Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच

Posted on September 28, 2016September 28, 2016 by Pankaj Goyal

Bhoot, Pret, Jinn, Betal, Pishach Sadhna in Hindi : आज हम आपको सुलेमानी तंत्र (Sulemani Tantra) और हिन्दू तंत्र (Hindu Tantra) की उन साधनाओं के बारे में बता रहे है जिनके बारे में कहा जाता है कि जो इन साधनाओं को साध लेता है उनकी बातें भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच भी मानने लगते है। यह बातें हमें सुनने में असंभव लग सकती है पर तंत्र विज्ञान में कुछ भी असंभव नहीं है।

अवश्य पढ़े- तंत्र के अनुसार इन तरीकों से बढ़ा सकते है सम्मोहन शक्ति, कर सकते है किसी को भी सम्मोहित 

Bhoot, Pret, Jinn, Betal, Pishach Sadhna in Hindi, Tantra, Mantra, Sulemani, Hindu,

तंत्र साधना के नियम (Tantra Sadhna Ke Niyam)- सभी साधनाओं के कुछ कॉमन नियम होते है जो इस प्रकार है।

  1. ये सभी साधनाएं एकांत में या किसी विशेष स्थान पर की जाती हैं।
  2. गुरु के बिना इस तरह की साधनाएं नहीं की जाती हैं।
  3. साधना में साफ-सफाई रखना और ब्रह्मचर्य का पालन बहुत जरूरी होता है।
  4. साधना में खुद के हाथों से बना भोजन ही करना होता है।
  5. चमड़े के सामानों का उपयोग करना पूरी तरह वर्जित होता है।
  6. साधना के दौरान मांस, मदिरा व किसी भी तरह का नशा करने पर साधना फलीभूत नहीं होती है।

Bhoot, Pret, Jinn, Betal, Pishach Sadhna in Hindi

जिन्न साधना (Jinn Sadhna)- सुलेमानी तंत्र (Sulemani Tantra) में मुख्य रूप से माना जाता है कि 100 भूत-प्रेतों के बराबर ताकत एक जिन्न में होती है। इसे साध लेने पर ये दिखाई देता है और साधक अपनी इच्छा अनुसार जिन्न से अच्छा या बुरा काम करवा सकता है। वो इस साधना से किसी दूसरे इंसान की व्यक्तिगत चीज़ों की जानकारी भी हासिल कर सकता है।

परी साधना (Pari Sadhna)- सुलेमानी तंत्र (Sulemani Tantra) में ये एक प्रमुख साधना है वैसे तो परी साधना अनेक तरह की होती है, लेकिन शाह परी साधना सबसे बेहतर मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि कोई ये साधना कर ले तो शाह परी उसके सामने हाज़िर होती है और उसकी हर इच्छा पूरी करती है। फिर चाहे वो इच्छा धन से जुडी हो या किसी अन्य चीज़ से।

कर्ण पिशाचनी साधना (Karna Pishachini Sadhana)- मान्यता है कि अगर मौत के बाद मुक्ति ना मिले तो आत्मा की क्षमताओं में आश्चर्यजनक वृद्धि हो जाती है। इसलिए ऐसी शक्तियां पाने के लिए पिशाच साधना की जाती है। इस साधना की सिद्धि के बाद किसी भी प्रश्न का उत्तर कोई पिशाचनी कान में आकर देती है। इसे करने वाला इंसान सामने बैठे व्यक्ति की नितांत व्यक्तिगत जानकारी भी बता सकता है।

किंकरी साधना (Kinkari Sadhna)- प्रेत योनि में जाकर जीव कई बार उत्पाती हो जाता है। साधक इसका लाभ उठाते है। इसके लिए अनुष्ठान नहीं करना पड़ता, मन्त्र जाप ही काफी रहता है। ये साधना शव की पिंड पर होती है। इस साधना के सिद्ध होने पर प्रेत आदेश के अनुसार काम करता है।

बेताल साधना (Betal Sadhna)- यह साधना रात में निर्जन स्थान पर की जाती है। इसमें बहुत शक्तिशाली प्रेत यानी बेताल को अपने वश में किया जाता है। इसके लिए बेताल यंत्र व माला का उपयोग किया जाता है। तंत्र की मान्यता है कि इस साधना से जब बेताल प्रसन्न होता है तो वो साधना करने वाले की हर इच्छा को पूरा करता है और उसकी आज्ञा का पालन करता है।

वीर साधना (Veer Sadhna)- वीरों की संख्या 52 बताई गई है। इन्हें भैरव का गण कहा गया है। बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब आदि प्रान्तों में वीरों के कई मंदिर है। वीर साधना किसी एकांत स्थान पर की जाती है। कई दिन, कई रातों तक महाकाली की पूजा करने के बाद एक ऐसा क्षण आता है, जब काली के दूत सामने आते है और साधक की मनोकामना पूरी करते है।

डाकिनी साधना (Dakini Sadhna)- तंत्र जगत में डाकिनी का नाम प्रचलित है। ये नाम आते ही एक उग्र भावना दिमाग में आती है। एक भयानक रूप और गुण की महिला की आकृति उभरती है जो पैशाचिक गुण रखती है। वास्तव में ये काली का एक स्वरुप है। यह शक्ति मूलाधार के शिवलिंग का भी आधार है। डाकिनी साधना कर लेने पर साधक इससे अपने सारे काम पूरे करवा सकता है।

नोट-इस तरह की खबर से हमारा उद्देश्य किसी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है। हम सिर्फ गुप्त विद्याओं के बारे में जानकारी पाठकों को देना चाहते हैं।

Other Similar Posts-

  • भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं
  • रावण संहिता के प्राचीन तांत्रिक उपाय, जो चमका सकते है आपकी किस्मत
  • तंत्र से जुड़े अदभुत तथ्य : Amazing Facts About Tantra
  • जानिए अघोरियों की रहस्यमयी दुनिया की कुछ अनजानी और रोचक बातें
  • कापालिक साधू – इंसानी खोपड़ी में खाना खाते और पानी पीते हैं कापालिक, जानिए इनसे जुडी ख़ास बातें

Bhoot, Pret, Jinn, Betal, Pishach Sadhna in Hindi, Tantra, Mantra, Sulemani Tantra Sadhna, Hindu Tantra Sadhna,

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

1 thought on “इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच”

  1. manish raj says:
    October 3, 2016 at 3:38 pm

    jai ho

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme