Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सीदी बशीर मस्जिद- इसे कहते है झूलती मीनारों वाली मस्जिद

Posted on April 7, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Sidi Bashir Mosque or Jhulta Minar Story & History in Hindi : अहमदाबाद में स्थित सीदी बशीर मस्जिद को झूलती मीनार के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि, यहां किसी भी एक मीनार को हिलाने पर दूसरी वाली अपने आप कुछ अंतराल पर हिलने लगती है। इसीलिए मस्जिद की मीनारों को झूलती मीनारें कहा जाता है।

Sidi Bashir Mosque Story & History in Hindi

यह अजूबा इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट की दुनिया को अचंभे में डाल देने के लिए काफी है। क्योंकि झूलती मीनारें आज भी रहस्य बनी हुई हैं। इन मीनारों के बारे में इंजीनियर्स अलग-अलग राय देते हैं, लेकिन वे इस आर्किटेक्ट का इसली रहस्य आज तक नहीं समझ सके हैं।

इतना ही नहीं, ब्रितानी शासन काल में इस रहस्य को समझने के लिए ब्रिटेन से इंजीनियर्स बुलाए गए थे। मीनारों के आसपास खुदाई भी की गई थी, लेकिन सारी कोशिशें बेकार ही रहीं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अनेकों बार भूकंप के झटकों से यहां की जमीन हिली, लेकिन ये मीनारें जस की तस खड़ी रहीं।

मस्जिद का निर्माण
इस मस्जिद का निर्माण सारंग ने कराया था, जिसने सारंगपुर की स्थापना की थी। इसका निर्माण सन् 1461-64 के बीच हुआ था। उस समय सीदी बशीर इस प्रोजेक्ट के पर्यवेक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद इसी मस्जिद के नजदीक उनको दफनाया गया, जिसके कारण इस मस्जिद का नाम सीदी बशीर के नाम से जुड़ गया।

Jhulta Minar Story & History in Hindi

क्या है रहस्य
इन मीनारों के हिलने का कारण खोजने की कोशिश की गयी। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि ये मीनारें अनजाने में ही झूलने वाली बन गयीं, जिसे आगे चलकर प्रमाणित भी किया गया। एक शोध के द्वारा निकले निष्कर्ष में पाया गया कि ये मीनारें लचकदार पत्थरों के द्वारा बनाई गयी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा पत्थर सबसे पहले राजस्थान में पाया गया था। इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि इस प्रकार के पत्थर कुदरती तौर पर फेलस्पार के घुल जाने से बन जाते हैं। फेलस्पार एक ऐसा पदार्थ हैं, जो हल्के से हल्के एसिड में घुल जाता है।

जब रासायनिक प्रक्रिया में कुछ धातुओं का भस्म पानी के संपर्क में आता है तो लवण और एसिड पैदा करते हैं, यही एसिड फेलस्पार को घोलने के लिए पर्याप्त है। इस तरह से बलुआ पत्थरों के कणों के बीच खाली जगह उत्पन्न हो जाती है। इसी कारण बलुआ पत्थर लचकदार हो जाता है। पत्थर का यह लचीलापन उसके कणों के साइंस पर आधारित है। पत्थर में जितने बड़े कण मौजूद होंगे, पत्थर उतना ज्यादा ही लचीला होगा। इसी को लेकर एक शोध किया गया कि कहीं इन पत्थरों के साथ भी यही बात तो नहीं है, क्योंकि इनके निर्माण में बलुआ पत्थरों का प्रयोग हुआ है।

इसके अलावा ये मीनारें सिलेंडर के आकार की बनी हैं, जो इनके हिलने में मदद करती हैं। यही कारण है कि जब इन्हें हिलाने के लिए ताकत लगाई जाती है तो शक्ति को रोकने के लिए इनमें कोई ऐसा आधार नहीं है, जैसा इमारतों में होता है। इन मीनारों की वास्तुकला भी इसके हिलने में मदद करती है। इन सिलेंडरनुमा मीनारों के अंदर सीढ़ियां सर्पाकार हैं। इसके पायदान पत्थरों को गढ़कर बनाए गए हैं। इनका एक किनारा मीनार की दीवार से जुड़ा है तो दूसरा छोर मीनार के बीचो-बीचों एक पतले स्तंभ की रचना करता है। पत्थरों की गढ़ाई बेहतरीन है। आज भी इनके जोड़ खुले नहीं हैं। इससे यह बात साबित होती है कि निर्माण में कोई कमी नहीं है। जब मीनारों पर धक्का लगाया जाता है तो उसका असर दो दिशाओं पर होता है, एक तो ताकत लगाने की दिशा के विपरीत और दूसरा सर्पाकार सीढ़ियों की दिशा में नीचे से ऊपर की ओर, और यही कारण है कि मीनार आगे-पीछे हिलने लगती हैं।

अन्य सम्बंधित लेख- 

  • चमत्कारिक बाबा कमर अली दरवेश दरगाह
  • गुलाबी मस्जिद – ईरान – सूरज की पहली किरण पड़ते ही अंदर होता है जन्नत का नज़ारा
  • नौगजा पीर (Naugaja Peer) :- जहा चढ़ावे में चढ़ती है घड़ियाँ
  • मूसाबाग – लखनऊ – यहाँ पर है एक ईसाई अंग्रेज सैनिक कि मजार, भक्त है हिन्दु और मुस्लिम, चढ़ाते है सिगरेट
  • लैला मजनूं की मज़ार – बिन्जौर – अनूपगढ – राजस्थान

Tag- Hindi, History, Itihas, Story, Kahani, Historical And Mysterious Mosque, Masjid, Sidi Bashir, Jhulta Minar, Gujarat

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme