Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दिल्ली की 10 डरावनी जगह ( Top10 Haunted Places in Delhi)

Posted on March 22, 2015April 5, 2016 by Pankaj Goyal

Top 10 Haunted Place of Delhi in Hindi : आइए जानते है दिल्ली की उन 10 जगहों के बारे में जिनके बारे में माना जाता है की यहाँ पर आज भी भूतों, आत्माओं या कोई अदृश्य शक्तियो का निवास है। इन जगहों पर रात में जाने की हिम्मत बहुत कम लोग ही जुटा पाते है।

1. दिल्ली कंटोनमेंट (Delhi Cantonment)Delhi Cantonment Story & History in Hindi
Delhi Cantonment  जिसे कि सामान्यतया Delhi Cant कहा जाता है कि स्थापना ब्रिटिश – इंडियन आर्मी ने कि थी। यह पूरा इलाका एक छोटे से जंगल की तरह दिखाई देता है जिसमे चारो तरफ हरे भरे पेड़ो है। कहा जाता है कि दिल्ली केंट में सफेद लिबाज पहने एक महिला लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर आप आगे निकल जाते हैं तो यह महिला कार के जितना तेज भाग कर पीछा करती है।  बहुत से लोगो ने उसको देखे जाने की पुष्टि की है। हालांकि आज तक किसी इंसान को नुक्सान पहुचाने की कोई खबर नहीं है।  लोगो का कहना है शायद से किसी महिला ट्रेवलर की आत्मा है जिसकी मृत्यु इसी इलाके में हुई हो।

2.फिरोज शाह कोटला किला (Feroz Shah Kotla Fort)Feroz Shah Kotla Fort story & history in Hindi
1354 में फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाया गया यह किला आज खंडहर हो चुका है। आसपास की लोगों की मानें तो हर गुरुवार यहां मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलती दिखती है। और तो और, अगले दिन किले के कुछ हिस्सों में कटोरे में दूध और कच्चा अनाज भी रखा मिलता है। ऐसा अक्सर होता रहा है, जिसके चलते किले की पहचान अब भूतों के किले के रूप में होने लगी है।

3. खूनी नदी, रोहिणी (Khooni Nadi, Rohini)Khooni Nadi, Rohini Story & History in Hindi
रोहिणी के कम शोर गुल वाले इस इलाके में यूं भी कम लोग आते हैं। नदी के आसपास कोई नहीं जाता है। कारण, नदी के किनारे लाश मिलना। हत्या, आत्महत्या, दुर्घटना कारण चाहे जो हो, यहां नदी किनारे लाशें मिलना आम बात हो गई है। यही कारण है कि लोग इसे डरावनी जगहों में शुमार करते हैं।

4. मालचा महल (Malcha Mahal)Malcha Mahal Story & History in Hindi
मालचा महल दिल्ली के दक्षिण रिज़ के बीहड़ो में छुपा है।  इसका निर्माण आज से 700 साल पहले फ़िरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था।  वो इसे अपनी शिकारगाह के रूप इस्तमाल करते थे।  यह महल पिछले कई सदियों से वीरान रहने के कारण खंडहर हो चुका था। इस खंडहर हो चुके महल में 1985 में, अवध घराने की  बेगम विलायत महल अपने दो बच्चो, पांच नौकरो और 12 कुत्तो के साथ रहने आई। इस महल में आये बाद वो कभी इस महल से बाहर नहीं निकली। इसी महल में बेगम विलायत खान ने 10 सितम्बर 1993 को आत्महत्या कर ली थी। कहते है की बेगम की रूह आज भी उसी महल में भटकती है।

आखिर क्यों एक राजघराने की बेगम को रहने के लिए एक खंडहर में आना पड़ा ? जानने के लिए पढ़िए यहाँ

5. म्यूटिनी हाउस, कश्मीरी गेट (Mutiny House, Kashmiri Gate)Mutiny House, Kashmiri Gate Story & History in Hindi

यह स्मारक 1857 में मारे गए सिपाहियों की याद में अंग्रेजों ने बनवाया था। हां, यादें और साए अभी भी इस इमारत के आसपास रहते हैं। इसलिए इसे डरावना माना जाता है।

6. भूली भतियारी का महल, झंडेवालान (Bhuli Bhatiyari ka Mahal)Bhuli Bhatiyari ka Mahal Story & History in Hindi
यह महल किसी ज़माने में तुगलक वंश का शिकारगाह हुआ करता था। इस महल का नाम “भूली भतियारी”, इसकी देखभाल करने वाली महिला के नाम पर पड़ा है।  अंधेरा होना के बाद यहां परिंदा भी पर नहीं मारता। अक्सर सुनाई देने वाली अजीबोगरीब आवाजें यहां माहौल को और डरावना बना देते हैं।

7. संजय वन (Sanjay Van)Haunted Sanjay Van Story & History in Hindi
10 किमी क्षेत्रफल में फैले इस इलाके में बच्चों की आत्माएं दिखने के दावे किए गए हैं, जो अक्सर खेलते रहते हैं। अंदर से यह वन घना और डरावना भी है।

8. करबला कब्रिस्तान (Karbala Graveyard)Haunted Karbala Graveyard story & history in Hindi
जैसा नाम, वैसा कब्रिस्तान। फिल्मी कब्रिस्तान की तरह यहां भी साये दिखने और उनकी हरकतों के गवाह है आसपास के लोग।

9. जमाली-कमाली का मकबरा और मस्जिद, महरौली, (Jamali Kamali Tomb & Mosque)Jamali Kamali Tomb & Mosque Story & History in Hindi
यह मस्जिद दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां सोलवहीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र मौजूद है। इस जगह के बारे में लोगों का विश्वास है कि यहां जिन्न रहते हैं। कई लोगों को इस जगह पर डरावने अनुभव हुए हैं। सूफी संत जमाली लोधी हुकूमत के राज कवि थे। इसके बाद बाबर और उनके बेटे हुमायूं के राज तक जमाली को काफी तवज्जो दी गई। माना जाता है कि जमाली के मकबरे का निर्माण हुमायूं के राज के दौरान पूरा किया गया। मकबरे में दो संगमरमर की कब्र हैं, एक जमाली की और दूसरी कमाली की। जमाली कमाली मस्जिद का निर्माण 1528-29 में किया गया था। यह मस्जिद लाल पत्थर और संगमरमर से बनी है।

10. खूनी दरवाजा (Khuni Darwaza) Khuni Darwaza Story & History in Hindi
यहीं बहादुर शाह जफर के तीन बेटों को अंग्रेजों ने मार डाला था। कहते हैं, तभी से तीनों शहज़ादे इसी इलाके में साया बनकर मौजूद रहते हैं।

Other Similar Posts-

  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई
  • हॉन्टेड  मालचा महल – दिल्ली – जहाँ भटकती है बेगम विलायत महल की आत्मा 
  • भूतिहा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह

Tag-  Hindi, News, Information, Story, History, Itihas, Kahani, Haunted, Ghostly, Darawani, Places, Fort, In Delhi, Dilli,

Related posts:

इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच
क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts
भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है 'हॉन्टेड'
Sign of Ghost : ये संकेत बताते है की आपके घर में भी हो सकता है भूत!
जानिए कितनी तरह से शरीर से निकलते है प्राण
Aatma se baat kaise kare? - इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात
एक घर जिसमे रहस्यमयी तरीके से अपने आप लग रही है आग, कारण ढूंढने में तंत्र-मंत्र और विज्ञानं दोनों फे...
भूत व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय (Bhoot Bhagane ke Upay Mantra)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme