Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Sun Number In Hindi

सूर्यांक से जानिये अपनी और दूसरों के स्वभाव से जुडी ख़ास बातें

Posted on July 11, 2018May 27, 2020 by Pankaj Goyal

Nature According To Sun Number In Hindi | अभी तक हम आपको भाग्यांक और मूलांक के बारे में जानकारी दे चुके हैं। आज हम आपको सूर्य अंक यानि “सन नंबर” यानी सूर्यांक के बारे में बताएँगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य अंक को आपकी राशि की तरह ही महत्व दिया गया है। ये आपके व्यक्तित्व और स्वभाव से जुड़ी बहुत-सी बातें बताता है।

Sun Number In Hindi

अपना सूर्यांक जानने के लिए अपने जन्म की तारीख और माह का योग निकालें। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म 23 मई को हुआ है तो आपका सूर्यांक हुआ 23+5 = 28 (2+8= 10 =1) । यानि आपका सूर्यांक हुआ 1। इसी तरह से आप अपना सूयांक निकाल सकते हैं।

Watch on You Tube

अब जानिए अपने सूर्यांक के अनुसार अपना भविष्य- Nature According To Sun Number In Hindi

सूर्यांक 1 – 
सूर्यांक 1 वाले लोग सिद्धांतों के पक्के होते हैं। जो चीजें आपके लिए सही नहीं है, जो रिश्ते आपको नुकसान पहुंचाते हैं, आप उन्हें समाप्त करने में परेशानी महसूस नहीं करते। आप अपने अतीत के गलतियों से सीखकर ही आगे बढ़ते हैं।

सूर्यांक 2 – 
सूर्यांक 2 वाले लोग बड़ी ही सावधानी से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इन्हें परिवर्तन पसंद नहीं होता और बदलाव से डर लगता है। आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर कोई काम नहीं करना चाहते। आपको अपने डर पर नियंत्रण पाकर आगे बढ़ना चाहिए।

सूर्यांक 3 – 
सूर्यांक 3 वाले लोग बहुत ज्यादा रचनात्मक और प्रकृत्ति प्रेमी होते हैं। ये अपने संबंधों को भावनाओं और अंत तक निभाते हैं। इनके भीतर की जिज्ञासा इन्हें किसी भी विषय के सच्चाई तक पहुंचा देती है।

सूर्यांक 4 – 
सूर्यांक 4 वाले लोगों के उद्देश्य बहुत बड़े होते हैं। अपनी लग्न और समर्पण से वे इन्हें हासिल भी कर लेते हैं। सही समय पर सही निर्णय लेने की खूबी इनकी मौजूद होती है। आपको हर बात में पर्फेक्शन की तलाश करने की जगह चीजों को अपने अनुसार परफेक्ट बना लेना चाहिए।

सूर्यांक 5 – 
सूर्यांक 5 वाले लोग बदलाव को बहुत अच्छी तरीके से अपना लेते हैं। इन्हें रूटीन में बंधे रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता। इसी वजह से ये लोग समय-समय पर नई चीजों का अनुभव करते रहते हैं। आपको अपने धैर्य को और ज्यादा बढ़ाना चाहिए, ये बात आपको सफलता पाने में काम आएगी।

सूर्यांक 6 –
जिन लोगों का सूर्यांक 6 है वो अपने आसपास मौजूद हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर बात में खुद से पहले अपनों के बारे में सोचते हैं, उसके बाद ही निर्णय लेते हैं। आपको अपने इस स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से कई बार आप खुद का बड़ा नुकसान कर बैठते हैं।

सूर्यांक 7 – 
सूर्यांक 7 वाले लोग आस-पास के माहौल और बातों से सिचवेशन को अच्छे से भांप सकते हैं। जिसके चलते आप कई बार खुद को बचे नुकसान से बचा लेते हैं और आपकी यहीं क्वालिटी आपके लिए फायदों का कारण भी बनती है।

सूर्यांक 8 – सूर्यांक 8 वाले लोगों को सबसे ज्यादा खुशी भौतिक चीजों से मिलती है। आप हर चीज को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करते हैं। आपकी ये आदत कभी आपको फायदा पहुंचाती है, लेकिन कभी-कभी आपके लिए नुकसानदायक भी साबित होती है।

सूर्यांक 9 – सूर्यांक 9 वाले लोग अपने अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश हर समय करते रहते हैं। आपकी यहीं क्वालिटी आपके लोगों के बीच पॉपुलर बनाती है और इसी वजह से कई लोग आपको काफी पसंद भी करते हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • अंक ज्योतिष- जन्म तारीख से जानिए कि किस लड़की में क्या है खास बात
  • न्यूमरोलॉजी | Numerology | जानिए किस उम्र में होगा आपका भाग्योदय
  • जन्म तारीख के अनुसार वास्तु उपाय
  • यदि आपके मूलांक के अनुसार होगा आपके पर्स का रंग, तो आपका पर्स हमेशा रहेगा पैसों से भरा
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/06/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme