Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई

Posted on August 3, 2014May 9, 2016 by Pankaj Goyal

Dargavs, Russia’s City of Dead : History in Hindi – रूस के उत्तरी ओसेटिया के सुदूर वीरान इलाके में दर्गाव्स गाँव मौजूद है। इस जगह को ‘सिटी ऑफ द डेड’ यानी ‘मुर्दों के शहर’ के नाम से जाना जाता है। यह जगह पांच ऊंँचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच छिपी हुई है। यहाँ पर सफेद पत्थरों से बनी अनगिनत तहखाना नुमा इमारते है। इनमे से कुछ तो 4 मंजिला ऊंची भी है।

City of Dead story & History in Hindi

हर इमारत की प्रत्येक मंजिल में लोगो के शव दफनाए हुए है। जो इमारत जीतनी ऊंची है उसमे उतने ही ज्यादा शव है।  इस तरह से हर मकान एक कब्र है और हर कब्र में अनेक लोगो के शव दफनाये हुए है। ये सभी कब्र तकरीबन 16वीं शताब्दी से संबंधित हैं। इस तरह से हम कह सकते है की यह जगह 16 वी शताब्दी का एक विशाल कब्रिस्तान है।  जहां पर आज भी उस समय से सम्बंधित लोगो के शव दफ़न है।  हर इमारत एक परिवार विशेष से सम्बंधित है जिसमे केवल उसी परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है।

Kahani Murdon ke shehar ki

 Hindi, Haunted, Creepy, Spooky, Ghostly, Mysterious, Story, History, Kahani,

स्थानीय मान्यताएं – 

इस जगह को लेकर स्थानीय लोगों के तरह-तरह के दावे और मान्यताएं भी हैं। लोगों का मानना है कि पहाड़ियों पर मौजूद इन इमारतों में जाने वाला लौटकर नहीं आता। शायद इसी सोच के चलते, यहां मुश्किल से ही कभी कोई टूरिस्ट पहुंचता है। हालांकि, यहां तक पहुंचने का रास्ता भी आसान नहीं है। पहाड़ियों के बीच सकरे रास्तों से होकर यहां तक पहुंचने में तीन घंटे का वक्त लगता है। यहां का मौसम भी सफर में एक बहुत बड़ी रुकावट है।

44

46

पुरातत्वविदों की राय – 

इस जगह में पुरातत्वविदों की बहुत रूचि रही है और उन्होंने इस जगह को लेकर कुछ असामान्य खोजें भी की हैं। पुरातत्वविदों को यहां कब्रों के पास नावें मिली हैं। उनका कहना है कि यहां शवों को लकड़ी के ढांचे में दफनाया गया था, जिसका आकार नाव के जैसा है। हालांकि, ये अभी रहस्य ही बना हुआ है कि आस-पास नदी मौजूद ना होने के बावजूद यहां तक नाव कैसे पहुंचीं। नाव के पीछे मान्यता ये है कि आत्मा को स्वर्ग तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी होती है, इसलिए उसे नाव पर रखकर दफनाया जाता है।

45

47

यहां पुरातत्वविदों को हर तहखाने के सामने कुआं भी मिला। इस कुएं को लेकर ये कहा जाता है कि अपने परिजनों के शवों को दफनाने के बाद लोग कुएं में सिक्का फेंकते थे। अगर सिक्का तल में मौजूद पत्थरों से टकराता, तो इसका मतलब ये होता था कि आत्मा स्वर्ग तक पहुंच गई।

Other Creepy Places :
  • भूतिहा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को
  • रूपकुंड झील – उत्तराखंड – यह है नरकंकालों वाली झील
  • मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स
  • टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया 
Tag – Hindi, Haunted, Creepy, Spooky, Ghostly, Mysterious, Story, History, Kahani,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! जानिए क्यों गायब हो जाते है प्लेन और जहाज
वायरल हुई इन विशालकाय कंकालों की फोटोज़ का क्या है रहस्य?
एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51, जानिए इस जगह से जुड़े रहस्यमयी FACTS
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme