Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Palmistry Heart Line in Hindi : प्रेम और संतान के जन्म के बारे में बताती है यह रेखा

Posted on April 29, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

Palmistry Heart Line in Hindi : प्रेम और संतान के जन्म के बारे में बताती है यह रेखा – किसी भी हथेली में हृदय रेखा वह रेखा है जो दिल से जुड़ी भावनाओं के विषय में बतलाती है। साथ ही किसी पुरुष के हाथ में हृदय रेखा संतान के जन्म के बारे में बतलाती है। जानते हैं हृदय रेखा के कौन से लक्षण क्या प्रभाव देते हैं।
Palmistry Heart Line in Hindi

कहां होती है हृदय रेखा

आमतौर पर किसी भी हथेली में हृदय रेखा तर्जनी उंगली या मध्यमा उंगली से शुरू होकर बुध पर्वत के नीचे तक जाती है।

1. हृदय रेखा तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच से शुरू हुई हो तो स्वभाव के सच्चे व शांत होने के बारे में बतलाती है।

2. किसी पुरुष के हाथ में हृदय रेखा संतान के होने या न होने के बारे में बतलाती है। हृदय रेखा अंतिम सिरे (बुध पर्वत के नीचे) पर श्रृंखलाकार हो रही हो तो यह लक्षण संतानोत्पत्ति का है। श्रृंखलाकार नहीं होने पर या तो संतान नहीं होती है या लंबे समय बाद संतान का जन्म होता है। यदि दोनों हाथों की हथेलियों में हृदय रेखा की यह स्थिति हो। तब यह लक्षण अधिक प्रभावी हो सकता है।

नोटः हथेली पर और भी कई निशान होते हैं, जिनसे संतान के जन्म के बारे में जाना जा सकता है। हथेली पर गुरु पर्वत और बुध पर्वत पर पाई जाने वाली विवाह रेखा व शुक्र पर्वत से संतान से जुड़ी बातों के बारे में अध्ययन किया जा सकता है।

3. हृदय रेखा शनि क्षेत्र से शुरू हुई होे और सूर्य पर्वत तक पंहुच रही हो तो प्रेम में वासना होती है। ऐसा योग होने पर पूरी तरह से स्वार्थी व्यवहार हो सकता है।

4. हृदय रेखा एक छोर से शुरु होकर दूूसरे छोर तक जाए। वर्तमान में जीने वाला स्वभाव होता है। सपनों की दुनिया से दूर रहते हैं। स्वभाव से भावुक व ईष्र्यालु भी हो सकते हैं।

5. हृदय रेखा का लाल होना और अधिक गहरा होने से स्वभाव से तेज हो सकते हैं। किसी बुरी आदत का शिकार भी बन सकते हैं।

6. दो हृदय रेखा हो। लेकिन उनमें किसी भी प्रकार का दोष न हो तो बुद्धि सात्विक होती है।

7. हृदय रेखा का मध्य में टूटना प्रेम संबंधो में बिखराव हो सकता है।

8. हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनो एक छोर से शुरु होकर हथेली के दूसरे छोर पर तक जाए तो किसी की परवाह नहीं करने वाला स्वभाव हो सकता है।

9. हृदय रेखा पतली हो। गहरी न होकर हल्की होने से स्वभाव रुखा हो सकता है।

10. यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत से शुरू होती है। तो यह दृढ़ निश्चयी और आदर्शवादी होने का संकेत है।

11. हृदय रेखा तर्जनी उंगली के मूल से शुरू हो तो मानसिक रुप से परेशान रह सकते हैं।

12. हृदय रेखा से छोटी-छोटी रेखाएं निकलकर मस्तिष्क रेखा की ओर जाए। यह स्थिति प्रेम संबंधो पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करने की ओर इशारा करती है।

13. हथेली में हृदय रेखा न हो या बहुत छोटी हो तो यह प्रेम संबंधों में असफलता मिल सकती है।

Palmistry Heart Line in Hindi

हथेली में पर्वतों की स्थिति
– तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है।
– मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है।
– अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है।
– सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है।
– अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है।
– शुक्र पर्वत के सामने हथेली के दूसरी ओर चंद्र पर्वत होता है।
– चंद्र पर्वत और बुध पर्वत के मध्य मंगल पर्वत रहता है।

विशेष- हथेली पर पाए जाने वाले पर्वतों, रेखाओं के कारण हृदय रेखा से प्राप्त होने वाले परिणामों में अंतर आ जाता है। गुरु पर्वत, शुक्र पर्वत और विवाह रेखा से प्राप्त होने वाले परिणामों का गहरा प्रभाव हृदय रेखा पर पड़ता है। साथ ही समय के साथ-साथ हाथों की रेखाओं में भी परिवर्तन होते हैं। इसलिए परिणामों को स्थायी नहीं कहां जा सकता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत
  • हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
  • एस्ट्रोलॉजी- हथेेली में चतुष्कोण के होने से बदल जाते है रेखाओं के फल
  • हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग
  • अंगूठे से पता चलती हैं स्वभाव की ये 20 बातें

Tag- Hindi, Jyotish,  Astrology, Prediction, Hast Rekha Vigyan, Heart line,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme