Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आज भी महिलाएं करती है बहु पति विवाह

Posted on January 29, 2015April 13, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing Polyandry Marriage Tradition of Kinnaur, Himachal, India :  भारत के हर क्षेत्र की कुछ ख़ास परम्पराएं है जो उस क्षेत्र की पहचान बनी हुई है। ऐसी ही एक परम्परा है हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र की जिसमे महिला का विवाह एक ही परिवार के सभी सगे भाइयों से एक साथ किया जाता है। यहाँ के निवासी इस प्रथा का सम्बन्ध पांडवो के अज्ञातवास से जोड़ते है।

Amazing Polyandry Marriage Tradition of Kinnaur, Himachal, India in Hindi

सभी भाई एक युवती से करते हैं शादी

हमारे देश में विवाह की कई प्रथाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी बहु पति विवाह किए जाते हैं। यहां रहने वाले परिवारों में महिलाओं के कई पति होते हैं। ऐसा नहीं है कि ये पति अलग-अलग परिवारों के हो, महिला के पति एक ही घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सभी भाई एक ही युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।

 Polyandry Marriage Tradition of Kinnaur, Himachal, India History in Hindi

सभी भाई करते हैं मर्यादा का पालन

किन्नौर में विवाह की परंपरा भी अजीब ढंग से निभाई जाती है। जब किसी युवती की शादी होती है तो परिवार वाले उस परिवार के लड़कों के बारे में पूरी जानकारी आदि ले लेते हैं। विवाह में सभी भाई दूल्हे के रूप में सम्मलित होते हैं। शादी के बाद निभाई जाने वाली कई परंपराएं और बाद का विवाहित जीवन एक टोपी पर निर्भर करता है। जैसे किसी परिवार में चार भाई है। सभी की विवाह एक ही महिला से हुआ है। अगर कोई भाई अपनी पत्नी के साथ है तो वह कमरे दरबाजे पर अपनी टोपी रख देता है। भाईयों में मान मर्यादा इतनी रहती है कि जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है कोई दूसरा भाई उस स्थान पर नहीं जा सकता।

Polyandry Marriage Tradition of Kinnaur, Himachal, India Story in Hindi

अज्ञातवास में यहीं रहे थे पांडव

किन्नौर के निवासी कहते हैं कि यह प्रथा इसलिए चली आ रही है क्योंकि अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडवों ने यही समय बिताया था। सर्दी में बर्फबारी की वजह से यहां की महिलाएं और पुरुष घर में ही रहते हैं। बर्फबारी की वजह से कोई काम नहीं रहता है। इन दिनों इन लोगों के पास बस मौज मस्ती में दिन व रात गुजारने होते हैं। महिलाएं सारा दिन पुरुषों के साथ गप्पें मारती हैं।

Polyandry Marriage Tradition of Kinnaur, Himachal, India Story in Hindi

महिला होती है घर की मुखिया

यहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं घर की मुखिया होती हैं। इनका काम होता है पति व संतानों की सही ढंग से देखभाल करना। परिवार की सबसे बड़ी स्त्री को गोयने कहा जाता है। उसके सबसे बडे पति को गोर्तेस, कहते हैं यानी घर का स्वामी। यहां की एक और बात खास होती है वह यह कि यहां खाने के साथ शराब अनिवार्य होती है। यदि पुरुषों का मन दुखी होता है तो यह शराब और तम्बाकू का सेवन करते हैं वहीं जब महिलाओं को किसी बात को लेकर दुःख होता है तो वह गीत गाती हैं।

Other Similar Posts- 

  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • अन्धविश्वास – प्रेत बाधा हटाने के नाम पर करवाते है लड़की की कुत्ते से शादी
  • अनोखी परम्परा – पति कि सलामती के लिए जीती है विधवा का जीवन
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को

Tag- Hindi, News, Story, History, Kahani, Amazing, Adbhut, Marraige, Tradition, Parampara, Kinnaur, Himachal Pradesh, Woman marriage with many man, Polyandry marriage in India,

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
हक बख्शीश - एक कुप्रथा जिसमें लड़की का विवाह करवाते है कुरान से
Solah Shringar | 16 श्रृंगार | स्त्रियों के लिए क्या है इनका महत्व
ऐसा क्यों - हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार के बाद नहाना क्यों जरुरी है?
इस ट्राइब में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, बच्चा होने पर ही कर सकते है शादी, जानिए क्यों?
ये हैं दीपावली और माता लक्ष्मी से जुड़ी प्रमुख मान्यताएं और उनके पीछे छिपा सन्देश
जानिए क्या है कार्तिक स्नान का महत्व, विधि और फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme