Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारत की इन जगहों पर प्रतिबंधित है आपका प्रवेश, लेनी पड़ती है विशेष परमिशन

Posted on October 30, 2015July 10, 2016 by Pankaj Goyal

Banned Indian Places For Tourist : देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे प्लेसेस हैं, जहां लोगों के जाने पर बैन लगा हुआ है। आपको जानकर भले ही हैरत हो रही होगी, लेकिन ये सच है। स्थानीय लोगों को छोड़ दिया जाए तो इन जगहों पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट लेना होता है। ये कानून देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए तमाम टूरिस्ट्स के लिए मान्य है।बताया जाता है कि ये सभी प्लेसेस दूसरे देशों की सीमाओं के नजदीक स्थित हैं, ऐसे में सुरक्षा कारणों से बगैर आदेश के एंट्री नहीं मिलती है। हालांकि, परमिशन लेकर जाने वाले लोग एक तय समय सीमा तक ही इन क्षेत्रों में घूम सकते हैं। इसके बाद टूरिस्ट को उन प्लेसेस को देखकर वापस लौट जाना होता है। ऐसे में आज हम आपको भारत के 5 ऐसे प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है इनर लाइन परमिट (What is Inner Line Permit)

इनर लाइन परमिट भारत का आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है, जो देश और विदेशों के टूरिस्ट्स को प्रोटेक्टेड एरिया में जाने के लिए परमिट देता है। ये परमिट तय समय सीमा और कुछ लोगों के लिए ही मान्य होता है। मुख्यत: ये परमिट भारत में इस समय सिर्फ तीन राज्यों – मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में ही पूर्ण रुप से लागू है। हालांकि, इन राज्यों के अलावा दूसरे देशों के बॉर्डर लाइन पर भी इस परमिट की आवश्यकता होती है।

कोहिमा, नागालैंड (Kohima, Nagaland)

Kohima - Banned Indian PlacesFor Tourist - Hindi Information
पहाड़ की एक ऊंचे चोटी पर बसा कोहिमा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड की राजधानी है, जो अंगामी नागा जनजाति की भूमि है। इसे एशिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर जाने के लिए इनर परमिट लाइन की आवश्यकता होती है।

लोकतक लेक, मणिपुर (loktak lake, Manipur)

loktak lake Manipur - Banned Indian PlacesFor Tourist - Hindi Information

भारत के उत्तर-पूर्व में सबसे बड़े साफ पानी की लेक के रुप में प्रख्यात लोकतक झील झील में कई जगह पर भूखंड के टुकड़े तैरते हुए दिखाई देते हैं, जिनमें पानी भरा हुआ होता है। इन टुकड़ों को फुमदी के नाम से जाना जाता है, जो मिट्टी, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों से मिलकर कठोर संरचना में बने होते हैं। अपने अनोखेपन के कारण ये झील लोगों को खूब आकर्षित करती है। हालांकि, इस झील को देखने के लिए भी इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े- लोकतक झील – इम्फाल – दुनिया की एक मात्र तैरती झील

चांगु लेक, सिक्किम (Changu lake, Sikkim)

Changu Lake - Banned Indian PlacesFor Tourist - Hindi Information
चांगु लेक सिक्किम का प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सर्दियों में इस झील का पानी पूरी तरह से जम जाता है। हालांकि, यहां पर भी आने के लिए इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता होती है।

जीरो, अरुणाचल प्रदेश (Ziro, Arunachal Pradesh)

Ziro Arunachal Pradesh - Banned Indian PlacesFor Tourist - Hindi Information
अरुणाचल प्रदेश में भी इनर लाइन परमिट लागू है। इस कारण से यहां भी परमिशन लेकर ही कोई जा सकता है। यहां पर कई शानदार टूरिस्ट अट्रैक्शन हैं, लेकिन इनमें सबसे पॉपुलर जीरो वैली है। इस वैली को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शुमार किया जाता है। बता दें कि इस वैली के पास ही आपातानी ट्राइब से जुड़े लोग रहते हैं।

आइजोल, मिजोरम (Izol, Mizoram)

Izol Mizoram - Banned Indian PlacesFor Tourist - Hindi Information
मिजोरम की राजधानी आइजोल में कई शानदार प्लेसेस हैं, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इनमें म्यूजियम, हिल स्टेशन, स्थानीय लोग और उनकी कला शामिल है। हालांकि, मिजोरम में भी इनर लाइन परमिट लागू है। इस वजह से यहां लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए कोई व्यक्ति परमिशन लेकर जा सकता है।

Other Similar Posts-
  • स्वर्ण रेखा नदी- सदियों से सोना उगल रही है यह नदी, नहीं सुलझा है रहस्य
  • भारत में स्तिथ गर्म पानी के कुण्ड जहाँ नहाने से दूर होते हैं रोग
  • परशुराम कुण्ड – अरुणाचल प्रदेश – जहाँ मिली थी परशुराम जी को मातृ-हत्या के पाप से मुक्ति
  • भारत के 10 प्रसिद्ध और सुन्दर बगीचे
  • मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

Tag – Hindi, News, History, Itihas, Banned Indian Places For Tourist,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme