Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

स्वास्तिक के उपाय व टोटके : Swastik Ke Upay aur Totke

Posted on September 30, 2016February 23, 2020 by Pankaj Goyal

Swastik Ke Upay aur Totke : स्वस्तिक (Swastika) शब्द को ‘सु’ एवं ‘अस्ति’ का मिश्रण योग माना जाता है। ‘सु’ का अर्थ है शुभ और ‘अस्ति’ का अर्थ है- होना अर्थात ‘शुभ हो’, ‘कल्याण हो’। स्वस्तिक अर्थात कुशल एवं कल्याण। गणेश पुराण में कहा गया है कि स्वस्तिक चिह्न भगवान गणेश का स्वरूप है, जिसमें सभी विघ्न-बाधाएं और अमंगल दूर करने की शक्ति है। पुराणों में स्वस्तिक को अविनाशी ब्रह्म की संज्ञा दी गई है। इसे धन की देवी लक्ष्मी यानी श्री का प्रतीक भी माना गया है। यहां हम आपको स्वस्तिक से जुड़े कुछ उपाय व टोटकें बता रहे है।

अवश्य पढ़े- 10 सिद्ध टोटके, जो दिलाए सभी संकटों से मुक्ति

Swastik Ke Upay aur Totke, Swastika, Hindi, Jyotish, Tips,

स्वास्तिक के उपाय व टोटके : Swastik Ke Upay aur Totke

1. माँ लक्ष्मी को करे प्रसन्न
घर के बाहर रंगोली के साथ कुमकुम, सिंदूर या रंगोली से बनाया गया स्वस्तिक मंगलकारी होता है। इसे बनाने से देवी और देवता घर में प्रवेश करते है।

2. गुड़ का उपाय
व्यापार नहीं बढ़ रहा है तो 7 गुरूवार तक उत्तर-पूर्वी कोने को गंगाजल से धोकर वहां हल्दी से स्वस्तिक बनाएं और उसकी पूजा करे। इसके बाद गुड़ का भोग लगाएं।

3. देवता की मूर्ति रखे
स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर जिस भी देवता की मूर्ति रखी जाती है वह तुरन्त प्रसन्न होता है। यदि आप अपने इष्ट देव की पूजा करते है तो उस स्थान पर स्वस्तिक जरूर बनाएं।

4. दीपक जलाकर रखे
देव स्थान पर स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर पंच धान्य या दीपक जलाकर रखने से कुछ ही समय में मनोकामनाएं पूरी होती है।

5. मनोकामना सिद्धि हेतु
मन्दिर में मनोकामना सिद्धि हेतु गोबर या कुमकुम से उल्टा स्वस्तिक बनाया जाता है। फिर जब मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो वहीं जाकर सीधा स्वस्तिक बनाया जाता है।

6. नींद न आए तो
रात को नींद न आए तो सोने से पहले घर के देव स्थान पर इंडैक्स फिंगर से स्वस्तिक बनाएं। इससे बुरे सपने आने व अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

7. पितरों की कृपा के लिए
गोबर से स्वस्तिक बनाएं। इससे घर में शुभता, शान्ति और समृद्धि आती है। पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है।

8. एक सुपारी पर कलवा
देहलीज के दोनों ओर स्वस्तिक बनाकर पूजा करे। स्वस्तिक के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दे। इस उपाय से धनलाभ होगा।

9. हल्दी का स्वस्तिक
ईशान यानी उत्तर-पूर्व में उत्तर दिशा की दीवार पर हल्दी का स्वस्तिक बनाने से घर में सुख और शान्ति बनी रहती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • तंत्र के अनुसार इन तरीकों से बढ़ा सकते है सम्मोहन शक्ति, कर सकते है किसी को भी सम्मोहित
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Swastik Ke Upay aur Totke, Swastika, Hindi, Jyotish, Tips,

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

1 thought on “स्वास्तिक के उपाय व टोटके : Swastik Ke Upay aur Totke”

  1. Rupesh patil says:
    October 3, 2016 at 3:24 am

    nice

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme