Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Makar Rashi in Hindi

मकर राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें

Posted on January 5, 2018 by Pankaj Goyal

Makar Rashi in Hindi | Capricorn Zodiac |  जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा या गी है, वे लोग मकर राशि के होते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम हो सकती हैं। यहां जानिए मकर राशि के लोगों की खास बातें…

Makar Rashi in Hindi

मकर राशि वाले जातक की ख़ास बातें | Makar Rashi in Hindi | Capricorn Zodiac |

1. मकर राशि के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। ये मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार काम करते रहते हैं।

2. इनका स्वभाव शाही होता है यानी ये विलासिता की चीजें ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

3. इन्हें यात्रा करना पसंद है। गंभीर स्वभाव के कारण आसानी से किसी को मित्र नहीं बनाते हैं। इनके मित्र अधिकतर कार्यालय या व्यवसाय से ही संबंधित होते हैं।

4. सामान्यत: इनका मनपसंद रंग भूरा और नीला होता है। कम बोलने वाले, गंभीर और उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों को ज्यादा पसंद करते हैं।

5. ईश्वर और भाग्य पर विश्वास करते हैं। दृढ़ पसंद-नापसंद के चलते इनका वैवाहिक जीवन लचीला नहीं होता और जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।

6. मकर राशि के लड़के कम बोलने वाले होते हैं। इनके हाथ की पकड़ काफी मजबूत होती है। देखने में सुस्त, लेकिन मानसिक रूप से बहुत चुस्त होते हैं।

7. इस राशि की अधिकतर लड़कियां लंबी और दुबली-पतली होती हैं। ये व्यायाम करना पसंद करती हैं। अपनी सेहत के प्रति हमेशा सजग रहती हैं। खुद भी प्रसन्न रहती हैं और सभी को खुश रखने की कोशिश करती हैं।

8. इस राशि के लोग अपने घर या घरेलू कार्यों के विषय में अधिक चिंता नहीं करते हैं।

9. ये लोग जीवन साथी या मित्रों के सहयोग से उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

10. मकर राशि के लोग दूसरों के विचारों को अच्छी तरह समझते हैं। ये लोग घूमना-फिरना और सांस्कृतिक कार्यक्रम पसंद करते हैं।

11. प्रत्येक कार्य को बहुत योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। इनकी खामोशी साथी को प्रिय होती है। अगर आपका जीवन साथी आपके व्यवहार को अच्छी तरह समझ लेता है तो आपका जीवन सुखी रहता है।

12. मकर राशि की लड़कियां परंपराओं पर विश्वास करने वाली होती हैं। छोटे-छोटे वाक्यों में अपने विचारों को व्यक्त करती हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख : – 

  • राशिनुसार जानिए किससे कैसा होगा प्रेम-प्रसंग
  • जानिए किस राशि के लोग बनते है बेस्ट कपल
  • शकुन शास्त्र – जानिए कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन
  • 10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति
  • हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme