Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Indian Snake Village Hindi Story : एक गांव जहाँ बच्चें खेलते है ज़हरीले सांपो से, खिलोनो की तरह

Posted on June 3, 2015August 12, 2016 by Pankaj Goyal

Indian Snake Village Story in Hindi : एक गांव जहाँ बच्चें खेलते है ज़हरीले सांपो से, खिलोनो की तरह – आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसमें भी यदि‍ किंग कोबरा सामने आ जाए तो अच्‍छे-अच्‍छों के होश उड़ना स्‍वाभावि‍क है। दुनिया सांपों को खौफ का दूसरा नाम मानती है, लेकिन इलाहाबाद से 45 किलोमीटर दूर एक ऐसा गांव है, जहां सांप हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। घर में वो परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। बूढ़ा हो या बच्चा, यहां कोई भी सांप से नहीं डरता। बच्चों के लिए ये दिल बहलाने का खिलौना जैसे ही हैं। हैरानी की बात यह है कि आज तक इस गांव में सांप के काटने से किसी की मौत नहीं हुई है।

Indian Snake Village Story in Hindi

शंकरगढ़ इलाके में बसे कपारी गांव को सपेरों का गांव कहा जाता है। यहां हर घर में सांप पाले जाते हैं। यहां रहने वाले लोग अपना परिवार चलाने के लिए इन्हीं के ऊपर निर्भर हैं। इस गांव में जिस घर में जितने सांप होंगे, उस घर का गांव में रुतबा उतना ही ऊंचा होगा। यहां बच्चे खिलौनों से नहीं, बल्कि सांपों से खेलकर अपना मन बहलाते हैं। बच्चे इन्हीं के साथ खेलते हुए बड़े होते हैं। कई बार तो खेल-खेल में बच्चे इन्हें अपने मुंह में भी डाल लेते हैं। इसके बावजूद सांप उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

यह गांव सांपों और इंसान की दोस्ती की अनोखी मिसाल है। इनके बीच का रिश्ता भले ही सबकी समझ से परे हो, लेकिन इनके लिए यह सब कुछ हैं। डर की जगह सांपों के लिए उनके दिल में प्यार है। लोग उन्हें अपने बच्चों की तरह पालते हैं। यहां कोबरा, वाइपर, रेटल स्नैक और करैत जैसे बेहद जहरीले सांप भी घर में घूमते मिल जाएंगे। स्नेक स्पेशलिस्ट बताते हैं कि सांपों को किसी के छूने से ही अहसास हो जाता है कि पकड़ने वाला उन्हें कोई नुकसान पहुंचाएगा या नहीं।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-

  • एक गाँव जहां हर साल पैदा होते है 30 लाख ज़हरीले सांप
  • दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप
  • Mano Ya Na Mano – सांप भी करते है सुसाइड !
  • सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स
  • सांपो से जुड़े 10 भ्रम और अंधविश्वास

Tag- Hindi, Amazing, Snake Village, Story, Kahani, History, Itihas,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme