Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Vidur Niti for Success: सफलता चाहिए तो ध्यान रखें ये 7 बातें

Posted on June 16, 2015August 11, 2016 by Pankaj Goyal

Vidur Niti for Success in Hindi : वर्तमान समय में हर इंसान सफलता के पीछे भाग रहा है। कुछ लोगों को सफलता मिल भी जाती है और कुछ लोग असफल ही रह जाते हैं। इस असफलता के कई कारण हो सकते हैं। महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत ग्रंथ में महात्मा विदुर ने सफलता व असफलता के बारे में अनेक सूत्र बताए हैं। महाभारत के उद्योग पर्व में महात्मा विदुर ने महाराज धृतराष्ट्र को उन 7 कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने से साधारण व्यक्ति को भी सफलता मिल सकती है। ये 7 काम इस प्रकार हैं-

 Vidur Niti for Success in Hindi

श्लोक

उत्थानं संयमो दाक्ष्यमप्रमादो धृति: स्मृति:।
समीक्ष्य च समारम्भो विद्धि मूलं भवस्य तु।।

अर्थ- 1. उद्योग, 2. संयम, 3. दक्षता, 4. सावधानी, 5. धैर्य, 6. स्मृति और 7. सोच-विचार कर कार्यारम्भ करना– इन्हें उन्नति का मूल मंत्र समझिए।

1. उद्योग यानी परिश्रम व प्रयास

किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए लगातार परिश्रम व प्रयास करते रहना जरूरी है। परिश्रम के अभाव में सफलता नहीं मिलती। कुछ लोग सफल होने के लिए शार्ट कट अपनाते हैं। भविष्य में इन्हें अपनी गलती का अहसास होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। असल में सफलता के लिए संकल्प, कर्म के साथ उद्यम यानी परिश्रम की भावना के तय पैमानों को अपनाए बिना कामयाबी की मंजिल को छूना व उस पर कायम रहना मुश्किल है।

2. संयम

महात्मा विदुर के अनुसार सफलता के लिए संयम भी बहुत जरूरी है। देखने में आता है कि छोटी सी सफलता मिलने पर ही लोग मन पर संयम नहीं रख पाते और बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। इस उतावलेपन में वह अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो मन पर संयम रखना बहुत जरूरी है।

3. दक्षता

सफलता के लिए दक्षता यानी किसी भी काम में कुशलता होना बहुत जरूरी है। कुछ लोग जल्दी सफलता पाने के लिए दक्षता के बिना ही प्रयास शुरू कर देते हैं। परिणाम स्वरूप सफलता मिलना तो दूर वह लक्ष्य तक पहुंच ही नहीं पाते। अतः सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य या कला में महारत होना बहुत ही जरूरी है।

4. सावधानी

सफलता पाने की जिद में हम ये बात भूल ही जाते हैं कि हमें किन बातों को नजरअंदाज करना है। यही सावधानी है। यदि हम सफलता पाने के मार्ग में सावधानियों को देखेंगे तो आगे जाकर यही गलतियां हमारे रास्ते का कांटा बन सकती हैं। अतः सफलता के मार्ग पर चलते हुए सावधानियों को भी ध्यान रखनी चाहिए।

5. धैर्य

महात्मा विदुर के अनुसार सफलता पाने के लिए मन में धैर्य भी होना चाहिए। जल्दबाजी में की गई आपकी एक छोटी सी गलती आपका सपना तोड़ सकती है। तमाम कोशिशों के बाद भी मनचाहे परिणाम न मिलने या अपेक्षा पूरा न होने पर लक्ष्य से न भटकें, न उसे छोड़ने का विचार करें। बल्कि मजबूत संकल्प और दोगुनी मेहनत के साथ उसे पाने में जुट जाएं।

6. स्मृति

स्मृति यानी याददाश्त। सफलता पाने के लिए स्मृति यानी याददाश्त का तेज होना भी जरूरी है। ये गुण भी सभी लोगों में नहीं होता। आपका दिमाग जितना तेज होगा, याददाश्त भी उतनी पैनी होगी।

7. सोच-विचार कर कार्यारम्भ करना

कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके विषय में पूरी तरह से सोच-विचार अवश्य करनी चाहिए। बिना सोच-विचार शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलने में संदेह रहता है या आगे जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Other Similar Posts-
  • विदुर नीति- यह 6 चीजें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख मानी जाती हैं
  • विदुर नीति- इन 10 लोगों से रहना चाहिए दूर, इन्हें नहीं होती अच्छे-बुरे की पहचान
  • चाणक्य नीति: जब हो जाए ऐसी 4 बातें तो तुरंत भाग जाना चाहिए
  • चाणक्य नीति- ये 4 काम करने के बाद नहाना जरूरी चाहिए
  • चाणक्य नीति- हमें उस जगह रहना चाहिए जहां हों ये पांच बातें

Tag- Vidur Niti for Success in Hindi

Related posts:

चाणक्य नीति - अगर आप में ये 4 बातें हैं तो बन सकते हैं अच्छा लीडर और सफल इंसान
चाणक्य नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए ये 3 काम जरूर करने चाहिए
जरूर पढ़े ज़िन्दगी को बदलने वाली ये पुस्तकें
विदुर नीति - इन 3 तरीको से कमाया गया धन नहीं टिकता
चाणक्य नीति : इन तीन प्रकार के लोगों से रहे दूर, ना करें मदद
चाणक्य के अनुसार जो करते है ये 6 काम वहां नहीं टिकती लक्ष्मी
विदुर नीति - स्त्री, अन्न, योद्धा और तपस्वी की प्रशंसा कब करनी चाहिए
आचार्य चाणक्य की सम्पूर्ण कहानी
चाणक्य नीति: इन तीन लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए
चाणक्य नीति - इन तीन प्रकार के लोगों से व्यवहार करने पर हमेशा दुःख ही प्राप्त होता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme