Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है ‘हॉन्टेड’

Posted on December 15, 2015July 5, 2016 by Pankaj Goyal

Most Haunted Roads And Highways In India : Hindi Information –  अगर आप किसी सुनसान हाईवे पर रात में ड्राइव कर रहे हों और अचानक कोई सफेद साड़ी पहनी औरत दिख जाए, या फिर अचानक किसी रास्ते से गुजरते हुए आपके शरीर में खुद-ब-खुद कंपकंपी छूटने लगे, तो एकबारगी आप भी डर जाएंगे। लेकिन ये कोई सीरियल या फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, सच्चाई है। और ये हाईवे भी कहीं किसी और देश में नहीं, बल्कि भारत में ही हैं। इन्हें HAUNTED माना गया है क्योंकि इनसे जुड़े डर के किस्से काफी मशहूर हैं, जो अक्सर सुनने मिलते हैं। अगर आपने न सुने हों, तो एकबार जान लीजिए इन हाईवेज के बारे में, ताकि अगली बार जाएं, तो कम से कम ये जरूर देख लें कि रात न हो।आज हम आपको देश के उन हाईवे की जानकारी दे रहे है, जो HAUNTED माने जाते हैं। हालांकि, ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस पर फैसला स्वयं करें। हम इन 10 जगहों की जानकारी चर्चाओं, किस्से और ऐसी गतिविधियों के आधार पर दे रहे हैं।

1. स्टेट हाईवे-49,  ईस्ट कोस्ट रोड (State Highway-49, East coast road)

State Highway-49, East coast road, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

State Highway 49 यह दो लाइन का हाईवे है जिसे नाम से East Coast Road (ECR) भी जाना जाता है, जो की पश्चिम बंगाल को तमिल से जोड़ता है, चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का ये रास्ता भूत की वजह से काफी डरावना है, खासकर रात में। ड्राइवरों ने बताया है कि रात में अचानक एक सफेद साड़ी पहनी औरत दिखाई देती है, जिससे उनका ध्यान टूट जाता है और एक्सीडेंट हो जाता है। एक और बात, औरत दिखने के बाद ही ड्राइवरों को महसूस होता है कि रात का तापमान अचानक गिर रहा है और रोड भी सिकुड़ रही है। कई ने यह भी बताया है कि जब सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है, तो रीढ़ की हड्डी के नीचे कंपन महसूस होता है।

2- दिल्ली कंटोनमेंट रोड (Delhi Cantonment Road)

Delhi Cantonment Road Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

इस रास्ते पर भी सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है। दिल्ली के लोगों के लिए यह रास्ता पहले से ही भूतिया है। यहां से गुजरते वक्त उन्हें डर लगता है, ऐसा उन्होंने कई बार बताया भी है। ऐसा कोई नहीं जो इस रास्ते से गुज़रा हो और उसे यह महिला न दिखाई दी हो।

3-रांची-जमशेदपुर NH-33 (Ranchi Jamshedpur Highway-33)

Ranchi Jamshedpur Highway-33, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

यह देश का एकमात्र ऐसा हाईवे है, जहां हादसे स्वाभाविक कम अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस रास्ते पर भूत की वजह से ज्यादा हादसे होते हैं। इस हाईवे को पार करने में लोग इसलिए भी डरते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत परेशान करते हैं, जिसके नतीजतन हादसे होते हैं। इस हाइवे से गुजरने वाले अधिकांश ड्राइवर्स सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत देखने का दावा करते हैं।

4-मार्वे-मड आइलैंड रोड (Marve-Mud Island Mumbai)

Marve-Mud Island Mumbai, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

मुंबई का मड आइलैंड जितना खूबसूरत है, उस तक पहुंचने का रास्ता उतना ही डरावना। यह रास्ता काफी संकरा है और सुनसान भी। ड्राइवरों ने बताया है कि उन्हें इस रास्ते पर रात में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई देती है, जिसके साथ कुछ डरावनी आवाज़ें भी सुनाई देती हैं।

5-कसारा घाटः मुंबई-नासिक हाईवे (Kasara Ghat : Mumbai Nashik Highway)

Kasara Ghat : Mumbai Nashik Highway, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट डरावना है क्योंकि यहां भूत दिखने और अहसास होने के कई किस्से सामने आ चुके हैं। कभी किसी को बिना सिर की बुजुर्ग महिला दिखती है, तो किसी को पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग। सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने से रात के वक्त यह रास्ता बेहद डरावना हो जाता है।

6- कशेदी घाटः मुंबई-गोआ हाईवे (Kashedi Ghat- Mumbai-Goa Highway)

Kashedi Ghat- Mumbai-Goa Highway, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

यह इलाका भी काफी डरावना है। यहां अब सैकड़ों हादसे हुए हैं और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रक का गिरना, बस पलट जाना और लोगों की मौत होना आम हो गया है। जो लोग जिंदा बच गए या किसी तरह बच कर निकल गए, वे बताते हैं कि ”रात के वक्त चलती गाड़ी के सामने अचानक एक व्यक्ति आ जाता है और गाड़ी रोकने का इशारा करता है, जिससे संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। जो ड्राइवर नहीं रुकते उनका एक्सीडेंट हो जाता है।”

7-NH-209: सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर  (Sathyamangalam wildlife sanctuary corridor)

Sathyamangalam wildlife sanctuary corridor, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

इस फारेस्ट रिजर्व से गुजरने वालों को कभी मशहूर चंदन तस्कर वीरप्पन का डर सताता था, लेकिन अब डरावनी आवाज़ें, अनजान परछाइयां और डरावनी रोशनी उन्हें परेशान करती है। यहां से गुजरने वाले इस भूतिया अहसास से कांप जाते हैं। कुछ तो ये भी कहते हैं कि इस रास्ते पर वीरप्पन का भूत है।

8-ब्लू क्रास रोड (Blue Cross Road)

Blue Cross Road, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

चेन्नई की इस रोड पर अचानक आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि यहां आत्महत्या करने वालों की आत्माएं घूमती हैं। अंधेरा होने पर लोगों ने अनजानी सफेद आकृति दिखने की बात बताई है, जो काफी दूर तक उनके साथ चलती है।

9-बेसेंट एवेन्यू रोड (Besant Avenue Road)

Besant Avenue Road, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

सुबह होने के तुरंत बाद से चेन्नई का यह रास्ता काफी भीड़ भरा होता है, लेकिन सूरज डूबने के साथ ही यहां डरावनी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। लोगों ने बताया है कि उन्हें महसूस हुआ कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है या किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया। ऐसे अनगिनत किस्से हैं, जो हर रोज़ बढ़ रहे हैं।

10- दिल्ली-जयपुर हाइवे (Delhi Jaipur Highway)

Delhi Jaipur Highway, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information,
Demo Pic

भानगढ़ का डरावना किला आपको याद होगा, बता दें ये इसी रास्ते पर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात के वक्त डरावने किस्से अक्सर सुनने मिलते हैं। यहां से गुज़रने वाले ड्राइवरों का कहना है कि वे बता नहीं सकते कि उन्होंने असल में क्या अनुभव किया खासकर तब जब वे भानगढ़ किले के आसपास होते हैं।

Other Similar Posts-

  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • दिल्ली की 10 डरावनी जगह
  • विशव की 10 सबसे डरावनी जगह
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • सत्य घटना – सांप ने काटा, डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक

Hindi, News, Story, Kahnai, History, Itihas, Most Haunted Roads And Highways In India

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

1 thought on “भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है ‘हॉन्टेड’”

  1. Aman Dahiya says:
    May 31, 2016 at 5:12 am

    Good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme