Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अद्भुत हैंगिंग लेपाक्षी टेम्पल (Amazing Hanging Lepakshi Temple)

Posted on September 7, 2014March 1, 2016 by Pankaj Goyal

Hanging Lepakshi Temple, Andhra Pradesh, History in Hindi : लेपाक्षी आंध्रप्रदेश राज्य के अनंतपुर में स्तिथ एक छोटा सा गाँव है। पौराणिक मान्यता है की यह रामायणकालीन वही जगह है जहाँ रावण से युद्ध के पश्चात घायल हो के जटायू गिरा था।  यह गाँव 16 वि शताब्दी में बने अपने कलात्मक लेपाक्षी मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर काफी बड़ा है तथा इस मंदिर परिसर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान वीरभद्र को समर्पित तीन मंदिर है।

Hanging Lepakshi Temple History in Hindi

लेपाक्षी मंदिर को हैंगिंग पिलर टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कुल 70 खम्भों पर खड़ा है जिसमे से एक खम्भा जमीन को छूता नहीं है बल्कि हवा में ही लटका हुआ है। इस एक झूलते हुए खम्भे के कारण इसे हैंगिंग टेम्पल कहा जाता है। यह पिलर भी पहले जमीन से जुड़ा हुआ था पर एक ब्रिटिश इंजीनियर ने यह जानने के लिए की यह मंदिर पिलर पर कैसे टिका हुआ हुआ है, इसको हिला दिया तब से यह पिलर झूलता हुआ ही है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की मान्यता है की इसके नीचे से कपडा निकलने से सुख सृमद्धि बढ़ती है।

Hanging Lepakshi Temple story in Hindi
1583 में हुआ था निर्माण

इस मंदिर का निर्माण 1583 में दो भाइयों विरुपन्ना और वीरन्ना ने करा था जो की विजयनगर राजा के यहाँ काम करते थे। हालांकि पौराणिक मान्यता यह है की लेपाक्षी मंदिर परिसर में स्तिथ विभद्र मंदिर का निर्माण ऋषि अगस्तय ने करवाया था।

एक अन्य मान्यता यह है की यह रामायणकालीन वही स्थान है जहाँ रावण से युद्ध के पश्चात घायल हो के जटायू गिरा था। जब राम सीता को तलाशते हुए वहां पहुंचे तो उन्होंने उस घायल पक्षी को देख कर कहा ‘ले पाक्षी’ यानी की उठो पक्षी। ले पाक्षी एक तेलगु शब्द है।

लेपाक्षी मंदिर में देखने लायक कई चीज़े है जो की कलात्मक दृष्टि से बेहद उत्कृष्ट है।

लेपाक्षी नंदी – नंदी की सबसे विशाल प्रतिमा (Lepakshi Nandi – Largest Statue of Nandi) :

Lepakshi Nandi - Largest Statue of Nandi
लेपाक्षी मंदिर से 200 दूर मेन रोड पर एक ही पत्थर से बनी विशाल नंदी प्रतिमा है जो की 8. 23 मीटर (27 फ़ीट) लम्बी, 4.5 मीटर (15 फ़ीट) ऊंची है।  यह एक ही पत्थर से बनी नंदी की सबसे विशाल प्रतिमा है जबकि एक ही पत्थर से बनी दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा है (प्रथम स्थान गोमतेश्वर की मूर्ति का है)।

Lepakshi Nandi - Largest Statue of Nandi
विशाल नाग लिंग प्रतिमा (Shiv Linga with Seven Headed Naga) :

Lepakshi Nandi - Largest Statue of Nandi
विभद्र मंदिर परिसर में एक ही पत्थर से बनी विशाल नागलिंग प्रतिमा भी स्थापित है जो की संभवतया सबसे विशाल नागलिंग प्रतिमा हैं। इस काले ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा में एक शिवलिंग के ऊपर सात फन वाला नाग फन फैलाय बैठा है।

राम पदम  (Rama Padam or Rama Footprint) :

Rama Padam or Rama Footprint Hindi History
विभद्र मंदिर परिसर में स्तिथ राम पदम जबकि कइयों का मानना है की यह माता सीता के पैरों के निशाँ है।

अद्भुत भित्ति चित्र (Magnificent Mural) :

Magnificent Mural Andhra Pradesh
छत पर बने शानदार भित्ति चित्र।

भक्तकन्नप्पा की कहानी ( Story of Bhaktakannappa) :

 Story of Bhaktakannappa in Hindi
मंदिर परिसर में चट्टानों पर चित्रों में उकेरी गई भक्तकन्नप्पा की कहानी।

शिव काल की प्लेटों के निशान (Imprints of Plates) :

Imprints of Plates
कहा जाता है की यह शिव काल में प्रयोग में ली गई प्लेटों और बर्तनो के निशान साथ में है भगवान राम के पद चिन्ह। जबकि कुछ अन्यों की मान्यता है की यह विशाल कलर प्लेटे है जो की यहाँ चित्रकारी करने में काम ली गई थी।

भगवान गणेश की मूर्ति (Single-stone Sculpture of Lord Ganesha) :

Single-stone Sculpture of Lord Ganesha
एक ही चट्टान में उत्कीर्ण भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा।

विशाल मंडप (Large Mandapam) :

Large Mandapam
मंदिर में चारों और बने विशाल मंडपों में से एक का द्रश्य।

विशाल गलियारे (Large Corridor) :

Large Corridor
मंदिर में बने विशाल गलियारों का एक द्रश्य।

लाइमस्टोन का ढेर (Dung of Lime stone) :

Dung of Lime stone
मंदिर परिसर में एक जगह मंदिर निर्माण के दौरान बचे चुने पत्थर का एक ढेर है जिसकी भी श्रद्धालु पूजा करते है।

छत पर शिव पेंटिंग (Shiv Painting at Roof top) :

Shiv Painting at Roof top
मंदिर की छत पर बनी आकर्षक शिव पेंटिंग।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
Other Similar Posts-
  • अचलेश्वर महादेव – अचलगढ़ – एक मात्र मंदिर जहां होती है शिव के अंगूठे की पूजा
  • ममलेश्वर महादेव मंदिर – यहां है 200 ग्राम वजनी गेहूं का दाना – पांडवों से है संबंध
  • चमत्कारिक भूतेश्वर नाथ शिवलिंग – हर साल बढ़ती है इसकी लम्बाई
  • ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा
  • भारत के प्रसिद्ध 16 हनुमान मंदिर

Tag – Hindi, News, Story, History, Amazing, Hanging, Lepakshi Temple, Anantapur,  Andhra Pradesh, Largest Nandi, Largest Nagalingam,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति

1 thought on “अद्भुत हैंगिंग लेपाक्षी टेम्पल (Amazing Hanging Lepakshi Temple)”

  1. vishal says:
    March 13, 2016 at 9:11 am

    its really nice to know such a intrusting facts of Indian culture

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/27/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme