Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विशव के 10 सबसे बड़े हीरे (Top 10 Largest Diamonds of the World)

Posted on September 25, 2015March 13, 2016 by Pankaj Goyal

Top 10 Largest diamonds of the World : दुनिया में एक से बेहतरीन एक डायमंड हैं। इनमें से कई की कीमत भी नहीं लगाई जा सकती है। दुनिया का सबसे बड़ा और बेशकीमती डायमंड दक्षिण अफ्रीका का है, जिसका नाम है ‘द गोल्डन जुबली’। यह बेहद चमकदार डायमंड है। माइनिंग ग्लोबल की रिपोर्ट के आधार पर हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े डायमंड्स के बारे में बता रहे है।

1. द गोल्डन जुबली (The Golden Jubilee)

The Golden Jubilee - History in Hindi

कैरेट: 547.67
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1985

1985 में दक्षिण अफ्रीका में मिले इस हीरे को बेहद खास माना जाता है। 545 कैरेट से ज्यादा का यह डायमंड दुनिया का सबसे बड़ा तराशा गया डायमंड है।

2. द कुल्लिनन-2  (The Cullinan II)

The Cullinan II - complete information in Hindi

कैरेट: 530.20
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1905

इसका दूसरा नाम “स्टार ऑफ अफ्रीका” है। वास्तविक कुल्लिनन से कटने वाले नौ हिस्सों में से ये सबसे बड़ा हिस्सा है। यह डायमंड 530.20 कैरेट का है, जो दुनिया में पाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा हीरा है। यह हीरा ग्रेट ब्रिटेन के इम्पीरियल स्टेट क्राउन के मध्य में जड़ा है।

3. द इंकम्पेयरेबल (The Incomparable)

The Incomparable - Story in Hindi

कैरेट: 407.48
देश: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
साल: 1980

इस डायमंड के बारे में कहा जाता है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 1984 के दौरान एक बच्चा मलबे के ढेर के पास इस हीरे के साथ खेल रहा था। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ डॉलर है।

4. द कुल्लिनन-1 (The Cullinan I – aka the Star of Africa)

The Cullinan I – aka the Star of Africa - Kahani heere ki

कैरेट: 317.14 देश: दक्षिण अफ्रीका साल: 1905
3106 कैरेट के कुल्लिनन पत्थर से काटा गया यह दूसरा सबसे बड़ा डायमंड था। राजा एडवर्ड ने इसे खजाने के शाही मुकुट का हिस्सा बनाया था। इसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ डॉलर है। द कुलिनन टॉवर ऑफ लंदन में प्रदर्शनी के लिए रखा है।

5. द स्प्रिट ऑफ दे ग्रिसोगोनो (The Spirit of de Grisogono)

The Spirit of de Grisogono - Itihas

कैरेट: 312.24
देश: सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
साल: अज्ञात

द स्प्रिट ऑफ दे ग्रिसोगोनो दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा और दुनिया का पहला सबसे बड़ा काला हीरा है। वेस्टर्न सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिकन में यह हीरा मिला था। आज यह हीरा सफेद सोने की अंगूठी में लगा है। इसके चारों ओर 702 सफेद हीरे जड़े हैं और जिनका वजन 36.69 कैरेट है।

6. द सेंटेनरी (The Centenary)

The Centenary - History in Hindi

कैरेट: 273.85
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1986

यह भी एक बेशकीमती हीरा है, जिसे 17 जुलाई 1986 में खोजा गया था। इसका वास्तविक पत्थर 599 कैरेट का था। फिलहाल इसके मालिक, स्थान और इसकी कीमत का अंदाजा किसी को नहीं है। लेकिन 1991 में इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर आंकी गई थी।

7. द जुबली (The Jubilee)

The Jubilee - Top 10 largest diamond of the world

कैरेट: 245.35
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1985

1895 में दक्षिण अफ्रीका की जेगर्सफॉन्टेन खान में द जुबली हीरा मिला था। द जुबली हीरे को रिट्ज के नाम से जाना जाता है। इस डायमंड को यह नाम दक्षिण अफ्रीका के फ्री स्टेट प्रांत के राष्ट्रपति फ्रांसिस विलियम रिट्ज के नाम पर मिला है।

8. द डी-बियर कैरेट (The De Beers)

The De Beers - Vishav ke 10 sabse bade heere

कैरेट: 234.65
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1888

साल 1988 में दक्षिण अफ्रीका में यह डायमंड निकाला गया था। दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ली परिसर में मिलने वाला यह सबसे बड़ा डायमंड था। यह दुनिया का 8वां सबसे बड़ा हीरा है।

9. द रेड क्रॉस (The Red Cross)

The Red Cross Biggest Diamond

कैरेट: 205.07
देश: दक्षिण अफ्रीका
साल: 1905

यह डायमंड अपने कनारी पीले रंग के लिए जाना जाता है। 205.07 कैरेट का यह डायमंड तकिये के आकार में काटा गया था। इसे कई डायमंड कंपनियों ने ‘नायाब हीरे’ का खिताब दिया था।

10. द मिलेनियम स्टार (The Millennium Star)

The Millennium Star

कैरेट: 203.04
देश: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
साल: 1990

इस डायमंड की खोज के बाद दुनिया की सबसे बड़ी डायमंड कंपनी डी-बियर ने इसे खरीद लिया था। इसके बाद डायमंड कंपनी स्टाइनमेट्ज ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी एस्कॉट डायमंड को इसकी कटाई और आकार देने में 3 साल लगे। डी-बियर के चेयरमैन रहे हैरी ऑफेनहाइमर ने एक बार कहा था कि यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हीरा है।

Other Similar Posts-
  • कहानी 10 बेशकीमती भारतीय हीरों की, जो अब है विदेशी तिजोरियों में
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
  • अदभुत – एक इंसान जो लाशों को बदल देता है डायमंड में
  • मिरनी डायमंड माइन – वर्ल्ड की सबसे बड़ी हीरा खदान – ऊपर से गुजरते है हेलीकॉप्टर्स तो हो जाते है क्रैश
  • Son Doong Cave – वर्ल्ड की सबसे बड़ी गुफा

Tag – Hindi, History, Itihas, vishva ke sabse bade heere

Related posts:

भारत में छिपे हुए इन बेशकीमती खजानों की खोज अभी है बाकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme