Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

पूजा या दर्शन करते समय दूर रहना चाहिए इन 5 लोगों से

Posted on September 7, 2015July 20, 2016 by Pankaj Goyal

कई लोग ऐसे होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और कई लोग अपने कर्मों और अपनी आदतों से नकारात्मक ऊर्जा देते हैं। कहा जाता है, मंदिर जाते समय या भगवान के दर्शन बिल्कुल शांत मन से करना चाहिए। विचलित मन से की गई पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए, धर्म ग्रंथों में श्रीरामकृष्ण परमहंस ने ऐसे 5 लोगों के बारे में बताया हैं, जो नकारात्मक ऊर्जो देने वाले होते हैं और ऐसे लोगों से देव पूजा या आराधना के समय दूर ही रहना चाहिए।

Stay away from these 5 people when you worship god in Hindi

1. नास्तिक

कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो भगवान और धर्म में आस्था नहीं रखते। जिन्हें ना तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, ना ही देव भक्ति से। ऐसा व्यक्ति धर्म और शास्त्रों में विश्वास ना होने की वजह से अधर्मी और पापी होता है। झूठ बोलना, बुरा व्यवहार करना आदि उसका स्वभाव बन जाता है। देव पूजा या दर्शन करते समय ऐसे व्यक्ति के आस-पास होने पर हम भी अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं लगा पाते। ऐसे मनुष्य से हमेशा दूरी बनाएं रखनी चाहिए।

2. क्रोध करने वाला

बेवजह या अत्यधिक क्रोध करने वाले का व्यवहार दानव के समान माना जाता है। क्रोध करने से मनुष्य हमेशा ही अपना नुकसान करता है। कई बार निन्दा और हास्य का पात्र भी बन जाता है। ऐसे व्यक्ति का मन हर समय अशांत रहता है और उसके स्वभाव के समय वह नकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है। देव पूजा या दर्शन के समय ऐसे व्यक्ति के आस-पास होने पर मनुष्य अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता। इसलिए पूजा हा दर्शन करते समय ऐसे व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

3. जो दूसरों की निंदा करता हो

जो व्यक्ति दूसरों की निंदा या बुराई करता हो, ऐसा मनुष्य बुरे व्यवहार वाला होता है। दूसरों की निंदा करना मनुष्य व्यवहार का सबसे बड़ा दोष माना जाता है। ऐसे मनुष्य पूरे समय किसी न किसी की बुराई करता ही रहता है। ऐसे मनुष्य के आस-पास होने पर पूरे वातावरण की सकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और शांति भंग हो जाती है। इसलिए, भगवान की पूजा या आरती करते समय ऐसे लोगों से दूर ही रहने की सलाह दी गई है।

4. लालची

जिस मनुष्य के मन में लालच होता है, उसकी प्रवृत्ति चोर के समान हो जाती है। ऐसा व्यक्ति पूरे समय दूसरों की वस्तु पाने के बारे में ही सोचता रहता है। ऐसे व्यक्ति से दोस्ती रखने या उसके कामों में मदद करने पर हमारे भी पुण्य कर्मों का नाश हो जाते है और हम भी पाप के भागी ही माने जाते है। इसलिए, देव आराधना के समय ऐसे मनुष्य से कभी बात नहीं करनी चाहिए।

5. जलन की भावना रखने वाला

जो मनुष्य दूसरों के प्रति अपने मन में जलन की भावना रखता है, वह निश्चित ही छल-कपट करने वाला, पापी, धोखा देने वाला होता है। ऐसे मनुष्य का मन हर समय अशांत ही रहता है। ऐसे व्यक्ति से बात करने पर या मिलने पर वह अपनी बातों और आदतों से हमारा मन भी अशांत कर देता है। अशांत मन से की गई पूजा का फल कभी नहीं मिलती, इसलिए पूजा या दर्शन करते समय ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।

Other Similar Posts-
  • पूजा से सम्बंधित 30 जरूरी नियम
  • गरुड़ पुराण- इन 5 कामों से कम होती है उम्र
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य
  • शास्त्रानुसार ये 9 काम करने से रहती है घर में खुशहाली

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme