Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विश्व प्रसिद्ध हिंदू गुफा मंदिर

Posted on March 10, 2017July 20, 2020 by Pankaj Goyal

World Famous Hindu Cave Temple : दुनियाभर में ऐसी कई गुफाएं हैं, जो की सदियों पुरानी हैं। प्राचीन होने के साथ-साथ धर्म की नजह से भी ये गुफाएं बहुत ही खास हैं। इन गुफाएं और गुफा मंदिरों में अलग-अलग शताब्दियों की कलाओं के उदाहरण देखने को मिलते हैं। आज हम आपको देश-विदेश में बनी हिंदू धर्म की ऐसी ही प्राचीन और खास गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े –  सोन भंडार गुफा – राजगीर (बिहार) – इसमें छुपा है मोर्ये शासक बिम्बिसार का अमूल्य ख़ज़ाना

1.हिंगलाज माता मंदिर (पाकिस्तान) –

World Famous Hindu Cave Temple,
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के किनारे पहाड़ी गुफा में स्थित देवी सती का हिंगलाज मंदिर बहुत ही प्राचीन है। हिंगलाज माता का यह मंदिर देवी सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर के महत्व का उल्लेख कई ग्रंथों में भी मिलता है।

2. गोवा गजह गुफा (इंडोनेशिया) –


इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हिन्दुओं के कई प्राचीन मंदिर हैं, जहां एक गुफा मंदिर भी है। इस गुफा मंदिर को गोवा गजह गुफा और एलीफेंटा की गुफा कहा जाता है। 1995 में इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया गया। यह गुफा भगवान शंकर की है। यहां 3 शिवलिंग बने हैं। देश-विदेश से पर्यटक इसे देखने आते हैं।

3. भगवान मुरुगन की गुफा (मले‍शिया) –


मलेशिया भी पहले हिन्दु राष्ट्र हुआ करता था। वहां कई प्राचीन गुफा मंदिर है। उनमें से एक है देवी पार्वती के बेटे भगवान मुरुगन का गुफा मंदिर। यहां पर भगवान मुरुगन के जन्म दिवस से रूप में थैपुसम नामक उत्सव मनाया जाता है। यहां गुफा में भगवान मुरुगन की लगभग 43 मीटर ऊंची मूर्ति है। यहां पर थैपुसम त्योहार 10 महीने में एक बार मनाया जाता है।

4. वराह गुफाएं (तमिलनाडु) –


वराह गुफा तमिलनाडु में चैन्नई के महाबलीपुरम में स्थित है। वराह गुफा में भगवान विष्णु का मंदिर है। चट्टानों को काटकर की गई कलाकारी इतनी सुंदर है कि इसे यूनेस्को की विश्व विरासत का हिस्सा बनाया गया है। वराह गुफा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

5. एलीफेंटा की गुफा (महाराष्ट्र)–


मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर एलीफेंटा नाम की गुफा स्थापित है। नाम से विश्वविख्यात है। यह गुफा यहां के पहाड़ों को काटकर बनाई गई है। यहां लगभग 7 गुफाएं हैं, जिनमें से सबसे महत्‍वपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा। एलीफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा में अर्द्धनारीश्‍वर, भगवान शिव, रावण द्वारा कैलाश पर्वत को ले जाते हुए और नटराज शिव की उल्‍लेखनीय छवियां दिखाई गई हैं। इस गुफा संकुल को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व विरासत का दर्जा दिया गया है।

6. अजंता-एलोरा की गुफाएं (महाराष्ट्र)–


यह स्थान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें अजंता में 29 बौद्ध गुफाएं और कई हिन्दू मंदिर मौजूद हैं। ये गुफाएं अपनी चित्रकारी, गुफाएं और अद्भुत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं। इस एक प्राचिन कैलाश मंदिर भी है, जिसकों लेकर कहा जाता है कि यह मंदिर कम से कम 4 हजार वर्ष पहले बनाया गया था।

7. अमरनाथ गुफा (जम्मू-कश्मीर) –


अमरनाथ की गुफा हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और खास तीर्थ स्थलों में से एक है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान शिव ने देवी को अमरकथा सुनाई थी। हजारों वर्ष पुरानी इस गुफा में आज भी बर्फ का प्राकृतिक शिवलिंग निर्मित होता है। जिसके दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्त यहां जाते हैं।

8. बादामी गुफा (कर्नाटक) –


यह सुंदर और नक्काशीदार गुफा कर्नाटक के बादामी नामक क्षेत्र में स्थित है। बादामी की 4 गुफाओं में से 2 गुफाएं भगवान विष्णु, 1 भगवान शिव और 1 जैन धर्म से संबंधित हैं। पहाड़ों को काटकर लाल पत्थर से बनाई गई ये गुफाएं अपनी सुंदरता के लिए फेमस हैं। पत्थरों में की गई नक्काशी देखने लायक है।

9. परशुराम महादेव गुफा मंदिर (राजस्थान) –


राजस्थान के अरावली में स्थित इस प्राचीन गुफा मंदिर को परशुराम महादेव गुफा मंदिर कहा जाता है। माना जाता है कि इसका निर्माण विष्णु के अवतार भगवान परशुराम ने अपने फरसे से चट्टान को काटकर किया था। इस गुफा मंदिर के अंदर एक स्वयंभू शिवलिंग है। कहते हैं यहां परशुराम के घोर तपस्या की थी। तपस्या के बल पर उन्होंने भगवान शिव से धनुष और दिव्य फरसा प्राप्त किया था।

10. सीताबेंग-जोगीमारा गुफा (छत्तीसगढ़)-


छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रामगढ़ पहाड़ियों में सीताबेंग और जोगीमारा नाम की दो गुफाएं हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको प्राकृतिक टनल के रास्ते से जाना होगा। छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों और घने जंगल से होते हुए ही इन गुफाओं तक पहुंचा जा सकता है। ये गुफाएं कांगड़ वैली के नेशनल पार्क के पास स्थित है।

11. बाराबर गुफाएं (बिहार) –


बाराबर गुफाएं बिहार के गया जिले में स्थित हैं। ये गुफाएं बाराबर की दो पहाड़ियों में हैं, यहां कुल 4 गुफाएं हैं। ये गुफाएं देश की सबसे प्राचीन गुफाओं में से हैं। इस गुफाओं में हिंदू धर्म से संबंधित कई प्रसंगों और देवी-देवताओं की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं।

12. पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर (उत्तराखंड) :- 


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह गुफा विशालकाय पहाड़ी के करीब 90 फीट अंदर है। यह गुफा उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रसिद्ध नगर अल्मोड़ा से शेराघाट होते हुए 160 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ी वादियों के बीच बसे सीमान्त कस्बे गंगोलीहाट में स्थित है। पाताल भुवनेश्वर गुफ़ा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। मान्यता है की यहां पर भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा है।

अन्य रोचक आर्टिकल :-

  • गोपीचंद और भरथरी (भर्तृहरि) की गुफा – उज्जैन
  • Son Doong- विशव की सबसे बड़ी गुफा
  • क्रुबेरा केव – धरती पर सबसे गहरी गुफा, 2197 मीटर (7208 फीट) है गहरी,
  • संसार के दस विशाल और अदभुत रॉक स्टैचू
  • किराडू – राजस्थान का खजुराहो – 900 सालो से है वीरान

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme