Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

बवासीर (पाइल्स) – कारण और उपाय | Piles Ke Karan aur Upay

Posted on July 13, 2017March 18, 2021 by Pankaj Goyal

Piles Ke Karan aur Upay | पाइल्स या बवासीर ऐसी बीमारी है जिसमें एनस के अंदरूनी हिस्से में या बाहर कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं। इन मस्सों से कई बार खून निकलता और दर्द भी होता है। कभी-कभी जोर लगाने पर ये मस्से बाहर की ओर आ जाते है।

यह भी पढ़े – एसिडिटी – लक्षण, कारण, बचाव और घरेलु उपाय 

क्यों होती है पाइल्स की प्रॉब्लम?
वैसे तो खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण अधिकांश लोगों को पाइल्स की प्रॉब्लम होती है लेकिन इसके पीछे आनुवांशिक यानि फैमिली हिस्ट्री भी हो सकती है।

पाइल्स होने की 5 वजह..
1. कब्ज- यह पाइल्स होने का सबसे बड़ा कारण है। पेट ठीक से साफ नहीं होने से एनस में मस्से पड़ सकते हैं।
2. सिटिंग वर्क- ज्यादा देर तक बैठे रहने का काम है तो भी पाइल्स की प्रॉब्लम हो सकती है।
3. प्रेग्नेंसी- प्रेग्नेंसी के दौरान डाइजेशन की प्रॉब्लम होती है। इससे कई महिलाओं को पाइल्स हो सकती है।
4. लाइफस्टाइल- सिगरेट, शराब, जंक फूड वगैरह ज्यादा लेने से भी डाइजेशन बिगड़ता है और बवासीर हो सकते हैं।
5. फैमिली हिस्ट्री- फैमिली में किसी को ये प्रॉब्लम रही है तो नेक्स्ट जेनरेशन में भी इसके होने की संभावना होती है।

बवासीर (पाइल्स) दूर करने के उपाय

1. नीम की कोमल पत्तियों को घी में भूनकर उसमें थोड़ा सा कपूर डालकर पाइल्स के मस्सों पर लगाएं।

2. आधा चम्मच हरड़ पाउडर रोज़ गुनगुने पानी के साथ लेने से पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है।

3. आक या मदार के दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिन में सुखकर गिर जाएंगे।

4. काली मिर्च और काला जीरा का पाउडर आधा चम्मच रोज़ शहद के साथ लेने से पाइल्स से राहत मिलती है।

5. लौकी के पत्तों को पीसकर पाइल्स के मस्सों पर रेग्युलर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा मिलाने लगता है।

6. तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर मस्सों पर लगाने से जलन में राहत मिलती है। मस्से ठीक होते हैं।

7. आंवला पाउडर पानी में घोलकर रात भर मिट्टी के बर्तन में रखें। सुबह चिरचिटा की जड़ और मिश्री मिलाकर पिएं।

8. करेले के बीजों का महीन पाउडर शहद और सिरका मिलाकर मस्सों पर लगाने से 20 दिन में मस्से सूख जाते हैं।

9.चाय की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और गर्म करके मस्सों पर लगायें। कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाएंगे।

10. एक मुठ्ठी काले तिल को एक कटोरी दही के साथ रेग्युलर खाने से खुनी पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है।

11. मेहंदी के पत्तों को पानी में पीसकर इसका पेस्ट मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्से सूख जाते है।

12. कच्ची प्याज को धीमी आंच पर भून लें। इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा होता है।

Other Similar Posts- 

  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • प्‍याज के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने से ये होते है फायदे
  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme