Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

21 सालों से भूत कर रहे हैं महिला का पीछा, जहां भी जाती है रहते हैं साथ

Posted on March 22, 2015April 6, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Real Story of Emma Landes : इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला को पिछले 21 सालों से भूत परेशान कर रहे हैं। घर, बाजार या सड़क, महिला जहां भी जाती है, भूत उसका पीछा करते हैं। इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी। महिला एम्मा लैंडर्स ने भूतों से बचने के लिए घर भी बदला, फिर भी हालात नहीं बदले। एम्मा जब भी संगीतकार पॉल गैलेर के गानों को प्ले करती है, टेप से भूतों के चीखने की आवाज आने लगती है। इतना ही नहीं अक्सर उन्हें अपने एक मर चुके बच्चे की आवाज भी सुनाई देती है। बच्चा ‘मम’ पुकारता सुनाई देता है। एम्मा का दूसरा बच्चा काफी बीमार रहता है और उसकी देखभाल के लिए वह घर पर ही रहती है।

Hindi Real Creepy Story of Emma Landes
(महिला एम्मे, उसका पहला घर, कुत्ता और संगीतकार पॉल गैलेर)

ओएसिस म्यूजिक सुनते वक्त चीखते हैं भूत

44 साल की महिला एम्मा इंग्लैंड के मर्सीसाइड में रहती है। एम्मा दावा करती है कि वह अक्सर पॉल गैलेर के ओएसिस म्यूजिक को सुनती है। लेकिन उसे बीच-बीच में भूतों के चीखने की तेज आवाज सुनाई देती है। एम्मा का कुत्ता बेन्सन तो एक बार इतना डर गया कि उसने पहले फ्लोर की खिड़की से छलांग ही लगा दी। हालांकि, महिला को इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम कि भूत उसका पीछा क्यों करते हैं।

गार्डन में भी दिखा भूत

महिला ने कहा कि भूतों ने उनका हर जगह पीछा किया। चाहे वो सड़क पर रहे, होटल में रहे या फिर वह श्मशान में ही क्यों न चली जाए। वह बताती हैं कि कई साल पहले 2012 में वह अपने कजन रोजी के गार्डन में थी। वहां उन्होंने एक बूढ़े आदमी को देखा। उन्होंने रोजी से कहा, ‘मैं नहीं जानती थी कि तुम अपने पड़ोसी से साथ गार्डन शेयर करती हो?’ फिर रोजी ने उन्हें एक मरे हुए आदमी की फोटो दिखाई। यह वही आदमी था।

Emma Landes ki kahani
पहली बार जब भूतों ने पीछा किया तो महिला ऐसी दिखती थी।

‘मुझे कोई परेशानी नहीं’

एम्मा अब कहती हैं कि यह अजीबोगरीब जरूर है, लेकिन भूत अगर अधिक वक्त के लिए नहीं आते तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, एम्मा को पहली बार भूतों से सामना 1994 में हुआ था, लेकिन उन्हें 1996 में पहली बार यह समझ आया कि भूत उनका बार-बार पीछा कर रहे हैं। इसी साल उन्होंने घर भी बदला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Other Similar Posts-

  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई
  • हॉन्टेड  मालचा महल – दिल्ली – जहाँ भटकती है बेगम विलायत महल की आत्मा 
  • भूतिहा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह

Tag- Hindi, Haunted, Spooky, Real, Sacchi, Story, Emma Landes, Lima Gallagher,

Related posts:

इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच
क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts
भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है 'हॉन्टेड'
Sign of Ghost : ये संकेत बताते है की आपके घर में भी हो सकता है भूत!
जानिए कितनी तरह से शरीर से निकलते है प्राण
Aatma se baat kaise kare? - इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात
एक घर जिसमे रहस्यमयी तरीके से अपने आप लग रही है आग, कारण ढूंढने में तंत्र-मंत्र और विज्ञानं दोनों फे...
भूत व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय (Bhoot Bhagane ke Upay Mantra)

1 thought on “21 सालों से भूत कर रहे हैं महिला का पीछा, जहां भी जाती है रहते हैं साथ”

  1. vivek says:
    September 7, 2016 at 5:03 am

    nice blog bhooton se savdhan rehna !`

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme