Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इन चीज़ों का भोग लगाने पर देवी-देवता होते है जल्दी प्रसन्न

Posted on June 11, 2017 by Pankaj Goyal

भगवन के प्रिय भोग :  हिंदू धर्म में भोजन करते समय सात्विकता के अलावा अच्छी भावना और अच्छे वातावरण और आसन का बहुत महत्व माना गया है। यही कारण है कि सिर्फ इंसान ही नहीं देवता भी भोजन का खास ख्याल रखने पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि यदि देवी और देवताओं को इन 7 चीजों में से अक्सर किसी का एक का भोग लगाया जाए तो देवी-देवता जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और घर में कभी धन व धान्य की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़े –  क्यों करें पीपल वृक्ष का पूजन और किन बातों का रखे ध्यान

1. मालपुएभगवन के प्रिय भोग
मालपुए देवी के साथ भगवान विष्णु के भी प्रिय भोग में से एक है। अधिक मास में भगवान को ये ही भोग लगाने का नियम है। पूरी शुद्धता के साथ बने मालपुए का भोग लगाने से भी देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

2. खीर
खीर कई प्रकार से बनाई जाती है। इसे हविष्य भोजन माना गया है। खीर में किशमिश, बारीक कतरे हुए बादाम, बहुत थोड़ी-सी नारियल की कतरन, काजू, पिस्ता, चारौली, थोड़े से पिसे हुए मखाने, सुगंध के लिए एक इलायची, कुछ केसर और अंत में तुलसी डालकर देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा बनी रहती हे।

3. केसर भात
केसर भात बहुत ही स्वादिष्ट और मन को भाने वाली होती है। केसरिया भात को बनाने के लिए बासमती चावल, केसर और सूखे मेवे आदि की जरुरत होती है। अक्सर माता लक्ष्मी और सरस्वती को केसर भात का भोग लगाया जाता है, क्योंकि इनको ये भात विशेष रूप से पसंद है ऐसी मान्यता है।

4. हलुआ
भारत में हलवा पारंपरिक मिठाईयों में से एक है। जैसे सूजी का हलुआ, आटे का हलुआ, गाजर का हलुआ, मूंग का हलुआ, कद्दू का हलुआ, आदि। इसमें से सूजी के हलुवे का भोग लगाया जाता है। हनुमानजी को हलुआ, पंच मेवा, गुड़ से बने लड्डू या रोठ, डंठल वाला पान और केसर- भात बहुत पसंद हैं। देवी मां को भी हलुआ प्रिय है।

5. पूरणपोली
मां दुर्गा को इसका भोग लगाने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है। माताजी को हलुए के साथ पूरणपोली भी पसंद है।

6. लड्डू
मोदक के लड्डू, बेसन के लड्डू, सूजी के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, नारियल के लड्डू, बूंदी के लड्डू, गेंहू के लड्डू, मलाई के लड्डू, चूरमा के लड्डू आदि। सभी देवताओं को पसंद हैं, लेकिन गणेशजी को ये विशेष रूप से पसंद हैं।

7. सफेद मावे की मिठाई
सफेद मावे की मिठाई देवी-देवताओं को विशेष रूप से पसंद है, जब किसी विशेष मनोकामना के लिए इसका भोग लगाएं तो मिठाई को कन्याओं में बांटना चाहिए।

Other Similar Posts-

  • जानिए गीले कपड़ों में क्यों करनी चाह‌िए धार्मिक स्थलों की पर‌िक्रमा
  • ऐसा क्यों – हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार के बाद नहाना क्यों जरुरी है?
  • मकान की नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है?
  • जाने क्यों याद नहीं रहती पूर्व जन्म से जुड़ी बातें
  • रास्ते पर पड़े नींबू मिर्च पर नहीं रखना चाहिए पैर, जानिए क्यों?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/08/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme