Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Shocking: एक देश जहां 4 साल की उम्र में ही बच्चे पीने लगते हैं सिगरेट…

Posted on September 2, 2015June 4, 2016 by Pankaj Goyal

इंडोनेशिया के दिहान मुहम्मद की उम्र 5 साल है, लेकिन वह सिगरेट पीने की लत का शिकार है। वह सुबह से शाम तक दो पैकेट से अधिक सिगरेट पी जाता है। अजीब बात ये भी है कि महज क्लास-1 में पढ़ रहे लड़के की दिन की शुरुआत ही सिगरेट से होती है। हाल ही में कनाडा की फोटोग्राफर मिशेली सियु ने ऐसे ही कुछ बच्चों की फोटोज क्लिक किए हैं, जो बेहद कम उम्र में सिगरेट की लत के शिकार हो चुके हैं।

Young Children Addicted To Cigarettes In Indonesia

उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया में काफी बच्चों को सिगरेट पीने की लत बहुत कम उम्र में ही पड़ जाती है। ये घर में मां-बाप के सामने ही नशा करने लगते हैं। बच्चों की बुरी लत पर परिवार के लोग भी लगाम नहीं लगा पाते हैं।

82
ओमपोंग भी सिगरेट पीने का आदी है
83
एंडिका प्रेस्तयो दिन में एक पैकेट सिगरेट पी जाता है। वह इंटरनेट कैफे में जा कर सिगरेट पीता है।

दरअसल, इस सबके पीछे इंडोनेशिया में तंम्बाकू और सिगरेट-बीड़ी के नशे का महौल है। यह देश तंबाकू उत्पाद के मामले में विश्व में पांचवां स्थान रखता है। यहां तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन बड़ी संख्या में होते हैं। यहां की तंबाकू इंडस्ट्री भी देश की इकोनॉमी में बड़ा हिस्सा रखती है।

दिहान मुहम्मद कक्षा एक का छात्र है और स्कूल जाने से पहले वह कई सिगरेट पी लेता है।
85
सेसेप नाम का यह लड़का भी सिगरेट की लत का शिकार है। वह एक मस्जिद में सोता है और बसों में गाना गाकर पैसे कमाता है।

हाल की एक स्टडी में सामने आया है कि पिछले 20 सालों में इंडोनेशिया में 10 से 14 साल की उम्र में सिगरेट पीने वाले बच्चों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है और पांच से नौ साल की उम्र के बच्चों की संख्या तिगुनी हो गई है। इंडोनेशिया में 60 फीसदी लोग स्मोकिंग करते हैं।

86
दिहान मुहम्मद नाम का यह छोटा बच्चा सिगरेट पीने की लत का शिकार है।
87
दिहान मुहम्मद नाम का यह छोटा बच्चा सिगरेट पीने की लत का शिकार है।

इल्हाम मुहम्मद ने पांच साल की उम्र में सिगरेट पीना शुरू किया था। वह स्कूल भी नहीं जाता है। अगर उसे सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए जाते हैं, तो वह घर में बुरी तरह चिल्लाता है और उपद्रव करता है।

89
दिहान मुहम्मद सुबह से शाम तक दो पैकेट सिगरेट पी जाता है।
90
इलहाम हैदी को चार साल की उम्र में ही सिगरेट की लत लग गई। वह दिन में दो पैकेट सिगरेट पी जाता है।
Other Interesting Post-
  • जर्मनी- पुरे विशव में एक मात्र यही चलती है ‘हैंगिंग ट्रेन’
  • दुनिया के सात सबसे खतरनाक रास्ते
  • एक गांव जो बसा है ऊंची चट्टानों के किनारे पे, खतरे से कम नहीं है ये जगह
  • एक बस्ती जो की 1300 सालों से बसी है समुद्र पर
  • एक चर्च जो की सजा हुआ है 40000 लोगो की हड्डियों से

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme