Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

एक रहस्यमय झील ‘फुन्दूज़ी’ – जिसका पानी पी कर कोई नहीं बचा जीवित

Posted on July 25, 2014January 6, 2020 by Pankaj Goyal

इस संसार में कई ऐसी जगह है जिसका रहस्य आज तक विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया है। जैसे की बरमूडा ट्राइएंगल। वैज्ञानिक आज तक निश्चित रूप से कुछ नहीं बता पाये की क्यों वहां से प्लेन और जहाज गायब हो जाते है। (अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़े बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी जगह ) . आज हम आपको एक ऐसी ही कम चर्चित रहस्मय जगह के बारे में बातएंगे।  यह है साउथ अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्तिथ फुन्दूज़ी झील।

इस झील की सबसे बड़ी खासियत यह है की इस झील का पानी पीने वाला कोई भी इंसान जीवित नहीं रहा।इसका यह मतलब नहीं कि यहाँ का जल प्रदूषित है। यथार्थ तो यह है कि मुटाली नामक जिस नदी का प्रवाह इसमें आता है,वह एकदम स्वच्छ है। फिर इसमें कौन सा ऐसा तत्व है, जो प्राणघातक है? इसे जानने के लिए समय-समय पर कई प्रयास हुए हैं, पर कोई सफल नहीं हो सके। हर कोशिश के साथ कोई न कोई दुर्घटना घट जाती । आरंभ में इसे मात्र संयोग कहकर टाल दिया जाता,किंतु जब प्रत्येक अन्वेषक के साथ इस प्रकार के प्रसंग सामने आने लगे, तो जाँचकर्त्ता सतर्क हो गए और झील से किसी भी तरह की छेड़खानी करने से कतराने लगे।

अंतिम घटना सन् 1946 की है, जो एंडी लेविन नामक एक दुस्साहसी रसायनवेत्ता से संबंधित है। उसके मस्तिष्क में यह सनक सवार हो गई कि वह उसके जल का रासायनिक विश्लेषण कर रहस्य का अनावरण करेगा। मित्रों और संबंधियों को जब यह बात मालूम हुई तो उन्होंने लेविन को ऐसा करने से रोकने के लिए हर तरह से समझाया, पर वह नम माना। अपने एक सहयोगी को साथ लेकर चल पड़ा। इस कार्य में सहायता लेने के उद्देश्य से उसने स्थानीय कबीले के लोगों से संपर्क साधा, किंतु पैंडुजी झाल का नाम सुनते ही उन्होंने किसी भी प्रकार की मदद करने से इनकार कर दिया। यहाँ तक कि झील तक मार्गदर्शन करने के लिए भी वे तैयार न हुए, तब लेविन और उसके मित्र अकेले ही उस ओर बढ़ गए। कबीले के वयोवृद्ध मुखिया ने ऐसा करने से मना किया, पर उन पर इसका कोई प्रभाव न पड़ा।

जब वे वहाँ पहुँचे, तब तक रात हो चुकी थी। दोनों ने मिलकर वहीं एक पेड़ के नीचे रात्रि गुजारी। प्रातः होते ही वे उठे और साथ लाई बोतलों में जल भरने लगे। पानी कुछ गहरे मटमैले रंग का था। लेविन ने उसकी एक बूँद जीभ पर डाली, तो उसका स्वाद कुछ विचित्र जान पड़ा। पानी का नमूना इकट्ठा कर लेने के बाद उन्होंने झील के आसपास के कुछ पौधों और झाड़ियों को भी एकत्र किया और उन्हें साथ ले जाने के लिए सुरक्षित रख लिया।

वापस लौटते समय उनके साथ अजीबोगरीब घटनाएँ घटती रहीं। उन्हें उत्तर से पूरब की ओर वाले उस मार्ग पर बढ़ना था, जिससे वे आए थे, पर वे चल पड़े पश्चिम के रास्ते पर। आधे से अधिक रास्ता पार कर लेने के उपराँत उन्हें महसूस हुआ कि वे गलत दिशा में बढ़ रहे हैं। लौटकर पुनः झील तक आए और वहाँ से पूरब की ओर बढ़े।

अब तक रात घिर आई थी, अतः वे एक स्थान पर रुक गए। सवेरा हुआ, तो पुनः प्रस्थान किया। कुछ दूर आगे जाने पर फिर लगने लगा कि वे गलत मार्ग पर जा रहे हैं । एक बार पुनः दोनों वापस लौटे। इस बार अधिक सतर्कता बरतते हुए सावधानीपूर्वक पूरब के मार्ग पर बढ़े, किंतु नतीजा वही निकला, जिसका डर था । वे फिर भटक गए। अबकी बार खतरा मोल नहीं लेना चाहते थे। पानी से भरी बोतलें झील में डाली, पौधों को वहीं फेंका और सजग रहते हुए बढ़ चले । इस बार वे सफल हुए और सुरक्षित घर पहुँच गए। अब तक लेविन की तबियत काफी बिगड़ चुकी थी। अस्पताल में एक सप्ताह बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसका मित्र एक कार दुर्घटना में मारा गया। झील से संबंधित यह तेरहवीं घटना थी। इसी तरह अन्यों में भी सकुशल कोई नहीं बचा।  पीने से

इस झील का निर्माण प्राचीन समय में एक भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। इस झील को लेकर कई तरह की किवदंतियां है। एक किवदंती के अनुसार प्राचीन समय में जब यहाँ से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहाँ पर रहने वाले वेंदा लोगों ने भोजन और आश्रय देने से मन कर दिया तो वो यहाँ के लोगो को श्राप देकर झील के पानी में गायब हो गया। यहाँ रहने वाले वेंदा लोगो के अनुसार आज भी कभी कभी सुबह जल्दी इस झील से ड्रम की आवाज़े तथा जानवरो और लोगो की चीखे सुनाई पड़ती है।

जबकि एक अन्य किवदंती के अनुसार इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक अज़गर करता है।  जिसको प्रसन्न रखने के लिए वेंदा आदिवासी आज भी हर साल एक नृत्य उत्सव आयोजित करते है जिसमे कुवारी लडकिया डांस करती है।

हालॉकि वेंदा आदिवासी इस झील, इसमें रहने वाले मगरमच्छ और झील के पास के जंगल को पवित्र मानते है। उनके अनुसार झील का भराव और इसका रंग उन्हें अपने पूर्वजो के गुस्से और आने वाली बरसात के बारे में बताता है।

Some other mysterious stories :
एक झील जिसमे जो गया वो बन गया पत्थर
बौनों का एक गाँव जिसका रहस्य आज तक है अनसुलझा
पांच रहस्यमय ढांचे : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया
कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
कुछ रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी
दुनिया के 100 अजब-गजब कानून – पढ़ के आप रह जायेंगे हैरान
अजूबा – लीना मदीना जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ
विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
आश्चर्यजनक किन्तु सत्य – क्रोकोडाइल (मगरमच्छ) भी चढ़ सकते है पेड़ पर

Tage – Hindi, News, Story, History, Kahani, Khabar, Mysterious, Scared, Lake, Jhil, Mystery, South, Africa, Venda People, Tribe, Tribal,  न्यूज़, कहानी, स्टोरी, खबर, मिस्टीरियस, मिस्ट्री, दक्षिण अफ्रीका, लेक,

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme