Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

पानी में दफ़न दुनिया के 6 प्राचीन शहर (6 Lost Underwater Cities)

Posted on February 25, 2015March 16, 2017 by Pankaj Goyal

6 Lost Underwater Cities Story & History in Hindi : प्राचीन विशव में कई ऐसे विकसित शहर थे जो समय के साथ हमेशा के लिए पानी में दफ़न हो गए, जैसे की भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका जिसके अवशेष गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में है।  आज इस लेख में हम पानी में दफ़न हो चुके इतिहास के 7 चर्चित शहरों की बात करेंगे। पानी के अंदर स्तिथ इन शहरों के अवशेष किसी अजूबे से कम नहीं है। इन शहरों को देखने के लिए आपको पानी के अंदर स्कूबा ड्रेस पहनकर जाना होगा।

1. क्लियोपेट्रा अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट (Cleopatra’s Alexandria, Egypt)6 Lost Underwater Cities Story, History & Information in Hindi

Cleopatra’s Alexandria, Egypt Story & History in Hindi
क्लियोपाट्रा शहर का निर्माण इजिप्ट के शासक रहे अलेक्जेंडर द ग्रेट ने किया था। 1600 साल पहले ये शहर जलमग्न हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि चर्चित सुंदरी व सम्राज्ञी क्लियोपेट्रा की याद में इस शहर को बनाया गया था। 1998 में समुद्री पुरातत्वविदों ने इस शहर को खोज निकाला था।

2. पाव्लोपेट्री, ग्रीक (Pavlopetri, Greece)Pavlopetri, Greece Story & History in Hindi
ग्रीक के इस शहर को पानी के अंदर अति प्राचीन पुरातात्विक साइट में शुमार किया जाता है। लगभग 1000 ई.पू. ये शहर भूकंप के कारण पानी के अंदर समा गया था। इसके खंडहरों को देखकर पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये मानव निर्मित है। हालांकि, इस शहर को सड़कों, वास्तुकला और कब्रों सहित पूरे योजनागत तरीके से बनाया गया था।

3. पोर्ट रॉयल, जमैका (Port Royal, Jamaica)Port Royal, Jamaica Story & History in Hindi
जमैका का पोर्ट रॉयल शहर आज भले ही जलमग्न हो गया है, लेकिन कभी यह यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था। यहां की शराब खूब लोकप्रिय थी। साथ ही यहां वेश्याएं लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध थी। जून 1962 में ये शहर जलमग्न हो गया, जिसमें 2000 लोगों की मौत हो गई थी।

4. द्वारका, भारत (Dwarka, Gulf of Cambay, India)Dwarka, Gulf of Cambay, India Story & History in Hindi
भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अति प्राचीन शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित ये शहर भगवान कृष्ण की मौत के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया था।

5. द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा, जापान (The Pyramids of Yonaguni-Jima, Japan)The Pyramids of Yonaguni-Jima, Japan Story & History in Hindi

The Pyramids of Yonaguni-Jima, Japan Story & History in Hindi
जापान के र्यूक्यू आइलैंड के समीप द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला है। एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में मतभेद है। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। ये 10000 ई.पू. समुद्र में जलमग्न हो गया था। वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।

6. लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक, चीन (Lion City of Quiandao Lake, China)Lion City of Quiandao Lake, China Story & History in Hindi
पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक है। पूर्वी हान राजवंश के दौरान इस शहर को बनाया गया था, जिसका क्षेत्रफल 62 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। यह लगभग 85 से 131 फीट सतह के नीचे स्थित है।

अन्य सम्बंधित लेख- 

  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह
  • बौनों का एक गाँव जिसका रहस्य आज तक है अनसुलझा
  • पांच रहस्यमय ढांचे(Five Mysterious Structure) : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया

Tag-Hindi, Story, History, News, Itihas, Information, Sunken Cities Of The Ancient World, Underwater City Ruins, Submerged Cities of The World, Lost Under water cities,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध
पद्मिनी-गोरा-बादल | Padmini-Gora-Badal | Poem By Pandit Narendra Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme