Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Top 3 Poisonous Snakes of India : ये है भारत के तीन सबसे घातक ज़हरीले सांप जो है सबसे ज्यादा मौतों के जिम्मेदार

Posted on June 5, 2015August 12, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Information of 3 dangerous snake of India : ये है भारत के तीन सबसे घातक ज़हरीले सांप जो है सबसे ज्यादा मौतों के जिम्मेदार – सांप को लेकर हमारे समाज में कई भ्रम हैं और उतना ज्यादा ही डर भी है। अकसर लोगों को पता नहीं होता कि सांप जहरीला है या नहीं। सांप दिखते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। हमारे आसपास कई तरह के सांप दिखते हैं लेकिन ये सभी जहरीले नहीं होते। भारत में मुख्यत: तीन तरह के जहरीले सांप हैं, जो अकसर इंसानी बस्ती में पाए जाते हैं। ये हैं रसेल वाइपर, कोबरा और करैत। इन तीनों सांपों में सबसे खतरनाक जहर करैत का होता है।

Hindi Information of 3 dangerous snake of India
रसेल वाइपर (बाएं), करैत (बीच में), कोबरा (दाएं)।

कैसे पहचानें जहरीले सांपों को

कोबरा – काला सांप होता है। इसके फन से इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

रसेल वाइपर – देसी भाषा में इसे दीगड़ भी कहते हैं। भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।

करैत : यह सांप पतला और काले रंग का हाेता है। काले रंग के साथ-साथ इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी होती है।

इन तीन सांपाें के काटने से होती है सबसे ज्यादा मौत

सर्प विशेषज्ञों के अनुसार कोबरा, रसेल वाइपर और करैत के काटने से ज्यादा मौतें होती हैं। इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इसकी एक बूंद ही 20 से 25 लोगों को मौत की नींद सुला सकती है। इनके अलावा किंग कोबरा, गोल्डन कोबरा सहित अन्य जहरीले सांप भी भारत में पाए जाते हैं लेकिन इंसानी बस्ती में ये सांप कम ही मिलते हैं।

सांप के काटने पर लगती है खूब प्यास, आती है नींद

सर्प विशेषज्ञों के अनुसार यदि सांप ने काट लिया हो और कोई इसे देख नहीं पाया हो, तो शरीर के इन लक्षणों से समझा जा सकता है कि जहरीले सांप ने काटा है। उन्होंने बताया कि सांप का जहर शरीर में जाने के बाद खून के थक्के जमने लगते हैं। साथ ही, गला सूखने लगता है और खूब प्यास लगती है। इसके साथ ही नींद भी आती है। जहां सांप काटता है, वहां सुई के चुभने जैसा दर्द होता है और थोड़ा-सा खून आता है।

सांप काटे तो क्या करें और क्या न करें

यदि सांप काट ले तो जिस जगह सांप ने काटा है, उसके पास एक चीरा लगा लें। साथ ही काटने की जगह के दोनों तरफ कस के बांध लें। इससे जहर शरीर में नहीं फैलेगा। इन सबके साथ आधे घंटे के अंदर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। जहरीला सांप काटने पर बार-बार आंख बंद होती है, नींद आती है। इस बात का ख्याल रखना है कि आपकी नींद न लग जाए।

ये चर्चित सांप नहीं होते जहरीले :

घोड़ा पछाड़ : भूरे रंग का होता है। मान्यता है कि यह उड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह सांप जम्प मारता है। यह सांप मोटा और काफी बड़ा होता है, लेकिन जहरीला नहीं होता।

दो मुहां : काले रंग का सांप होता है। ज्यादातर समय सुस्त पड़ा रहता है। इसका मुहं और पूंछ एक जैसे आकार की होने के कारण इसे दो मुहां सांप भी कहते हैं, लेकिन इसका एक ही मुंह होता है। यह सांप काटता भी नहीं है। अकसर रेतीली जमीन पर मिलता है।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-

  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप
  • भविष्य पुराण में वर्णित सांपो से जुड़े 15 रहस्य
  • नागमण‌ि- वृहत्ससंह‌िता में लिखी है इससे जुडी कई रोचक बातें
  • नागिन के बदले की एक सच्ची कहानी- परिवार ने ली पहले नाग की जान, फिर 4 दिन बाद नागिन ने लिया बदला
  • कैसे हुई नागो की उत्पत्ति, जानिए पुराणो में वर्णित नागो के बारे में

Tag- Hindi, News, Information, Jankari, Three Most Dangerous Snake In India, Venomous, Deadlist, Bharat ke sabse zahrile saanp,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/30/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme