Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी

Posted on July 8, 2017 by Pankaj Goyal

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल 83 हजार लोग सांप के दंश का शिकार होते हैं, जिनमें से 11 हजार की मौत हो जाती है। इनमे से कई मौतें सिर्फ डर की वजह से ही होती है। सांपों की 2600 से 3000 प्रजाति‍यां होती हैं, जि‍नमें 250-300 सांप ही जहरीले होते हैं। हालांकि, अधिकतर जहरीले सांप मानव शरीर में बहुत कम जहर छोड़ते हैं। इसलि‍ए मरीज को दहशत में नहीं आना चाहि‍ए।

यह भी पढ़े – दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप

भारत में जहरीले सांपों की 13 प्रजातियां हैं। इनमें से चार बेहद जहरीले सांप कोबरा, रस्सेल वाइपर, स्केल्ड वाइपर और करैत हैं। सबसे ज्यादा मौतें नाग या गेहूंवन और करैत के काटने से होती हैं।

तीन तरह का होता है सांप का जहर। इनमें हीमोटॉक्सि‍क, न्यूरोटॉक्सि‍क और मायोटॉक्सि‍क शामिल है।
1-हीमोटॉक्सि‍क- ये रक्त कोशि‍काओं पर अटैक करता है। शरीर में कई जगहों से ब्लीडिंग के लक्षण, खून की उल्टी।
2- न्यूरोटॉक्सि‍क- यह शरीर के नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है।
3-मायोटॉक्सि‍क- यह समुद्र में पाए जाते हैं, इसलि‍ए देश में इनकी संख्या काफी कम है।

ये मिथ है कि सांप काटी जगह पर ब्‍लड सर्कुलेशन बंद करने के लिए पट्टी बांध देनी चाहिए, मुंह से खींचकर जहर निकाल देना चाहिए। सच्चाई ये है कि इन चीजों से परहेज करना चाहिए। इससे नसों और रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचने और संक्रमण होने का खतरा रहता है। आइए जानते है 5 ऐसी ही गलतियां जो कि सांप के काटने पर नहीं करनी चाहिए।

सांप के काटने पर रखे ये सावधानियां 

पहली गलती – सांप के काटने के बाद प्रभावित हिस्से में चीरे का निशान न लगाएं।
क्यों – चीरे के निशान से सांप का ज़हर दोगुनी रफ़्तार से खून के जरिए शरीर में फैलने लगता है। दिमाग पर असर छोड़ता है। कुछ ही देर में मौत हो सकती है।

दूसरी गलती – शरीर के जिस हिस्से पर सांप ने काटा है, उसे ज्यादा न हिलाएं। मरीज़ को चलने न दें।
क्यों – मांसपेशियों में रगड़ से ज़हर फैलने की रफ़्तार दोगुनी हो जाती है।

तीसरी गलती – सांप ने शरीर के जिस हिस्से पर काटा है, उसके आसपास या उसपर पट्टियां कतई न बांधे।
क्यों – ऐसा करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और खून सप्लाई करने वाली नसों के फटने का डर ज्यादा बना रहता है।

चौथी गलती – सांप के काटने के बाद कभी भी मरीज़ को टेढ़े न लिटाएं।
क्यों – इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। मरीज़ को सीधे लिटाकर इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाएं। जैसे स्ट्रेचर पर मरीज़ को लिटाया जाता है।

पांचवी गलती – एस्प्रिन या कोई दर्द निवारक दवा बिलकुल न दें।
क्यों – इससे मरीज़ की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। मरीज़ का दर्द बढ़ सकता है।

सांपो से सम्बंधित अन्य रोचक लेख 

  • सत्य घटना – सांप ने काटा,  डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक
  • सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स
  • सांपो से जुड़े 10 भ्रम और अंधविश्वास
  • कैसे हुई नागो की उत्पत्ति, जानिए पुराणो में वर्णित नागो के बारे में
  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

1 thought on “सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी”

  1. Shabdbeej says:
    July 10, 2017 at 1:08 pm

    आश्चर्य ! चीरा लगाना एक बहुत कॉमन मिथक है.
    जानकारी के लिए धन्यवाद

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme