Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर (Top 5 Oldest Cities Of World)

Posted on February 23, 2015April 6, 2016 by Pankaj Goyal

Top 5 Oldest Cities of World Information in Hindi : हम सब जानते है की वाराणसी, भारत का सबसे पुराना शहर है। लेकिन अगर बात पूरी दुनिया की हो तो इससे भी प्राचीन कई शहर मौजूद हैं। इन शहरों में हजारों साल पहले ही लोगों की बसाहट शुरू हो गई थी। आज हम आपको दुनियाभर के 5 सबसे पुराने शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. जेरिको, फलस्तीन (Jericho, Philistine)

 

Jericho, Philistine History in Hindi

फलस्तीन के जेरिको को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर होने का गौरव प्राप्त है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, इस शहर में 11000 साल पहले से ही लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर के स्थान पर वर्तमान में 20 हजार की आबादी वाला एक कस्बा है। समय-समय पर ये अलग-अलग देशों के अधीन रहा। 1949-1967 तक ये शहर जहां जॉर्डन के कब्जे में था, वहीं 1967 के बाद से इस पर इजरायल का कब्जा हो गया। हालांकि, 1994 के बाद से फलस्तीन के अधीन है। हिब्रू बाइबिल में जेरिको सिटी ऑफ पाम ट्रीज के रूप में वर्णित किया गया है। बता दें कि हिब्रू यहुदियों की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम (ओल्ड टेस्टामेंट) इसी में लिखा गया था।

2. बाइब्लोस, लेबनान (Byblo, Lebanon)

Byblo, Lebanon History in Hindi

लेबनान का बाइब्लोस दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन शहर है। पहले इसे जिबल के रूप में जाना जाता था। ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर माना जाता है कि ये 7000 साल प्राचीन शहर है। वर्तमान में ये शहर लेबनान के प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। यहां पर लोग प्राचीन मंदिरों, कैसल और सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च देखने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर निर्माण कार्य 12वीं सदी में हुए थे।

3. एलेप्पो, सीरिया (Aleppo, Syria)

 

Aleppo, Syria History in Hindi
दुनिया के तीसरे सबसे प्राचीन शहर के रूप में एलेप्पो को जाना जाता है। 6300 साल पहले इस शहर की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। ये सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर है, जो उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। ये शहर प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

4. दमासकस, सीरिया (Damascus, Syria)

Damascus, Syria History in Hindi

सीरिया का दमासकस भी तीसरे सबसे प्राचीन शहर में शुमार किया जाता है। 6300 साल पहले ये शहर भी अस्तित्व में था। दमासकस का इतिहास जितना प्रसिद्ध रहा है, यह शहर आज भी उतना ही महत्व रखता है। यहां आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

5. सुसा, ईरान (Susa, Iran)

Susa, Iran History in Hindi

6,200 साल पहले अस्तित्व में आया यह शहर पांचवां सबसे पुराना शहर है। यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मौजूदा समय में सुसा की जनसंख्या 65,000 है।

अन्य सम्बंधित लेख- 

  • विशव के Top 10 रोमांटिक प्लेस
  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • भारत के 10 नेचुरल वंडर
  • दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन देश
  • 10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड

Tag- Hindi, News, Information, Story, History, Top 5, Top 10, Oldest Cities Of World,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध
पद्मिनी-गोरा-बादल | Padmini-Gora-Badal | Poem By Pandit Narendra Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme