Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

पशु-पक्षीयों के पांच बड़े प्रवास (माइग्रेशन) – जब लाखों पशु-पक्षी एक साथ लाखों मील लम्बा सफर तय करते है

Posted on October 10, 2014April 27, 2016 by Pankaj Goyal

5 Longest Animal Migration : बहुत से पशु-पक्षी भोजन और प्रजनन के लिए माइग्रेशन करते है। यह माइग्रेशन कुछ मील से लेकर लाखों मील तक होते है और जिसमे लाखों पशु-पक्षी एक साथ सफर करते है। आज इस पोस्ट में हम आपको प्राणी जगत की पांच ऐसी बड़ी प्रवास यात्राओं के बारे में बताएँगे जिसमे लाखो प्राणी एक साथ हज़ारों मील से लेकर लाखों मील का सफर तय करते है। जहाँ स्ट्रॉ कलर्ड फ्रूट चमगादड़ 80 लाख की तादाद में, मोनार्क तितली 3 करोड़ की तादाद में प्रवास यात्रा करते है वही आर्कटिक टर्न पक्षी अपने पुरे जीवन में 15 लाख मील की प्रवास यात्रा करते है यानी की पृथ्वी से चन्द्रमा की दुरी का छः गुना।

आर्कटिक टर्न (Arctic Tern) – अपने जीवन में औसतन 15 लाख मील उड़ता है

Arctic Tern - Migration History & Information in Hindi
Arctic-Images/Getty Images

हाल ही में वैज्ञानिकों ने आर्कटिक टर्न पक्षी की हवाई यात्रा को रिकॉर्ड करने के लिए एक छोटा सा डिवाइस विकसित करके उसे आर्कटिक टर्न पक्षी के लगाया।  उससे जो नतीजे प्राप्त हुए उन्हें देखकर वैज्ञानिक हैरान रह गए।  इस डिवाइस से उन्हें ज्ञात हुआ की यह छोटा सा पक्षी 44 हजार मील हर साल उड़ता है तथा अपने पुरे जीवनकाल में 15 लाख मील की यात्रा कर लेता है।  यह इतनी दुरी है की इसमें चन्द्रमा पर तीन बार जाकर वापस आया जा सकता है।  यह पक्षी उत्तरी ध्रुव (नार्थ पोल) से अपनी यात्रा शुरू करते है और दक्षिण ध्रुव (साउथ पोल) जाते है तथा दक्षिण ध्रुव से वापस अपने प्रजनन स्थान उत्तरी ध्रुव वापस आते है , जीवन भर इनका यही चक्र चलता रहता है।

अफ्रीकन विल्डबीस्ट (African Wildebeest) – हर वर्ष 20 लाख अफ्रीकी विल्डबीस्ट करते है 500 मील लम्बा प्रवास

African Wildebeest, Migration History & Information in Hindi
Claudia Uribe/Getty Images

हर साल जुलाई से अक्टूबर तक यह स्तनपायी जीवों का सबसे बड़ा प्रवास तंजानिया और केन्या के बीच सेरेंगेटी में होता है। इसमें 20 लाख अफ्रीकी बारहसिंगा तंजानिया से 500 मील दूर केन्या पहुंचते हैं। लेकिन बदकिस्मती से इनमें से ढाई लाख बारहसिंगा तो रास्ते में नदी पार करते वक्त मगरमच्छ  के और रास्ते में घात लगाए बैठे शेर व हाइना के शिकार बन जाते हैं।

लेदरबैक समुद्री कछुए (Leatherback Sea Turtles) – दस हजार मील की करते हैं यात्रा

Leatherback Sea Turtles, Migration History & Information in Hindi
Mauricio Handler/Getty Images

प्राय सभी समुद्री कछुए प्रवास करते है। लेकिन इनमे से लेदरबैक कछुए सबसे लम्बा प्रवास करते है। यह कछुए अपने प्रजनन स्थल से लेकर भोजन स्थल तक की दस हजार मील लंबी यात्राएं कर लेते हैं। ये कछुए सुदूर उत्तर में नॉर्वे से सुदूर दक्षिण में न्यूज़ीलैंड की यात्रा करते है । इनकी मोटी खाल इन्हें सर्दी और हर मौसम को सहने के लायक बनाती है। इन लेदरबैक कछुए की एक और विशेषता होती है की ये अंडे देने के लिए हर तीन साल बाद उसी बीच पर पहुंचते है जहाँ उनका जन्म हुआ था।

मोनार्क तितली (Monarch Butterfly) – कई पीढ़ियों तक चलती है की प्रवास यात्रा

Monarch Butterfly, Migration History & Information in Hindi
Werner Van Steen/Getty Images

इन तितलियों का प्रवजन इतना लंबा होता है कि इन्हें मैक्सिको से उत्तरी अमेरिका में पहुंचने में चार पीढ़ियां लग जाती है। करीब 3 करोड़ तितलिया हर साल यात्रा करती हैं।

स्ट्रॉ कलर्ड फ्रूट चमगादड़ (Straw-Colored Fruit Bat) – एक पेड़ पर सोते है लाखों चमगादड़

 Straw-Colored Fruit Bat, Migration History & Information in Hindi
Johnny Haglund/Getty Images

स्ट्रॉकलर्ड फ्रूट प्रजाति के 80 लाख चमगादड़ विशेष फल खाने हर साल कॉन्गो से जाम्बिया के सांका नेशनल पार्क पहुंचते हैं। इन चमगादड़ों की आशचर्य में डालने वाली बात यह है की ये 80 लाख चमगादड़ 10000 एकड़ में फैले जंगल में केवल 1 एकड़ में ही रहते है।  इसका परिणाम यह होता है की एक पेड़ पर करीब 10 टन के वजन बराबर चमगादड़ एक के ऊपर एक बैठते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह इस धरती पर गर्म  खून वाले स्तनपाई जीवों का सबसे अधिक घन्तव होता है।

एनिमल्स से सम्बंधित अन्य लेख :

  • दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक सेक्स आयोजन (सेक्स ओर्जी)
  • स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत
  • सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स
  • कुछ रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी
  • क्या जानवर सुसाइड कर सकते है ?

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme