Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde

चोकरयुक्त आटा खाने के फायदे

Posted on April 1, 2018April 1, 2018 by Kuldeep Mishra

Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde | अब नवयुवकों को चोकर से भरा आटा कहाँ पसंद आता है | चोकरयुक्त आटे से होने वाले लाभ से शायद अभी आप परिचित नहीं हैं | इससे सेहत का खयाल बहुत अच्छे तरीके से किया जा सकता है | आज हम आपको चोकरयुक्त आटा इस्तेमाल करने के कुछ उन स्वास्थ्य लाभ से परिचित कराएँगे जिसे देख शायद आप इस बहुमूल्य पदार्थ का तिरस्कार नहीं करेंगे |

Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde

चोकरयुक्त आटा खाने के फायदे | Chokar Yukt Atta Khane ke Fayde

कब्ज की समस्या को दूर करता है
कब्ज होने का सबसे प्रमुख कारण शरीर में फाइबर की कमी है | क्यूंकि, फाइबर की मदद से ही हमारे द्वारा खाया गया भोजन पचता है | जैसे ही अप चोकरयुक्त आटे का सेवन करना चुरू कर देते हैं, इसमें मौजूद उच्च फाइबर आपके खाने को पचाने में मदद करते हैं और आपके साथ होने वाली कब्ज की समस्या का निदान हो जाता है |

मोटापा कम करता है चोकरयुक्त आटा
अधिक खा लेना भी मोटापे का कारण है | अगर आप चोकरयुक्त आटे का सेवन करते हैं तो इससे आपको भूंख नहीं महसूस होती है और आप अपने समय के अनुसार अपने शरीर के जितना ही खाते हैं | यह आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को आसानी से छांटा जा सकता है |

बवासीर में कारगर
चोकर से भरा आटा खाने से आप खूनी और बादी किसी भी प्रकार के बवासीर को ठीक करने में सहूलियत पा सकते हैं | यह आपके पेट में हो रही गैस्ट्रिक समस्याओं से भी आपको निजात दिलाता है | इसके अलावा भी चोकरयुक्त आटे का सेवन करने से पेट में होने वाली उफनाहट आदि को ठीक कर सकते हैं |

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना आपके शरीर के कई अंगों को कई तरह से प्रभावित करता है | इससे आपके हार्ट को सबसे बड़ा असर होता है | कोलेस्ट्रॉल के शरीर में ज्यादा होने से आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है | चोकरयुक्त आटा खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है और शरीर को कई तरह से दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है |

आमाशय के घाँव को ठीक करता है
चोकरयुक्त आटे की एक ख़ास खासियत यह है कि ये बहुत जल्दी पचता है जिससे कि हमारे आमाशय को ज्यादा नुकसान नही पंहुचता है | नवजवानों को अक्सर देखा जाता है कि वे चाय, कॉफ़ी, कोला आदि का सेवन करते हैं | इनके सेवन से आपके आमाशय में एक तरह का घाँव बन जाता है | अगर इस घाव को न भरा जाए तो पेट सम्बन्धी कई समस्याएँ हो सकती हैं | चोकरयुक्त आटा इस घाँव को आसानी से भर सकता है |

गालस्टोन कि समस्या को दूर करता है
चोकरयुक्त आटे में एक ख़ास किस्म का soluble फाइबर पाया जाता है जो कि गालस्टोन कि समस्या को दूर करता है | यह soluble फाइबर गालस्टोन को घोल देता है जिससे कि गालस्टोन से आसानी से छुटकारा मिल जाता है |

अन्य संबंधित लेख – 

  • रोज़ सुबह खाली पेट शहद का पानी पीने के फायदे
  • हींग के पानी को रोज़ पीने से होते है ये फायदे
  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • रोजाना खाली पेट थोड़ा सा कच्चा लहसुन खाने के, ये होते है जबरदस्त फायदे
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme