Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra

Posted on August 8, 2017August 8, 2017 by Pankaj Goyal

Secret of Tantra | अधिकतर लोग अघोर साधना व तंत्र साधना को समान समझते हैं, लेकिन दोनों में अंतर होता है। तंत्र साधना में मुख्य रूप से तंत्र मंत्र और यंत्र का प्रयोग होता है और इन तीनों में तंत्र सबसे पहले आता है। तंत्र एक ऐसी रहस्यमयी विद्या है जिसका प्रचलन हिंदुओं के अलावा जैन और बौद्ध धर्म में भी है। आइए जानते है तंत्र साधना से जुडी कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते है।

यह भी पढ़े – तंत्र से जुड़े अदभुत तथ्य : Amazing Facts About Tantra

Secret of Tantra

तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra

वाराही तंत्र के अनुसार तंत्र के नौ लाख श्लोकों में एक लाख श्लोक भारत में हैं। तंत्र साहित्य विस्मृति के चलते विनाश और उपेक्षा का शिकार हो गया है। अब तंत्र शास्त्र के अनेक ग्रंथ लुप्त हो चुके हैं। वर्तमान में 199 तंत्र ग्रंथ हैं। तंत्र का विस्तार ईसा पूर्व से तेरहवीं शताब्दी तक बड़े प्रभावशाली तक बड़े प्रभावशाली रूप से भारत, चीन, तिब्बत, थाईलैंड, मंगोलिया, कम्बोज, आदि देशों में रहा।

तंत्र मुख्य रूप से दो तरह का होता है वाम तंत्र और दूसरा सौम्य तंत्र। वाम तंत्र में पंच मकार – मध, मांस, मत्स्य, मुद्रा और मैथुन साधना में उपयोग लाए जाते हैं। जबकि सौम्य तंत्र में सामान्य पूजन पाठ व अनुष्ठान किए जाते हैं।

तंत्र एक रहस्यमयी विधा हैं। इसके माध्यम से व्यक्ति अपनी आत्मशक्ति का विकास करके कई तरह की शक्तियों से संपन्न हो सकता है। यही तंत्र का उद्देश्य हैं। इसी तरह तंत्र से ही सम्मोहन, त्राटक, त्रिकाल, इंद्रजाल, परा, अपरा और प्राण विधा का जन्म हुआ है।

तंत्र से वशीकरण, मोहन, विदेश्वण, उच्चाटन, मारण और स्तम्भन मुख्यरूप से ये 6 क्रियाएं की जाती हैं जिनका अर्थ वश में करना, सम्मोहित करना, दो अति प्रेम करने वालों के बीच गलतफहमी पैदा करना, किसी के मन को चंचल करना, किसी को मारना, मन्त्रों के द्वारा कई घातक वस्तुओं से बचाव करना।

इसी तरह मनुष्य से पशु बन जाना, गायब हो जाना, एक साथ 5-5 रूप बना लेना, समुद्र को लांघ जाना, विशाल पर्वतों को उठाना, करोड़ों मील दूर के व्यक्ति को देख लेना व बात कर लेना जैसे अनेक कार्य ये सभी तंत्र की बदौलत ही संभव हैं।

तंत्र का गुरु महादेव को माना जाता है। उसके बाद भगवान दत्तात्रेय और बाद में सिद्ध योगी, नाथ व शाक्त परम्परा का प्रचलन रहा है। दत्तात्रेय के अलावा नारद, पिप्पलाद, परशुराम, सनकादि ऋषि आदि तंत्र को ही मानते थे।

तंत्र के माध्यम से ही प्राचीनकाल में घातक किस्म के हथियार बनाए जाते थे, जैसे पाशुपतास्त्र, नागपाश, ब्रह्मास्त्र आदि। जिसमें यंत्रों के स्थान पर मानव अंतराल में रहने वाली विधुत शक्ति को कुछ ऐसी विशेषता संपन्न बनाया जाता है जिससे प्रकृति से सूक्षम परमाणु उसी स्तिथि में परिणित हो जाते हैं।

मन्त्र मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं वैदिक मंत्र, तांत्रिक मंत्र और शाबर मंत्र। तंत्र में सबसे अधिक बीज मंत्रों का उपयोग किया जाता है। जैसे महालक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए श्रीं बोला जाता है। मान्यता है कि इन बीज मन्त्रों को बोलने से शरीर में एक विशेष तरंग पैदा होती है जो इस मन्त्र से जुडी चीज़ों को आपकी और आकर्षित करती है।

तंत्र साधना में देवी काली, अष्ट भैरवी, नौ दुर्गा, दस महाविधा, 64 योगिनी आदि की साधना की जाती है। इसी तरह देवताओं में भैरव और शिव की साधना की जाती है। इसके अलावा यक्ष, पिशाच, गंधर्व, अप्सरा जैसे करीबी लोक के निवासियों की भी साधना की जाती है ताकि काम जल्दी पूरा हो।

Other Similar Posts-

  • भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं
  • रावण संहिता के प्राचीन तांत्रिक उपाय, जो चमका सकते है आपकी किस्मत
  • तंत्र के अनुसार इन तरीकों से बढ़ा सकते है सम्मोहन शक्ति, कर सकते है किसी को भी सम्मोहित 
  • जानिए अघोरियों की रहस्यमयी दुनिया की कुछ अनजानी और रोचक बातें
  • कापालिक साधू – इंसानी खोपड़ी में खाना खाते और पानी पीते हैं कापालिक, जानिए इनसे जुडी ख़ास बातें

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
मुस्लिम संत ने रखी थी गोल्डन टेम्पल की नींव, जानिए स्वर्ण मंदिर से जुडी कुछ ऐसी ही ख़ास बातें
इस्लाम से जुड़ी खास बातें | Facts About Islam
रोचक जानकरी - क्यों होते है शर्ट की कॉलर में दो बटन्स और शर्ट के पीछे लूप?
कैसे होता है किन्नर का अंतिम संस्कार | क्या होता है किन्नर के शव के साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme