Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Akshay Tritiya Ko Rashi Anusar Kya Kharide

अक्षय तृतीया को राशि अनुसार क्या खरीदें

Posted on April 15, 2018April 21, 2018 by Pankaj Goyal

Akshay Tritiya Ko Rashi Anusar Kya Kharide | Akha Teej Ko Kya Kharide | ज्योतिष शास्त्र में अक्षय तृतीया (आखा तीज) को खरीदी व इन्वेस्ट के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को कहते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ योग में यदि राशि अनुसार खरीदी की जाए व पैसा निवेश किया जाए तो बहुत ही कम समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जानिए राशि अनुसार इस अक्षय तृतीया को क्या खरीद सकते है और कहां पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं-

Akshay Tritiya Ko Rashi Anusar Kya Kharide

अक्षय तृतीया को राशि अनुसार क्या ख़रीदे | Akshay Tritiya Ko Rashi Anusar Kya Kharide

मेष राशि

  • मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया योग में वाहन, जमीन, मकान आदि खरीद सकते हैं।
  • ये न करें- इस राशि वालों को इस समय शेयर, केमिकल, चमड़ा, लोहे से संबंधी काम में निवेश करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

  • इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर आटो पार्टस, वाहन में लगने वाली एसेसरिज, शेयर एवं रत्न ख्ररीद सकते हैं। शनि का ढय्या चल रहा है, अर्थात लंबे निवेश से बचें।
  • ये न करें -जमीन, खनिज, कोयला, सोना, स्टील, चमड़ा, लकड़ी, वाहन, विदेशी दवाइयां आदि में निवेश से बचें।

मिथुन राशि

  • इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के शुभ योग में लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा आदि खरीद सकते हैं। सोना, कागज, सीमेंट आदि में निवेश करने से लाभ संभव है। गुरु के पंचम हो जाने से अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
  • ये न करें- चांदी, लोहा, जमीन, सेंट, केबल तार, वाहन, दवाई, पानी से संबंधित पदार्थ में निवेश से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि

  • इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग चांदी, चावल, शकर एवं कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक का सामान खरीद सकते हैं। फायनेंस कंपनियों में निवेश करना लाभदायी रहेगा।
  • ये न करें-जमीन, प्लाट, मकान, दुकान, फर्टीलाईजर्स, सीमेंट, विदेशी दवाई कंपनियों में निवेश के पहले सावधान रहें।

सिंह राशि

  • इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों के लिए सोना, गेहूं, कपड़ा, दवाई, रत्न, शेयर एवं जमीन-जायदाद, कागज, प्लास्टिक, केबल तार, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदने या इसमें निवेश करने से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
  • ये न करें- वर्तमान राहु का गोचर द्वादश होने से शेयर एवं वायदा बाजार में निवेश बिल्कुल न करें।

कन्या राशि

  • इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर सोना, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, खेती के उपकरण खरीद सकते हैं। साथ ही इन्हीं में निवेश भी कर सकते हैं। इससे इन्हें बहुत ही जल्दी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।
  • ये न करें- जमीन, चांदी, सीमेंट, ट्रांसपोर्ट, पशुओं में निवेश से बचें। वायदा बाजार में अच्छी सलाह के बाद ही निवेश करें।

तुला राशि

  • इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के शुभ योग में लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाई, केमिकल,चमड़े का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न, प्लास्टिक में निवेश करना शुभ अच्छा रहेंगा।
  • ये न करें- जमीन, मकान, खेती, खेती संबधी उपकरण आदि में निवेश करने से बचें। वर्तमान में शेयर एवं वायदा बाजार में अभी निवेश न करें।

वृश्चिक राशि

  • इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती,सीमेंट, रत्न, खनिज, खेती एवं मेडिकल के उपकरण कागज, वस्त्र में निवेश या खरीदने से लाभ हो सकता है।
  • ये न करें- वर्तमान समय में शनि की साढ़ेसाती होने से शेयर, केमिकल, लोहा, चमड़ा, सोना, चांदी, स्टील, लकडी, लोहे के उपकरण व तेल में निवेश बिल्कुल न करें।

धनु राशि

  • इस राशि के स्वामी गुरु हैं। आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधी, दूध से बने पदार्थ, पशुओं का व्यापार करने एवं उसमे निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा।
  • ये न करें-जमीन, मकान, सीमेंट में निवेश करने से हानि होने की संभावना है। वर्तमान में शनि की साढ़े साती होने से जोखिमपूर्ण निवेश से बचें।

मकर राशि

  • इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग लोहा, इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें।
  • ये न करें – शनि की साढ़ेसाती होने से शेयर आदि में निवेश से बचें।

कुंभ राशि

  • इस राशि का स्वामी शनि है। अक्षय तृतीया के शुभ योग में इस राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लोहा, इस्पात, केबल, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन आदि खरीद सकते हैं।
  • ये न करें-रत्न, पीतल, अनाज, वस्त्र, जमीन, मकान, सीमेंट, सोना, चांदी, शेयर आदि में निवेश करने से बचें।

मीन राशि

  • इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग आभूषण, रत्न, सोना व पशुओं का व्यापार में निवेश कर सकते हैं। इन्हीं चीजों को खरीदने से इन्हें लाभ हो सकता है।
  • ये न करें- सीमेंट, लोहे के व्यापार या उसमें निवेश करने से हानि होने की संभावना है।

अन्य सम्बंधित लेख –

  • अक्षय तृतीया के उपाय | Akshay Tritiya Ke Upay
  • अक्षय तृतीया कथा, व्रत विधि एवं महत्व
  • धन लाभ के लिए अक्षय तृतीया को करे ये उपाय

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme