Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

श्राद्ध पक्ष विशेष | किन पितरों का श्राद्ध कब करें  

Posted on September 4, 2017 by Pankaj Goyal

Kin Pitron Ka Shradh Kab Kare | श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष अपने पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा, अपना प्रेम दिखने का पर्व है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में सभी पितर अपने-अपने सेज सम्बन्धियों के घर पहुंचते है। अतः श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लेने हेतु सभी लोगों को विधि पूर्वक अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहिए।

अवश्य पढ़े- प‌ितृपक्ष में नहीं करने चाह‌िए यह 7 काम, जानिए क्यों?

Kin Pitron Ka Shradh Kab Kare

जो लोग अपने पूर्वजों की सम्पति का तो उपभोग करते है पर विधिपूर्वक उनका श्राद्ध नहीं करते है वो अपने पितरों के कोप का शिकार बनते हैं। यदि किसी मृत व्यक्ति के एक से अधिक पुत्र हो और उनके बीच सम्पति का बटवारा नहीं हुआ हो तथा सारे भाई एक जगह साथ रहते हो तो केवल बड़े बेटे को ही पिता का श्राद्ध करना चाहिए। जबकि सम्पति का बटवारा हो गया हो और सभी भाई अलग-अलग रहते हो तो सभी बेटों को अलग-अलग श्राद्ध करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को  अपने पूर्व की तीन पीढ़ियों- पिता, पितामही तथा प्रपितामही के साथ ही अपने नाना तथा नानी का भी श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। श्राद्ध करते वक़्त तिथि संबंधी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार हैं।

1. व्यक्ति की मृत्यु जिस तिथि को हुई हो उसी तिथि को उसका श्राद्ध करना चाहिए। अगर तिथि ज्ञात न हो तो सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध करें।

2. जिन व्यक्तियों की सामान्य एवं स्वाभाविक मृत्यु चतुर्दशी को हुई हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को कदापि नहीं करना चाहिए, बल्कि पितृपक्ष की त्रयोदशी अथवा अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध करना चाहिए।

3. जिन व्यक्तियों की अपमृत्यु हुई हो, अर्थात किसी प्रकार की दुर्घटना, सर्पदंश, विष, शस्‍त्रप्रहार, हत्या, आत्महत्या या अन्य किसी प्रकार से अस्वा‍भाविक मृत्यु हुई हो, तो उनका श्राद्ध मृत्यु तिथि वाले दिन कदापि नहीं करना चाहिए। अपमृत्यु वाले व्यक्तियों को श्राद्ध केवल चतुर्दशी तिथि को ही करना चाहिए, चाहे उनकी मृत्यु किसी भी ति‍थि को हुई हो।

4. सौभाग्यवती स्‍त्रियों की अर्थात पति के जीवित रहते हुए ही मरने वाली सुहागिन स्‍त्रियों का श्राद्ध भी केवल पितृपक्ष की नवमी तिथि को ही करना चाहिए, चाहे उनकी मृत्यु किसी भी ति‍थि को हुई हो।

5. संन्यासियों का श्राद्ध केवल पितृपक्ष की द्वादशी को ही किया जाता है, चाहे उनकी मृत्यु किसी भी तिथि को हुई हो।

6. नाना तथा नानी का श्राद्ध भी केवल अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को ही करना चाहिए, चाहे उनकी मृत्यु किसी भी तिथि में हुई हो।

 7. स्वाभाविक रूप से मरने वालों का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा अथवा आश्विन कृष्ण अमावस्या को करना चाहिए।

Other Similar Post:- 

  • जानिए सबसे पहले किसने किया था श्राद्ध, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
  • यह है पितरों का श्राद्ध करने के लिए प्रसिद्ध तीर्थ, यहां श्राद्ध करने से पितरों को मिलता हैं मोक्ष
  • श्राद्ध में कौन सी वस्तु दान करने से क्या फल मिलता है?
  • इन संकेतों से पता चलता है की आप पर है पितरों की कृपा
  • शास्त्रों के अनुसार चतुर्दशी तिथि पर नहीं करना चाहिए श्राद्ध, जानिए क्यों ?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme