Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

खतरनाक और वहशी 10 महिला सीरियल किलर (Top 10 Female Serial Killers)

Posted on February 16, 2015March 1, 2016 by Pankaj Goyal

Top 10 Female Serial Killers Story in Hindi : दुनिया भर में कई ऐसे सीरियल किलर्स हुए हैं, जिन्होंने ऐसी खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर रूह तक कांप जाए। ऐसे सीरियल किलर्स के लिए तो मौत की सजा भी कम है। सीरियल किलर का नाम आते ही ज्यादातर किसी पुरुष की छवि उभरती है, लेकिन ऐसा नहीं है, इतिहास में कई खतरनाक महिला सीरियल किलर भी हुई है।

कौन होता  है सीरियल किलर

सीरियल किलर दरअसल वो शख्स होता है जो तीन या उससे ज्यादा हत्याएं करता है। यह एक सनक या बीमारी कही जा सकती है क्योंकि ऐसे लोगों के लिए हत्या करना किसी शगल से कम नहीं, फिर चाहे वह पुरुष हो या महिला। वैसे भी दुनिया के कई सीरियल किलर्स के बयान से ये बात साफ हो चुकी है कि उन्हें पीड़ित के शरीर से निकलते खून को देखकर सुकून मिलता है। आइए जानते हैं खतरनाक क्राइम को अंजाम देने वाली दुनिया की 9  ऐसी ही महिला सीरियल किलर्स के बारे में…

1. एलिजाबेथ बाथरी, हंगरी (Elizabeth Bathory, Hungary)
एलिजाबेथ बाथरी, हंगरी (Elizabeth Bathory, Hungary) Story in Hindi

एलिजाबेथ बाथरी को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। जिसने 1585 से 1610 के दौरान, अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए अपने महल में 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया। एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थी। एलिजाबेथ बाथरी के दिमाग में यह फितूर था की यदि वो कमसिन कुंवारी लड़कियों के खून से स्नान करेगी तो सदैव जवान बानी रहेगी। उसके इसी फितूर ने उसको दुनिया की नंबर एक सीरियल किलर बना दिया। उसके इस काम में उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे। चुकी वी एक ऊंचे रसूख वाली औरत थी इसलिए वो आसपास के गाँवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसो पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन महल में आते ही लड़कियों के बुरे दिन शुरू हो जाते थे। वहां पर उन्हें मौत से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। बर्बरता से उनकी पिटाई की जाती थी, उनके हाथों को जला या काट दिया जाता था। कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी। और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा कर लिया जाता जिसमे एलिजाबेथ बाथरी स्नान करती। (सम्पूर्ण कहानी यहाँ पढ़े- goo.gl/7l2CIr )

2. जोआन डेन्ही, इंग्लैंड (Joanne Dennehy, England)
1. जोआन डेन्ही, इंग्लैंड (Joanne Dennehy, England) History in Hindi

दुनिया की सबसे खतरनाक महिला सीरियल किलर में शुमार इंग्लैंड की जोआन डेन्ही को उम्र कैद की सजा दी गई है। 31 साल की जोआन ने दरिंदगी के साथ 10 लोगों को मौत के घाट उतारा है, जिसमें उसका पति भी शामिल है। दो बच्चों की मां जोआन इतनी खतरनाक सीरियल किलर है कि उसे कभी जेल से रिहा नहीं किया जा सकता। जोआन ने दो लोगों को तो 9 मिनट के भीतर दिनदहाड़े उस समय चाकुओं से गोद डाला जब वे अपने कुत्तों को टहला रहे थे। जोआन के मुताबिक वह मजे के लिए लोगों को मारती है। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद भी उसे कोई मलाल नहीं है।

3. ऐलीन कैरोल वूरनॉस, फ्लोरिडा अमेरिका ( Aileen Wuornos, Florida, America)
 Aileen Wuornos, Florida, America ki kahani

ऐलीन कैरोल वूरनॉस का जन्म 29 फरवरी, 1956 को मिशिगन के रोचेस्टर में हुआ था। ऐलीन ने फ्लोरिडा में 1989 से 1990 के बीच 7 पुरुषों की हत्या की बात कबूली थी। वूरनॉस के मुताबिक उसने सिर्फ उन लोगों को मारा, जिन्होंने उससे रेप करने की कोशिश की थी। ऐलीन ने कभी चोरी करने के उद्देश्य से किसी को नहीं मारा। हालांकि कुछ घटनाओं में उसने कीमती चीजें चुराई थीं। उसने उन्हीं लोगों की हत्याएं की जिन्होंने उसे सताया या फिर उसके साथ रेप किया था। हालांकि उसने हमेशा इस बात का दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में हत्या की। 1992 से 1993 के बीच मामले की सुनवाई के दौरान भी वह अपने इस जवाब पर टिकी रही लेकिन उसे 7 हत्याओं का दोषी मानते हुए अदालत से मौत की सजा सुनाई। 9 अक्टूबर 2002 में उसे इंजेक्‍शन देकर खत्म कर दिया गया।

4. बेल्ले सोरेनसन गुनेस, नार्वे  (Belle Gunness, Norway)
Belle Gunness, Norway , Story in Hindi

11 नवंबर, 1859 को नार्वे में पैदा हुई सोरेनसन ने 40 से ज्यादा हत्याएं की हैं। दूसरी महिला किलर्स की तरह उसने भी पैसों की खातिर अपनी फैमिली के लोगों और रिश्तेदारों को मौत के घाट उतारा। 6 फीट लंबी सोरेनसन फिजिकली काफी स्ट्रांग थी। 1884 में उसने मैड्स डिटलेव सोरेनसन से शादी की। साल 1900 में उसने अपने पहले पति डिटलेव के साथ दो बच्चों को भी मार डाला और उनके इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के बाद वह अन्य दो बच्चों को साथ लेकर अमेरिका के इंडियाना चली गई। 1908 में उसने अपने एक नौकर से विवाद होने के बाद उसे जिंदा जला दिया। कुछ ही समय बाद उसके घर में आग लगी और उसके दोनों बच्चे बिस्तर पर मरे पाए गए। घर में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से पुलिसकर्मियों को सोरेनसन के मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बाद में जब लाश की लंबाई नापी गई तो पता चला कि ये उसकी लाश नहीं है क्योंकि वह 6 फीट की थी।

5. बेवर्ली गेल एलिट, इंग्लैंड (Beverly Allitt, England)
Beverly Allitt, Engaland history in Hindi

4 अक्टूबर, 1968 को इंग्लैंड के ग्रैंथम टाउन में जन्मी बेवर्ली ने लिंकनशायर के अस्पताल में नर्स रहने के दौरान कई बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। बेवर्ली ने बच्चों को इंसुलिन की लार्ज डोज देने के साथ ही कई बच्चों को एयर बबल वाले इंजेक्शन लगा दिए थे। इसके बावजूद पुलिस यह साबित नहीं कर सकी थी कि ये हत्याएं उसने की हैं। बाद में उसे नॉटिंघमशायर के रैंपटन सिक्योर हॉस्पिटल से हिरासत में लिया गया था। बेवर्ली ने 7 हफ्ते के लियाम टेलर, 11 साल के टिमोथी हार्डविक, 1 साल के कैले डेसमंड, 5 महीने के पॉल क्रॉम्पटन, 5 साल के ब्रेडले गिब्सन, दो साल के यिक हुंग चान, दो महीने के बेकी फिलिप्स और कैटी फिलिप्स व 15 महीने के क्लैरी पेक की हत्या की थी।

6. मैरी डेल्फिन ललौरी, अमेरिका (Marie Delphine Lalaurie, America)
Marie Delphine Lalaurie, America History in Hindi

मैरी डेल्फिन ललौरी का जन्म 1775 के आसपास अमेरिका के न्यू ओरलियांस में हुआ था। 1820 के आसपास वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। ललौरी की छवि एक सोशलाइट के तौर पर थी। वह शाही अंदाज में रहती थी लेकिन नौकरों के साथ उनका बर्ताव बेहद खौफनाक था। 1834 तक उसके खिलाफ कभी कोई सबूत नहीं मिला लेकिन उसी दौरान एक बार उसके घर में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे फायर कर्मियों को उसके घर में 70 साल की एक बूढ़ी महिला चेन से बंधी हुई मिली। उस महिला ने बताया कि उसने भयावह सजा से बचने के लिए उसने खुद को आग लगाकर मारने की कोशिश की थी। उसने बताया की मालकिन ने ऊपर एक यातना कक्ष बना रखा है।  जहाँ पर नौकरों को भयंकर यातना दी जाती है यहाँ तक की उनके मुंह और हाथ भी सील दिए जाते है। फायर कर्मी जब उस कक्ष में पहुंचे तो वो वहां का द्रश्य देखकर हैरान रह गए। वहां पर 20 से ज्यादा लोग थे किसी का मुंह सिला हुआ था किसी के हाथ। इसके अलावा कई लाशें पड़ी थी। ऐसा माना जाता है की उसने 100 से ज्यादा नौकरों को भयानक मौत दी थी। हालाँकि पुलिस ने ललौरी दम्पति को वहां से बच कर भाग जाने का मौका दिया। ललौरी दम्पति वहां से भागकर पेरिस चले गए।

7. जेनी वेबर, फ्रांस (Jeanne Weber, France)
Jeanne Weber, France

फ्रेंच चाइल्ड किलर जेनी वेबर ने अपने दो बच्चों समेत 10 मासूम बच्चों की हत्या की थी। 1908 में वेबर को अदालत ने विक्षिप्त करार दिया था। 1905 में वेबर ने अपने दो बच्चों समेत तीन बच्चों की हत्या की थी। सभी को लगा की यह नेचुरल मौत थी। इसके बाद उसने अपनी सिस्टर-इन-ला की डेढ़ साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। वेबर ने अपने भाई की 7 साल की बेटी जर्मेन का बेदर्दी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वेबर ने ज्यादातर अपने परिवार और रिश्तेदारों के बच्चों को ही मौत के घाट उतारा। 1918 में वेबर ने पागलखाने में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

8. मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग, नीदरलैंड्स (Maria Catherina Swanenburg, Netherlands)
7. मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग, नीदरलैंड्स (Maria Catherina Swanenburg, Netherlands)

मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग का जन्म 9 सितंबर, 1839 को नीदरलैंड्स के लेडेन में हुआ था। यह डच सीरियल किलर्स 27 से ज्यादा हत्या व 90 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में संदिग्ध रही। 1880 से 1883 के बीच मारिया ने करीब 102 लोगों को इंजेक्शन से आर्सेनिक जहर दिया था, जिसमें से 27 की मौत हो गई थी। इनमें से 45 लोगों को जिंदगीभर के लिए हेल्थ प्राब्लम से जूझना पड़ा था। इन हत्याओं के पीछे मारिया का मकसद पीड़ितों के इन्श्योरेंस का पैसा हड़पना था। मारिया की पहली शिकार 1880 में उसकी अपनी मां थी। इसके बाद उसने पैसों के लालच में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी।

9. जुआना बर्राजा, मेक्सिको (Juan Barraza “Old Lady Killer”, Mexico)
8. जुआना बर्राजा, मेक्सिको (Juan Barraza "Old Lady Killer", Mexico)

जुआना बर्राजा नामक इस ‘ओल्ड लेडी किलर’ ने 2000 से 2006 तक मेक्सिको की राजधानी के विभिन्न घरों में नौकरानी का काम करते हुए 11 बुजुर्ग महिलाओं की गला दबाकर हत्या की है। हालाँकि ऐसा माना जाता है कि उसने कम से कम 40 हत्याओं को अंजाम दिया है। इसे मैक्सिको के इतिहास का सर्वाधिक कुख्यात सीरियल किलर समझा जाता है।

यह हत्यारिन मैक्सिको सिटी की सड़कों पर विभिन्न वेशों में विचरण करती थी और बुजुर्ग महिलाओं को प्रभावित कर उनके यहाँ साफ-सफाई की नौकरी की पेशकश करती थी। एक बार जिसने उसे काम पर रख लिया, बाद में उसकी किसी कपड़े से, परदे की डोरी या फोन के तार से अथवा घर में पड़ी किसी अन्य वस्तु से हत्या कर देती थी।

अन्य रोचक लेख
  • कहानी ‘ठग बेहराम’ की – गिनीज़ बुक में दर्ज़ है इनके नाम 931 सीरियल किलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • भूपत सिंह चौहाण – इंडियन रॉबिन हुड – जिसे कभी पुलिस पकड़ नहीं पायी
  • नास्त्रेदमस की वो 10 भविष्यवाणियां, जो सच साबित हुई
  • चमकौर का युद्ध- जहां 10 लाख मुग़ल सैनिकों पर भारी पड़े थे 40 सिक्ख
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
Tag- Hindi, Real, Sacchi, Story, History, Kahani,  Top 10 Terrifying Female Serial Killers Around The World

Related posts:

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
लोक कथा - काम और कर्तव्य में अंतर
भक्त के भाव की मर्यादा बचाने के लिए, हनुमानजी ने दिया स्वयं प्रमाण
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme