Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

समुद्र शास्त्र के अनुसार जानिए हाथ में 6 उंगलियां होने का क्या होता है मतलब

Posted on June 5, 2017 by Pankaj Goyal

भारतीय ज्योतिष का ही एक भाग है सामुद्रिक शास्त्र। इसके अंतगर्त किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगों, शरीर पर बने चिह्नों, चाल-ढाल या रहन-सहने के तरीके से आप उस व्यक्ति के चरित्र के बारे में कई गुप्त बातें जान सकते हैं।हमारे शरीर के हर अंग की बनावट व उसके स्वभाव के अलावा शरीर पर उपस्थित हर चिह्न का एक विशेष महत्व है। आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे ही अंगों व चिह्नों के बारे में तथा उनसे संबंधित मानवीय स्वभाव के बारे मे बता रहे हैं, जिन पर हम कभी ध्यान ही नहीं देते।

यह भी पढ़े – शरीर के इन 10 अंगों पर त‌िल, बताते है धन का योग

अधिक उंगलियां
जिस व्यक्ति के हाथों में 10 से अधिक उंगलियां होती हैं, वह अधिक फायदा कमाने वाला और हर काम में छानबीन करने वाला होता है। ऐसे लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं, लेकिन ये दूसरे के कामों में हमेशा कमी निकालते हैं। इसलिए कभी-कभी इनकी लोगों से कम बनती है। ये अच्छे आलोचक माने जाते हैं।

दांत के ऊपर दांत
जिस लोगों के दांत के ऊपर दांत होते हैं, वह खुले विचारों वाले और साहसी होते हैं। ऐसे लोग अपने स्वभाव से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। इन्हें भरपूर पितृ सुख प्राप्त होता है।

शरीर पर अधिक बाल
जिस व्यक्ति के शरीर पर अधिक बाल होते हैं, वह काम वासना व भोग-विलास को अधिक महत्व देने वाला तथा स्वादिष्ट भोजन का शौक रखने वाला होता है। ऐसे लोग मेहनत भी खूब करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। कभी-कभी ये बहुत धार्मिक भी हो जाते हैं और धर्म-कर्म के काम में लोगों का सहयोग करते हैं।

छाती पर बाल
जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं, वह संतोषी प्रवृत्ति का होता है। वह अपनी दिनचर्या के अनुसार ही जीवन व्यतीत करता है। उसे धन की कमी नहीं रहती, जितना उसे चाहिए, उतना धन उसे आसानी से मिल जाता है। ऐसे लोग हिम्मत वाले भी होते हैं। समय आने पर ये कोई भी मुश्किल काम करने में पीछे नहीं हटते। इनके एक से अधिक आय के साधन होते हैं।

पतली जांघें
जिस व्यक्ति की जांघें पतली होती है, वह चतुर और हिम्मत वाला होता है। ऐसे लोग अपने शत्रु से भी काम निकाल लेते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता। हालांकि इनका स्वभाव शांत होता है, लेकिन कभी-कभी ये बहुत गुस्से वाले हो जाते हैं।

रोमहीन छाती
जिस व्यक्ति की छाती पर बाल नहीं होते, वह बेशर्म और स्वार्थी प्रवृत्ति का होता है। इस कारण उसे अपने जीवन काल में कई बार असहज स्थिति का सामाना भी करना पड़ता है। ऐसे लोग विश्वास के योग्य नहीं होते। इनके एक से अधिक प्रेम प्रसंग होते हैं और ये लड़कियों को धोखा देने में माहिर होते हैं। इन सबके बावजूद कभी-कभी ये अपने आप को बहुत अकेला महसूस करते हैं। ये अपने मन की बात किसी को नहीं बताते।

ठोड़ी में गड्ढा
जिस व्यक्ति की ठोड़ी में हल्का गड्ढा होता है, वह संतोषी प्रवृत्ति का होता है। साथ ही वह सब पर समान रूप से दया का भाव रखता है। ऐसे लोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करते और भलाई के कामों में लगे रहते हैं।

गाल पर मस्सा
जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर मस्सा हो तो वह सुखी होता है। उसे धन संबंधित परेशानियां नहीं होती। ऐसे लोगों के पास अपना कमाया धन तो होता ही है साथ ही इनके पास पैतृक संपत्ति भी होती है। पारिवारिक और सामाजिक रूप से भी ऐसे लोग भाग्यवान होते हैं।जिस व्यक्ति के बाएं गाल पर मस्सा होता है, वह रसिक मिजाज वाला होता है। ऐसे लोगों के पास धन तो काफी होता है, लेकिन ये उसका सदुपयोग नहीं करते बल्कि अनावश्यक रूप से खर्च करते हैं। ये लोग भोग विलास का जीवन व्यतीत करते हैं, लेकिन इनका पारिवारिक जीवन सुखमय नहीं रहता। जिस व्यक्ति के दोनों गालों पर मस्सा होता है, वह अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखता है। उसका जीवन काफी अस्थिर रहता है। कभी उसके पास आवश्यकता से अधिक धन आ जाता है तो कभी उसके पास बिल्कुल भी धन नहीं रहता।

स्त्री के मुख पर मूंछ के बाल
जिस महिला के मुख पर मूंछ के बाल स्पष्ट दिखाई देते हैं। वह स्त्री गरम मिजाज की होती है। ऐसी महिलाएं सिर्फ अपनी बात मनवाने वाली और पति पर हुक्म चलाने में माहिर होती हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव बहुत क्रूर हो जाता है। अपनी बात मनवाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकती हैं। ऐसी स्त्रियां पूरे परिवार को अपने तरीके से चलाती हैं, कोई भी इनकी बात न मानें तो ये बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं।

मोटा पेट
जिस व्यक्ति का पेट सामान्य से ज्यादा मोटा होता है, वह स्वादिष्ट भोजन का शौकीन होता है। ऐसे लोगों को धन की भी कमी नहीं होती। दूसरे लोगों को मिलना-जुलना और दोस्ती करना इन्हें पसंद होता है।

आंखों की पुतली का रंग
जिस व्यक्ति की आंखों की पुतली का रंग कत्थई होता है, वह अपनी बातों से जल्दी ही दूसरों को प्रभावित कर लेता है। ऐसे लोग किसी भी को भी अपनी बातों में फंसाकर उसका फायदा उठा लेते हैं।

पीठ पर उठा हुआ कुब्ब
जिस व्यक्ति की पीठ पर कुब्ब उठा हुआ होता है, वह दूसरे की शक्ति का अनुचित लाभ उठाता है। ये दूसरों के धन से ही अपना व्यापार चलाते हैं और फायदा उठाते हैं। ऐसे लोग हठधर्मी व जिद्दी होते हैं। ये लोग छोटी-मोटी मुसीबतों से नहीं घबराते और उनका डटकर सामना करते हैं। कभी-कभी ये लोग लापरवाह भी हो जाते हैं। इन पर अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे नौकरीपेशा लोग दूसरों की चापलूसी कर आगे बढ़ते हैं।

नाक के छिद्र
जिस व्यक्ति की नाक के छिद्र छोटे होते हैं, वह संकुचित विचारों वाला होता है। वह सदैव अपने स्वार्थ की पूर्ति करने में लगा रहता है। ऐसे लोग कभी किसी के प्रिय नहीं बन पाते। अगर नाक के छिद्र लंबे व नोकदार हो तो ऐसे लोग अपने दूरदर्शी व स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग अपने से बड़ों का आदर करते हैं और इन्हें संपूर्ण पारिपारिक सुख प्राप्त होता है।

बड़े दांत
जिस व्यक्ति के दांत बड़े होते हैं वह जोर से बोलने वाला होता है। ऐसे लोगों को काफी मान-सम्मान मिलता है तथा ये बहुत स्वाभिमानी होते हैं।

Other Similar Post :

  • चेहरे के ये 25 तिल- जानिए क्या बताते है आपके बारे में
  • सामुद्रिक शास्त्र- फेस का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें
  • समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme