Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Posted on April 7, 2017 by Pankaj Goyal

धरती के दो-तिहाई हिस्से में समंदर ही समंदर है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हम चांद के बारे में ज्यादा जानते हैं और समुद्र के बारे में कम। क्योंकि हम अभी सागर के सिर्फ 5 फीसदी हिस्से के बारे में ही जानते हैं। 95 प्रतिशत समंदर अब भी हमारे लिए अनजाना है। समंदर अपने भीतर बड़े-बड़े राज़ छुपाए हुए है। हम आपके लिए लेकर आए हैं समंदर के ऐसे ही 10 अनसुलझे रहस्य…

अवश्य पढ़े- दुनिया के 10 रहस्यमयी खजाने, जिनको खोजने में हो चुकी है हजारों लोगों की मौत

समंदर में फटाफट कैसे बन गई ममी


दक्षिणी फिलीपींस में समुद्र तट के करीब एक लावारिस नाव मिली थी। इसमें जर्मन नाविक मैनफ्रेड फ्रिट्ज बेजोराट का शव टेबल पर बैठी हुई स्थित में मिला था। ऐसा लग रहा था मानो फ्रिट्ज अपने हाथ पर सिर रखकर सो रहे हों। उनकी लाश सड़ी नहीं थी, बल्कि ममी जैसी बन चुकी थी। हालांकि ऑटोप्सी के बाद साइंटिस्ट यह जानकर हैरान रह गए कि बेजोराट की मौत महज 7 दिन पहले हुई थी। कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि समुद्र के नमकीन और सूखे वातावरण में रहकर लाश ममी बन गई। लेकिन कोई यह नहीं बता पाया कि जहां दूसरी लाशों के ममी बनने में लंबा समय लगता है, वहीं बेजोराट की लाश सिर्फ हफ्तेभर में वैसे कैसे बन गई।

किसने बसाया था यह शहर?


जापान में योनागुनी के तट पर ऐसी संरचनाएं मिली हैं, जो किसी पुराने शहर का अवशेष लगती हैं। हालांकि विशेषज्ञ इस बारे में एकराय नहीं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये कुदरती संरचनाएं हैं और अपने आप बनी हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इन्हें इंसानों से इतर किसी अन्य सभ्यता ने बनाया है।

यह मछली का काम है या एलियंस का?


दक्षिणी जापान में समुद्र की तलहटी में गोल आकृतियां मिलती हैं। इन्हें सबसे पहले 1995 में देखा गया था। उसके बाद गोताखोरों को ऐसी कई आकृतियां मिलीं। बहुत-से लोग मानते हैं कि ये एलियंस का काम है। उनका मानना है कि यूएफओ, यानी कहा जाए कि एलियंस के प्लेन और शिप्स से ऐसी संरचनाएं बनती हैं। हालांकि 2011 में साइंटिस्ट्स ने बताया कि 5 इंच लंबी एक मेल पफर मछली ऐसी संरचनाएं बनाती है। वह फीमेल फिश को आकर्षित करने के लिए ऐसा करती है। इसके बावजूद बहुत-से लोग इसे एलियंस का काम ही मानते हैं।

समुद्र तट पर कहां से आते हैं पैर?


कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सैलिश बीच पर इंसानी पैर मिलते रहे हैं। 2008 से शुरू हुए इस सिलसिले के तहत अब तक 16 पैर मिल चुके हैं। इनमें से कुछ पैराें में स्नीकर्स, हाई बूट और रेगुलर शूज भी थे। ये पैर वहां कैसे पहुंचते हैं, कोई उन्हें क्यों वहां छोड़ देता है और वे किसके पैर हैं, इन सारे सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

सी-मॉन्स्टर की हकीकत क्या है?


सदियों से किस्से-कहानियों और लोककथाओं में समुद्री दैत्यों का वर्णन मिलता है। बहुत सारे लोग इन्हें देखने का दावा भी करते हैं। माना जाता है कि ये भारी-भरकम, विशालकाय प्राणी समुद्र की गहराइयों में रहते हैं। सी-मॉन्स्टर्स ड्रैगन, सांप, स्क्विड्स किसी भी तरह के हो सकते हैं।

क्या यह स्पेस शिप है?


2011 में बाल्टिक सागर की तली में एक मिस्टीरियस ऑब्जेक्ट मिला था। माना जाता है कि इसमें जादुई शक्तियां हैं, जिनके चलते इसके आसपास गोताखोरों के उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। बहुत-से लोगों का मानना है कि यह अंतरिक्ष के जीवों का स्पेस शिप है, जो दुर्घटना के बाद समुद्र में आ गिरा था।

यह है क्यूबा की अंडरवाटर सिटी


2001 में क्यूबा में समुद्र के अंदर एक शहर का पता चला था। इसमें कई पिरामिड और गोल आकृति वाली संरचनाएं हैं, खंभे हैं और अन्य ज्यॉमेट्रिकल आकृतियां भी हैं। माना जाता है कि यह पानी में डूबा शहर है, जहां हजारों साल पहले लोग रहा करते थे।

बड़ी शार्क को किस बड़े जीव ने मारा?


ऑस्ट्रेलियाई साइंटिस्ट 9 फीट की एक ग्रेट व्हाइट शार्क पर रिसर्च कर रहे थे। एक दिन उन्होंने पाया कि शार्क बीच पर पड़ी हुई है। लहरें उसे किनारे तक बहा ले आई थीं। उस शार्क का आधा शरीर खाया जा चुका था। वैज्ञानिक यह देखकर हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें यह सूझ ही नहीं रहा था कि समंदर में ऐसा कौन-सा जीव हो सकता है, जो इतनी बड़ी और खूंखार शार्क का भी शिकार कर सकता है। अनुमान लगाया गया कि दूसरा जीव और बड़ी शार्क हो सकती है। उसे कैनिबल शार्क नाम दिया गया है। हालांकि यह अब तक अनुमान ही है और सच्चाई के बारे में कोई भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता।

क्या हुआ था उस युद्ध में?


2002 में जावा के पास समुद्र में सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौर के तीन डच युद्धपोतों के अवशेष मिले थे। माना गया कि जापानी सेना के साथ लड़ाई में इनका ये हाल हुआ था। इस लड़ाई में 2,200 लोग मारे गए थे। बहरहाल, उस समय क्या हुआ था, इस बारे में विशेषज्ञ पक्के तौर पर कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।

उस घोस्ट शिप में क्या हुआ था?


1872 में अटलांटिक महासागर के बीच मेरी सेलेस्टे नामक जहाज लावारिस और जर्जर हालत में मिला था। जहाज पर क्रू का कोई मेंबर नहीं था, न ही किसी की लाश थी। अलबत्ता क्रू का सारा सामान और शराब अछूती ही पड़ी थी। अंदाजा लगाया गया कि समुद्र में भूकंप आने पर सारे क्रू मेंबर जहाज छोड़कर समुद्र में कूद पड़े होंगे। कुछ लोग इसे अनजान ताकतों को काम बताते हैं। एक सिद्धांत यह भी कहता है कि किसी बड़े समुद्री जीव का काम रहा होगा।

Other Similar Stories : 

  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • दुनिया की अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं 
  • सदियों पुरानी 10 रहस्यमय डेड बॉडीज जो आज तक नहीं हुईं खराब
  • कुछ रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
जयगढ़ फोर्ट के खजाने की मिस्ट्री | खजाने के लिए इंदिरा गांधी ने खुदवा दिया था किला
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme