Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारत की इन जगहों पर आज भी होता है काला जादू

Posted on September 13, 2016 by Pankaj Goyal

Black Magic Places In India, In Jaghon Par Aaj Bhi Hota Hai Kala Jadoo : भारत में काला जादू बैन है। लेकिन फिर भी लोग जल्द से जल्द अपनी समस्याओं का हल निकालने के लिए इस तरह के जादू पर न सिर्फ यकीन करते है ब्लकि उसकी प्रेक्टिस भी करते हैं। यहां हम आपको भारत की ऐसी 7 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज भी काला जादू किया जाता है।

Must Read- क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts

Black Magic Places In India, In Jaghon Par Aaj Bhi Hota Hai Kala Jadoo, Hindi, Information, Jankari,

सुल्तानशशी, हैदराबाद (Sultan Shahi, Hyderabad)- 
इस जगह को काला जादू जैसी एक्टिविटीज का अड्डा माना जाता है। यहां कुछ ऐसे बाबा रहते हैं जो शादी के बाद आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए महिलाओं से सेक्स करते हैं। यहां काला जादू करने वाली महिलाएं भी होती है जो परेशानी का सॉल्यूशन के लिए खुद के लड़के से सेक्स करने के लिए कहती हैं। सुल्तानशशी में कुछ लॉज भी चलाई जाती हैं जहां लोग काले जादू की प्रेक्टिस करते हैं। इस सबके बावजूद आंध्रप्रदेश में काला जादू रोकने के लिए कोई कानून नहीं है।

पेरिंगोटुकारा, केरला (Peringottukara, Kerala)-
केरल के छोटे से गांव त्रिशूर में काले जादू किए जाने के प्रमाण मिले हैं। इसके चलते यह गांव काफी फेमस हो गया है। काला जादू देखने के लिए यहां टूरिस्ट आते हैं। यहां चट्टान और कुट्टिचट्टन को विष्णु का अवतार मानते हैं जो भैंस की सवारी करते हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं। यहां पुजारी चट्टान को पास रखकर अलग- अलग तरह की पुजाएं करते हैं।

मोघुलपुरा, छतरिंका और शाहिलबंदा, पुराना हैदाराबाद (Purana Hyderabad)-
पुराने हैदराबाद की ये जगहें अंधविश्वास और काला जादू जैसी इलीगल एक्टिविटीज के लिए जानी जाती हैं। यहां इनको प्रोफेशन बना लिया गया है। काला जादू करने वाले लोग पीड़ितों की भावनाओं से खेलते हैं। वे दावा करते हैं कि लकड़ी की गुड़िया की पूजा कर वे उनकी सभी तरह की परेशानियों को दूर कर देंगे।

वाराणसी शमशान, उत्तरप्रदेश (Varanasi Shamshan, Uttar Pradesh)-
वाराणसी में काला जादू करने वाले तांत्रिक साधुओं को अघोरी कहा जाता है। ये यहां के शमशान घाट पर तंत्र साधना करते हैं। ये तांत्रिक कहते हैं कि ये काला जादू शिव भगवान, काली माता को खुश करने के लिए करते हैं ताकि वे उन्हें ज्यादा पावरफुल बना दें।

निमतला घाट, कोलकाता (Nimtala Ghat, Kolkata)- 
कोलकाता के निमतला घाट पर काला जादू करने के संकेत मिलते हैं। रात के समय में यहां पर अघोरी आकर काले जादू की प्रेक्टिस करते हैं। यहां शमशान में भी अघोरी देर रात को जाकर चिता के जलने के बाद बचे हुए मांस को खाते हैं और इसे शक्तियां पैदा करने के लिए जरूरी बताते हैं।

मेयोंग, असम (Mayong, Assam)- 
असम का मायोंग गांव ऐसा है जिसे काले जादू का गढ़ माना जाता है। इस गांव का नाम लेने से भी आसपास के गांव वाले डरते हैं। यहां के हर घर में आज भी जादू किया जाता है। मान्यता है कि पूरे विश्व में काले जादू की शुरुआत इसी जगह से हुई है। असम का ये छोटा सा गांव मायोंग गुवाहाटी से लगभग 40 कि.मी. दूर है।

मायोंग गांव की सम्पूर्ण कहानी यहां पढ़े- मायोंग – काले जादू का गढ़ है ये गांव, हर घर में होता है जादू

कुशाभद्रा नदी, उड़ीसा (Kushabhadra River, Orissa)
उड़ीसा के कुशाभद्रा नदी के किनारे काले जादू की प्रेक्टिस किए जाने के संकेत मिले हैं। कई लोगो पर अटैक की खबरें भी यहां आती रहती हैं। इस बात का अब तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने यहां सर्चिंग की तो यहां कई ऐसी चीजें मिली जिससे पता चलता कि यहां काले जादू की प्रेक्टिस की जाती है। यहां 20 से ज्यादा नर कंकाल और हड्डियां मिली। साथ ही जानवरों की खोपड़ियां, फूल और कपड़े के टुकड़े भी यहां पाए गए।

Other Similar Posts :-

  • एकोडेसिवा फेटिश मार्केट, टोगो – वूडू जादू-टोने का सबसे बड़ा मार्केट
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
  • एनाबेल डॉल – एक भुतिहा, शापित गुड़िया कि सच्ची क़हानी 
  • हॉन्टेड हारंगुल गांव – जहां से 500 वर्ष पूर्व हुई थी डायन की शुरुआत 
  • मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई

Black Magic Places In India, In Jaghon Par Aaj Bhi Hota Hai Kala Jadoo, Hindi, Information, Jankari,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme