Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत

Posted on January 8, 2014December 31, 2019 by Pankaj Goyal

Snake Island, Brazil History & Story in Hindi : आज हम आपको ब्राजील(Brazil) के एक ऐसे आइलैंड के बारे में बता रहे है जहा केवल जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर (Golden Pit Viper) सांपो कि हुकूमत चलती है। यह है ब्राज़ील के  Sao Paulo से 93 मिल दूर समुद्र मे स्तिथ एक आइलैंड जिसका नाम Ilha de Queimada Grande है पर जिसे सब स्नेक आइलैंड(Snake Island) कहते है।

Snake Island, Brazil , Hindi, History, Story, Kahani, Itihas, Information, Janakari, Dangerous,
यहाँ पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप। इस सांप कि गिनती विशव के सबसे जहरीले सांपो में होती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है इस सांप के काटने से आदमी 10  से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। पुरे ब्राज़िल मे साँपो के काटने से होने वाली मौतों में से 90 प्रतिशत मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार है।

इस आइलैंड का एरिया 4,30,000 वर्ग मीटर हैं। यानि कि इस आइलैंड पर करीब 20,00,000 (बीस लाख) जहरीलें गोल्डन पिटवाइपर सांप रहते है। यहाँ पर सांप हर जगह दिखाई देते है जमीं पर चलते हुए, पेड़ो से लटकते हुए, चट्टानों में छिपे हुए। जहरीले सांपो कि इतनी अधिक संख्या के कारण, ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानो का इस पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है केवल सर्प विशेषज्ञों को शोध के लिए जाने कि आज्ञा है पर वो भी केवल तटीय इलाके में शोध करके लौट आते है आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने कि किसी कि भी हिम्मत  नहीं पड़ती है।

Snake Island, Brazil , Hindi, History, Story, Kahani, Itihas, Information, Janakari, Dangerous,

स्नेक आइलैंड कि एक खौफनाक कहानी (Horrible Story Of Snake Island) :-

अब हम आपको एक ऐसे परिवार कि  कहानी सुनाते है जो कि इनका शिकार हुआ था। यह आइलैंड शुरू से ऐसा नहीं था। यहाँ पर पहले साँपों कि इतनी आबादी नहीं थी और जो थे वो आइलैंड के मध्य वाले भाग में थे जो कि ज्यादा घना था । यहाँ पर तट के पास एक लाइट हाउस बना हुआ है जिसमे कि ब्राजीलियन नेवी का एक कर्मचारी ड्यूटी दिया करता था। यह कहानी है इस लाइट हाउस के आखरी केयर टेकर और उसके परिवार कि।  वो केअर टेकर अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ लाइट हाउस में बने एक कॉटेज में रहता था। ब्राज़ीलियन नेवी का एक जहाज उनके पास उनकी जरूरत का सामान पहुचाया करता था।

लेकिन धीरे धीरे यहाँ साँपों कि संख्या बढ़ने लगी और तट के पास वाले इलाके में भी सांप नज़र आने लगे। एक दिन कुछ  जहरीलें गोल्डन पिटवाइपर सांप उनके कॉटेज में खिड़की से घुस गए। असल में खिड़की का कांच टूट गया था और उनका ध्यान उस और गया नहीं था। जहरीलें गोल्डन पिटवाइपर सांपो को कॉटेज में  देखकर सारा परिवार डर गया और जान बचाने के लिए सारे तट कि और भागे जहा कि उनकी  नाव बंधी थी पर अफ़सोस उनमे से कोई भी वहा तक नहीं पहुँच पाया वे सब रास्ते में ही सांपो का शिकार बन गए। अगले दिन जब नेवी का जहाज वहा सामान उतारने पंहुचा तो उन सबकी लाशें लाइट हाउस को जाने वाले रास्ते पर पड़ी मिली जो कि जहर के कारण एकदम काली पड़ चुकी थी। इस घटना के बाद लाइट हाउस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया और इस आइलैंड पर इंसानों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया।

Snake Island, Brazil , Hindi, History, Story, Kahani, Itihas, Information, Janakari, Dangerous,

इस आइलैंड से जुडी हुई एक और घटना स्थानीय लोग बताते है।  इस आइलैंड पर केले के पेड़ भी बहुतायत से पाये जाते है। एक बार एक नाविक अपने साथियों के मना करने के बावजूद अंदर केले लेने चला गया पर वो वहाँ पर सांप का शिकार हो गया।  वो किसी तरह वापस अपनी नाव तक तो पहुच गया पर ज़िंदा नहीं बचा।

यह आइलैंड इस रूट से जाने वाले प्रवासी पक्षियों का रेस्टिंग पॉइंट है जो कि इस वीरान टापू पर इन साँपों कि मुख्य आहार श्रंखला है और इन साँपों कि संख्या इस हद तक बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

स्नेक आइलैंड का विडियो (Video of snake island)

निचे दिए गए विडियो में आप देखेंगे कि कैसे उन साँपों ने उस लाइट हाउस को अपना प्ले ग्राउंड बना रखा है। चुकी ज्यादा अंदर आज तक कोई नहीं जा पाया है इसलिए यह केवल तटीय क्षेत्र(Costal area) का विडियो है।

Other Similar Posts : –

  • मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स
  • मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान – हवा है ज़हरीली – ज़िन्दा रहने के लिए यहाँ के निवासियों को हमेशा लगाने पड़ते है गैस मास्क
  • फडिऊथ – एक अनोखा द्वीप (आइलैंड) – जो बना है करोड़ों सीपियों से
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना

1 thought on “स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत”

  1. paresh says:
    February 7, 2016 at 6:00 pm

    Good information
    So good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme