Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

लाहौल-स्पीति – यहां बहन बनती है दूल्हा, शादी करके घर लाती है अपनी भाभी

Posted on February 12, 2015April 14, 2016 by Pankaj Goyal

Bizarre Wedding Tradition of Lahaul Spiti : हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही नहीं यहां के अनोखे रीति-रिवाज के कारण भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र की ऐसी ही अनोखी बहु पति विवाह परम्परा के बारे में हम आपको बता चुके है। आज हम आपको हिमाचल के जनजातीय इलाके लाहौल-स्पीति की एक ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बता रहे है जिसमें बहन अपने भाई और भाई अपने भाई के लिए बारात लेकर दुल्हन ब्याह कर लाता है।

Bizarre Wedding Tradition of Lahaul Spiti in Hindi

यह पढ़कर एक बार आप जरूर चौकेंगे पर यह सच है।  यहां अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है। और वह सभी रस्में निभाती है जो दूल्हे द्वारा की जाती हैं। इतना ही नहीं जिन परिवारों में कोई बहन नहीं होती वहां पर घर के बड़े या छोटे भाई के लिए घर में मौजूद भाई उनके जगह दूल्हा बन बारात लेकर जाता है और शादी कर लाता है। यहां की सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम है।

हमारे देश में यूं तो शादीब्याह की क्षेत्रानुसार अलग-अलग परंपराएं हैं। लेकिन, लाहौल-स्पीति की शादी की यह परंपरा अपने आप में बिलकुल अलग है। लाहौल-स्पीति में जब दूल्हा किसी वजह से अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाता तो यहां पर बहनें ही सिर सेहरा सजा दुल्हन ले आती हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा लाहौल घाटी में आज भी कायम है। घाटी में विवाह के दौरान महिलाओं को दूल्हा बनते देखा जा सकता है। भाई की अनुपस्थिति में बहनें दूल्हे का रूप धरकर बैंडबाजे के साथ अपने घर वधू को लेकर आती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि शादी के मुहूर्त पर भाई के घर पर न होने की सूरत में परंपरानुसार बहनें ही पारंपरिक तरीके से दूल्हा बनकर भाभी की विदाई कर लेकर आती हैं।

Bizarre Wedding Tradition Story of Lahaul Spiti in Hindi

कई बार तो दूल्हे के छोटे भाई भी दूल्हा बनकर अपनी भाभी को ब्याहने जाते हैं। इतिहासकार कहते हैं कि यह सदियों पुरानी परंपरा है। लाहौल की बड़ी शादी, कूजी विवाह और छोटी शादी की परंपरा के साथ ही यह परंपरा आज भी कायम है। दूल्हे का भाई और बहन भी दूल्हा बनकर दुल्हन को ले आते हैं।

Other Similar Posts-

  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • अन्धविश्वास – प्रेत बाधा हटाने के नाम पर करवाते है लड़की की कुत्ते से शादी
  • अनोखी परम्परा – पति कि सलामती के लिए जीती है विधवा का जीवन
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India

1 thought on “लाहौल-स्पीति – यहां बहन बनती है दूल्हा, शादी करके घर लाती है अपनी भाभी”

  1. Yogi Saraswat says:
    February 12, 2015 at 8:59 am

    बहुत ही अनोखी जानकारी लिखी है आपने ! असल में लाहौल स्पीति रहस्यों और विचित्र मान्यतओं से भरा हुआ है ! बढ़िया जानकारी वाली पोस्ट

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme