Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Vastu Tips For God Goddess Pictures & Photos

देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर घर में लगाते वक़्त ध्यान रखें ये बातें

Posted on January 17, 2018 by Pankaj Goyal

Vastu Tips For God Goddess Pictures & Photos | सभी के घर में देवी-देवताओं की अनेक मूर्त‌ियां और तस्वीरें लगी होती हैं, लेकिन वे मूर्तियां और तस्वीर वास्तु के अनुसार घर में सुख-समृद्धि लाने के अनुकूल है या नहीं, यह बात कोई नहीं जानता। वास्तु के अनुसार, देवी देवताओं की मूर्त‌ियां घर में क‌िस रूप में है और कहां पर स्थापित है, यह बात घर की सुख-समृद्धि और धन आदि पर बहुत असर डालती है। इसल‌‌िए जब भी घर में देवी-देवताओं की मूर्त‌ियां स्थापित करें तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।

यह भी पढ़े – भगवान शिव की तस्वीर को घर और दूकान में लगाते वक़्त ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips For God Goddess Pictures & Photos

जानिए देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों से जुड़ी ध्यान रखने योग्य कुछ बेहद खास बातें-

1. घर के मंदिर में भगवान कृष्ण की बालरूपी बैठी हुई मूर्ति रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अगर श्रीकृष्ण और देवी राधा की जुगल-जोड़ी हो तो ऐसी मूर्ति खड़ी मूद्रा की भी रखी जा सकती है।

2. घर में भगवान गणेश की केसरिया या पीले रंग के वस्त्र बनती मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा नृत्य करती गणेश प्रतिमा भी घर में शुभ अवसर लाती है।

3. घर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कुबेर की मूर्त‌ि कभी खड़ी नहीं होनी चाह‌िए। इनका बैठा होना शुभ और लाभदायक होता है। भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की मूर्ति को मंदिर की उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ होता है।

4. अगर घर में भगवान शिव की स्थापना करना चाहते हैं तो शिवलिंग की जगह शिव मूर्ति या तस्वीर रखें। घर में शिव मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।

5. अगर घर में भगवान श्रीराम की मूर्ति रखना चाहते है तो ध्यान रखें श्रीराम के साथ माता जानकी और भगवान हनुमान की भी स्थापना करें। इससे घर में प्रेम बना रहता है।

6. घर के मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति या तस्वीर की जगह अगर तांबे की सूर्य आकृति रखी जाए तो यह ज्यादा फलदायक माना जाता है।

7. यदि घर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखी हो तो ध्यान रखें कि उनके साथ देवी लक्ष्मी की स्थापना भी जरूर की जाए। भगवान विष्णु वहीं निवास करते हैं , यहां देवी लक्ष्मी उनके साथ हो।

8. घर में यदि भगवान हनुमान की मूर्ति हो तो ध्यान रखें कि उस मूर्ति में भगवान हनुमान पर्वत उठाते या अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते दिखाई दें।

9. काली की व‌िकराल छव‌ि वाली मूर्त‌ि ज‌िनमें देवी काली का बायां पैर भगवान श‌िव के ऊपर रहता है ऐसी मूर्त‌ि भी घर में होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी मूर्त‌ि को श्मशान काली माना जाता है जो व‌िध्वंश का प्रतीक हैं।

10. मंदिर में विशेष रूप से ध्यान रखें किसी भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर को सीधे जमीन पर न रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मूर्तियों को कपड़े या थाली आदि में स्थापित करें।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  •  घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर | वास्तु शास्त्र
  • वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • यदि परिवार के लोग होते है अक्सर बीमार तो सावधानी रखें इन बातों में
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/07/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme