Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव कर रहे हैं इंतजार

Posted on May 4, 2020May 9, 2020 by Pankaj Goyal

राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव कर रहे हैं इंतजार

राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव कर रहे हैं इंतजार मान्यता है कि जिस युवक की शादी नहीं हो पा रही, अगर वह इस मंदिर से गुपचुप पार्वती की मूर्ति चुरा ले जाए तो उसकी शादी जल्द हो जाती है। यही वजह है कि कुंवारे मंदिर से रात के अंधेरे में गुपचुप मां पार्वती की मूर्ति उठा ले जाते हैं। जानिए क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान  के बारे में

पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव कर रहे हैं इंतजार

मान्यता है कि जिस युवक की शादी नहीं हो पा रही, अगर वह इस मंदिर से गुपचुप पार्वती की मूर्ति चुरा ले जाए तो उसकी शादी जल्द हो जाती है। यही वजह है कि कुंवारे मंदिर से रात के अंधेरे में गुपचुप मां पार्वती की मूर्ति उठा ले जाते हैं।

यह भी पढ़े  -ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा

शादी के इच्छुक कुंवारे लोग मंदिर से पार्वतीजी की मूर्ति को चुरा ले जाते हैं, शादी होने पर वापस रख जाते हैं तो कोई दूसरा कुंवारा ले जाता है
इस बार लॉकडाउन होने से शादियां ही नहीं हो रही हैं, ऐसे में न तो मंदिर में मूर्ति वापस आ पा रही है, न ही कुंवारों की कतार कम हो पा रही

राजस्थान में मंदिर

राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडाैली कस्बे में एक ऐसा मंदिर है, जहां से मूर्ति चुराकर ले जाने पर कोई पुलिस केस दर्ज नहीं कराया जाता। यहां रामसागर झील किनारे रघुनाथ घाट मंदिर से पार्वतीजी की मूर्ति चुराने के पीछे की वजह अनूठी है। मान्यता है कि जिस युवक की शादी नहीं हो पा रही, अगर वह इस मंदिर से गुपचुप पार्वती की मूर्ति चुरा ले जाए तो उसकी शादी जल्द हो जाती है। यही वजह है कि कुंवारे मंदिर से रात के अंधेरे में गुपचुप मां पार्वती की मूर्ति उठा ले जाते हैं।

कुंवारों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

मंदिर में महादेव (शिवलिंग) के बगल में ही पार्वतीजी की मूर्ति स्थापित है। पर महादेव जोड़े के साथ कम ही नजर आते हैं, क्योंकि कुंवारे पहले से ताक में रहते हैं। फिलहाल, सावन के पहले से पार्वतीजी महादेव से बिछुड़ी हुई हैं। वे किसी कुंवारे के घर होम क्वारैंटाइन में हैं। लॉकडाउन के चलते इस बार अक्षय तृतीया जैसे मुहूर्त पर भी शादियां नहीं हुईं। लॉकडाउन नहीं टूटा और शादियां नहीं हुई तो जुलाई से चार महीने के लिए देव सो जाएंगे, ऐसे में कम ही उम्मीद है कि पार्वतीजी महादेव के पास जल्द लौट आएंगी। कतार में लगे कुंवारों को इस बार लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

अब तक 15-20 बार पार्वतीजी की मूर्ति चोरी हो चुकी है

पिछले 35 साल से मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे रामबाबू पाराशर बताते हैं कि अब तक 15-20 बार पार्वतीजी की मूर्ति चोरी हो चुकी है। चुराने वालों की शादियां भी हो चुकी हैं। हमें चोरी का पता चल भी जाता है तो भी किसी को टोकते नहीं। साल में बमुश्किल एक-दो महीने ही पार्वतीजी की प्रतिमा मंदिर में विराजित रह पाती हैं। लौटते ही उन्हें फिर कोई चुरा ले जाता है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर

पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Posts-

  • ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा
  • दैवीय चमत्कार- 50 लाख लीटर पानी से भी नहीं भरा शीतला माता के मंदिर में स्तिथ ये छोटा सा घडा़, वैज्ञानिक भी हैरान
  • भारत के प्रमुख तीर्थ – 51 शक्ति पीठ, 12 ज्योतिर्लिंग, 7 सप्तपुरी और 4 धाम
  • दंतेश्‍वरी मंदिर – दन्तेवाड़ा – एक शक्ति पीठ – यहाँ गिरा था सती का दांत
  • तरकुलहा देवी (Tarkulha Devi) – गोरखपुर – जहाँ चढ़ाई गयी थी कई अंग्रेज सैनिकों कि बलि

#Quarantine#shivParvati#Mandir#Rajasthan#ParvatijiInHomeQuarantine

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना
इन कारणों से मंदिर जाना स्वास्थ्य के लिए होता है अच्छा

1 thought on “क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव कर रहे हैं इंतजार”

  1. jaankarihoachhi says:
    May 12, 2020 at 11:10 am

    Nice, keep it up

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme