Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Raksha Bandhan Poems In Hindi

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

Posted on August 21, 2018 by Pankaj Goyal

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

Raksha Bandhan Poems In Hindi

*****

राखी

हर सावन में आती राखी
बहना से मिलवाती राखी

चाँद सितारों की चमकीली
कलाई को कर जाती राखी

जो भूले से भी ना भूले
मनभावन क्षण लाती राखी
अटूट-प्रेम का भाव धागे से
हर घर में बिखराती राखी

सारे जग की मूल्यवान
चीजों से बढकर भाती राखी

सदा बहन की रक्षा करना
भाई को बतलाती राखी

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

राखी आयी खुशियां लायी

राखी आयी खुशियां लायी
बहन आज फूलें न समाई
रखी, रोली और मिठाई
इन सब से थाली खूब सजाई

बांधे भाई के कलाई पे धागा
भाई से लेती हैं वादा
रखी की लाज भैया निभाना
बहन को कभी भूल न जाना

भाई देता बहन को वचन
दुःख उसके सब कर लेंगा हरन
भाई बहन का प्यार हैं
त्यौहार रखी का न्यारा हैं

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

राखी बाँधों प्यारी बहना

प्रीत के धागो के बंधन में
स्नेह का उमड़ रहा संसार
सारे जग में सबसे सच्चा
होता भाई बहन का प्यार
नन्हे भैया का है कहना
राखी बांधो प्यारी बहना

सावन की मस्तीली फुहार
मधुरिम संगीत सुनती है
मेघों की ढोल ताप पर
वसुंधरा मुस्काती है

आया सावन का महीना
राखी बांधो प्यारी बहना

धरती ने चाँद मामा को
इंद्रधनुषी राखी पहनाई
बिजली चमकी खुशियों से
रिमझिम जी ने झड़ी लगाई

राजी ख़ुशी सदा तुम रहना
राखी बाँधों प्यारी बहना

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

राखी बांधत जसोदा मैया

राखी बांधत जसोदा मैया ।
विविध सिंगार किये पटभूषण, पुनि पुनि लेत बलैया ॥
हाथन लीये थार मुदित मन, कुमकुम अक्षत मांझ धरैया।
तिलक करत आरती उतारत अति हरख हरख मन भैया ॥
बदन चूमि चुचकारत अतिहि भरि भरि धरे पकवान मिठैया ।
नाना भांत भोग आगे धर, कहत लेहु दोउ मैया॥
नरनारी सब आय मिली तहां निरखत नंद ललैया ।
सूरदास गिरिधर चिर जीयो गोकुल बजत बधैया ॥

सूरदास

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

राखी का आज त्यौहार है

राखी का आज त्यौहार है
बहन भाई के लिए बहुत खास है
लाया खुशियों की बहार है
रेशम के धागे से बंधा प्यार है

बहनें आज भाइयों को
कुमकुम का तिलक लगाती हैं
अपने प्यारे हाथों से
भाई को मिठाई खिलाती है

भाई की सूनी कलाई पर
रेशम का धागा बांधती है
बदले में भाई से रक्षा का
अनमोल वायदा पाती है।

भाई भी सुंदर सुंदर तोहफे
बहनों के लिए लाते हैं
तोहफे में क्या मिलने वाला है
बहनें उत्सुक रहती हैं

बहनें भी भाई की
सलामती की दुआ करती है
खुश रहो तुम सदा भैया
यही प्रार्थना करती है

बहन भाई का एक दूसरे पर
होता अटूट विश्वास है
रेशम के धागे से ये
बंधा हुआ त्यौहार है

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

****

भैया मेरे

अच्छे भैया मेरे
सबसे प्यारे भैया मेरे
तुम हो मेरे रखवाले
मुझसे ये राखी बन्धवाले
तेरे साथ मैं चलूँगी
मेरे साथ तुम चलना
तेरी रक्षा मैं करुगी
मेरी रक्षा तुम करना
राखी का ये बंधन प्यारा
इस बंधन को बांधे रखना
टूटे ना रिश्तो का धागा
मजबूत अपने इरादे रखना
जब मैं तुमसे रूठ जाऊं
तो तुम मुझे मनाना
जब-जब मैं रोऊँ
तुम मुझे हंसाना
मेरे भैया दूर ना जाना
मुझसे तुम राखी बंधवाना
प्यारे प्यारे भैया मेरे
सबसे अच्छे भैया मेरे

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

भाई बहन का शुभ दिन है आज

भाई बहन का शुभ दिन है आज
कलाई पर सजा है राखी का ताज
बहना की आँखों में है बहुत प्यार
भाई के हाथों मिलेगा आज उपहार
रक्षा करेगा भाई देता है वचन
यूं ही साथ रहेंगे हर जनम
आओ मिलकर खाएं हम मिठाई
रक्षा बंधन की सबको बधाई

Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें

*****

यह भी पढ़े – 

  • रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहनों को दे सकते है ये उपहार
  • रक्षाबंधन के पर्व से जुडी कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां
  • Raksha Bandhan Status In Hindi | Rakhi Status In Hindi | रक्षाबंधन स्टेटस
  • Raksha Bandhan Shayari In Hindi | Rakhi Shayari In Hindi | रक्षाबंधन शायरी

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/04/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme