Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स

Posted on January 22, 2014June 11, 2016 by Pankaj Goyal

Doll Island Mexico Story & History In Hindi : मैक्सको सिटी से 17 मील साउथ में Xochimilco canals में एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम  “La Isla de la Munecas” है पर अब यह डॉल्स आइलैंड  (The Island Of dolls) के नाम से जाना जाता है। वास्तव में यह आइलैंड एक फलोटिंग गार्डन (तैरता हुआ बगीचा) है जिसे कि मेक्सिको में चिनमपा ( Chinampa )  कहते है। इस आइलैंड कि खासियत यह है कि इस आइलैंड पर सैकड़ों कि संख्या में डरावनी और टूटी फूटी डॉल्स लटकी हुई है।

Doll Island Mexico, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Haunted, Creepy, Mysterious, Creepy,

यह आइलैंड 1990 में लोगो कि नज़र में आया जब मेक्सिको सरकार ने Xochimilco canals कि सफाई का काम शुरू किया और कुछ कर्मचारी सफाई करते हुए इस आइलैंड पहुचे।  अब बात यह आती है कि इतनी सारी डॉल्स इस आइलैंड पर पहुची कैसे, उन्हें यहाँ पर किसने लटकाया और इसके पीछे कारण क्या है ? इसकी कहानी भी बड़ी रौचक (इंटरेस्टिंग) है।

Doll Island Mexico, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Haunted, Creepy, Mysterious, Creepy,

डॉल्स आइलैंड कि कहानी (Story of Dolls Island) :-

इस डॉल्स आइलैंड कि कहानी शुरू होती है एक शख्स से जिसका नाम सैन्टाना बर्रेरा (Santana Barrera) था। सैन्टाना इस आइलैंड पर रहने वाले इकलौते शख्स थे । सैन्टाना अपना घर परिवार छोड़कर एकाकी जीवन बिताने के लिए इस आइलैंड पर आये थे।  उनके इस आइलैंड पर आने के कुछ दिन बाद इस आइलैंड के किनारे पर एक बच्ची कि डूबने से मौत हो जाती है जो कि वहां अपने परिवार के साथ घूमने आयी थी।

Doll Island Mexico Story in Hindi

उसकी मृत्यु के कुछ दिन बाद सैन्टाना को उसी जगह पर पानी में तैरती हुई एक डॉल मिलती है जहा कि उस बच्ची कि डूब कर मृत्यु हुई थी। सैन्टाना उस डॉल को निकालते है ना जाने क्यों उन्हें ऐसा यकीं होता है कि उस डॉल में उस लड़की कि आत्मा है और यदि वो इसे अपने आइलैंड पर लटका देंगे तो वो आत्मा उन्हें परेशान नहीं करेगी। इसलिय वो उस डॉल को वापस नहीं फेकते है और उसे एक पेड़ पर टांग देते है।

Doll Island Mexico History in Hindi

इसके बाद जब भी उन्हें उस आइलैंड के आस पास कोई भी डॉल मिलती है वो उसे निकालकर अपने आइलैंड पर लटका देते।  धीरे धीरे यह संख्या बढ़कर सैकड़ों में पहुंच गयी। 1990 में Xochimilco canals कि सफाई के वक़्त यह आइलैंड लोगो कि नज़र में आया, मीडिया में इसकी बाते हुई और लोगो का इस पर आना जाना शुरू हुआ।

40

सैन्टाना बर्रेरा (Santana Barrera) कि रहस्यमयी मौत :-

सन 2001 में सैन्टाना बर्रेरा (Santana Barrera)  भी उसी जगह पानी में डूबे हुए मृत पाये गए जहा कि वो बच्ची डूब के मरी थी। उनकी मौत कैसे हुई यह आज तक भी एक रहस्य है क्योकि रात को उस आइलैंड पर वह अकेले ही रहते थे। पर चुकी उनकी लाश उसी जगह मिली जहा कि बच्ची डूब के मरी थी इसलिए लोग ऐसा कहने लगे कि बच्ची कि आत्मा ही उनकी मृत्यु का कारण है। अब डॉल्स आइलैंड एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चूका है लोग यहाँ पर घूमने आते है पर रात को यह आइलैंड वीरान ही रहता है रात को आइलैंड पर  केवल डॉल्स का राज़ रहता है।

37

Other Similar Posts : –

  • विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड
  • रामरी आइलैंड – जहा 1000 जापानी सैनिक बने थे खारे पानी के मगरमच्छों का भोजन
  • मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान – हवा है ज़हरीली – ज़िन्दा रहने के लिए यहाँ के निवासियों को हमेशा लगाने पड़ते है गैस मास्क
  • फडिऊथ – एक अनोखा द्वीप (आइलैंड) – जो बना है करोड़ों सीपियों से
  • स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
10 प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ | 10 Famous Bodh Tirth
समर्थ स्वामी जगजीवन साहब के आवाह्न से श्री कोटवाधाम अभरन कुंड में त्रिवेणी अवतरण
इन जगहों पर घटी थी रामायण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
राधा कुंड - अहोही अष्टमी को इस कुंड में स्नान करने से होती है संतान प्राप्ति
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
जानिए आज कहां स्तिथ है महाभारत के प्राचीन शहर 
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme