Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ध्यान रखे सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बनते है ये कारण

Posted on November 2, 2015June 17, 2016 by Pankaj Goyal

How to get success in Life : अक्सर लोग अपनी ताकत को लेकर आशंकित रहते हैं। हम जब अपने आप पर, अपनी शक्ति पर शंका करने लगते हैं तो यहीं से हमारी असफलता की शुरुआत हो जाती है। ‘विजय हमेशा आत्मविश्वास से हासिल होती है।’ अगर हमें खुद पर विश्वास नहीं हो तो छोटी-छोटी समस्याओं से ही हम घबरा जाएंगे और कभी जीत हासिल नहीं कर पाएंगे।

How to get success in Life
इस बात को श्रीरामचरित मानस के एक प्रसंग से समझ सकते हैं…

अपनी शक्ति पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है

श्रीरामचरित मानस के एक प्रसंग में जब भगवान श्रीराम के साथ वानर सेना समुद्र के किनारे तक पहुंच गई, तब यह विचार किया जाने लगा कि समुद्र को कैसे पार किया जाए। उसी समय लंका में भी भावी युद्ध को लेकर चर्चा चल रही थी। रावण ने जब इस संबंध में अपने मंत्रियों से राय मांगी तो लगभग सभी मंत्रियों ने कहा कि जब देवताओं और दानवों को जीतने में कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ी तो मनुष्यों और वानरों से क्या डरना!

उस समय विभीषण ने रावण को बहुत समझाया कि श्रीराम से संधि कर लेनी चाहिए और सीता को आदर सहित श्रीराम को लौटा दिया जाना चाहिए। इससे युद्ध से बचा जा सकता है। विभीषण का मानना था कि श्रीराम से युद्ध करने पर राक्षस कुल का विनाश हो जाएगा। लेकिन विभीषण की बात सुनकर रावण को क्रोध आ गया और उसने विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल दिया। इसके बाद विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंचे।

विभीषण को देखकर वानर सेना में खलबली मच गई। सुग्रीव ने श्रीराम को सुझाव दिया कि विभीषण रावण का छोटा भाई है, इसलिए इसे बंदी बना लेना चाहिए। सुग्रीव ने कहा कि हो सकता है, वह हमारी सेना का भेद लेने आया हो। इस पर श्रीराम ने सुग्रीव को जवाब दिया कि हमें अपनी ताकत और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। विभीषण शरण लेने आया है, इसलिए उसे बंदी बनाना उचित नहीं होगा। अगर वह भेद लेने आया है, तो भी हम पर कोई संकट नहीं है। हमारी सेना का भेद लेकर भी वह कुछ नहीं कर सकेगा। इससे हमारा बल कम नहीं होगा। दुनिया में जितने भी राक्षस हैं, उन्हें अकेले लक्ष्मण ही क्षण भर में खत्म कर सकते हैं। इसलिए हमें विभीषण से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे बात करनी चाहिए।

इस प्रसंग में यही बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी शक्ति पर पूरा भरोसा होना चाहिए। इसी भरोसे के बल पर ही जीत हासिल की जा सकती है।

Other Similar Posts-

  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • ये 7 कारण जानेंगे तो आप जीवन में रुकेंगे नहीं, आगे बढ़ते रहेंगे
  • अमीर बनने के लि‍ए जरूरी हैं ये 9 आदतें, आम लोगों की सोच से है अलग
  • 6 बातें, जो आपके दिमाग के लिए फायदेमंद हैं
  • 7 बातें, जिनसे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme