Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो….., जानिए कैसे पड़े आमों के ये अजीबोगरीब नाम?

Posted on June 24, 2017 by Pankaj Goyal

कहानी आम की | आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

आखिर आम का नाम आम और मैंगो कैसे पड़ा?
संस्कृत भाषा में इसे आम्रः कहा जाता है, इसी से हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में इसका नाम “आम” पड़ गया। मलयालम में इसका नाम मान्न है। 1490 के अंत में पुर्तगाली लोग केरल से मसालों के साथ आम और इसका नाम भी ले गए। वे लोग इसे मांगा बोलते थे। मांगा से अंग्रेजी में मैंगो हो गया। आमों की अलग-अलग भारतीय प्रजातियों जैसे लंगड़ा, दशहरी, अल्फांसो, चौसा जैसे कई आम हैं जिनके नामकरण के पीछे दिलचस्प कहानियां हैं।

यह भी पढ़े – ” काला अंब ”  एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून

कहानी आम की

कहानी आम की | दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो….., जानिए कैसे पड़े आमों के ये नाम?

अल्फांसो – आम की इस वेरायटी का नाम भारत में पुर्तगाली उपनिवेश स्थापित करने वाले जनरल अल्फांसों डी अल्बुकर्क के नाम पर रखा गया हैं।

लंगड़ा – कहा जाता है कि इस आम की वेरायटी को पहली बार उगाने वाला व्यक्ति एक पैर से लंगड़ा था, इसलिए इसे लंगड़ा कहा जाता है।

दशहरी – लखनऊ के पास दशहरी गांव में ये आम पहली बार उगाया गया था। गांव के नाम पर इसे दशहरी कहते हैं। इसका पहला पेड़ आज भी ज़िंदा है।

चौसा – कहा जाता है कि शेरशाह सूरी ने पटना के पास चौसा की लड़ाई में जीतने के बाद आम की नई वेरायटी का नाम चौसा रखा था।

गुलाब ख़ास – आम की इस वेरायटी में गुलाबी रंग और गुलाब की खुशबू और स्वाद के कारण इसे गुलाब ख़ास नाम दिया गया है।

तोतापुरी – इस वेरायटी के आम की तोते की चोंच जैसी नोक और रंग के कारण इसे तोतापुरी या तोतापरी आम कहा जाता है।

सफेदा – इस वेरायटी के आम का छिलका हल्की सफेदी लिए हुए होता है। इसलिए इसको सफेदा कहा जाता हैं।

सिंदूरी – आम की इस वेरायटी में छिलकों पर हरे रंग के अलावा सिंदूरी रंग भी दिखाई देता है। इसलिए इसे सिंदूरी कहा जाता है।

केसर – गुजरात में होने वाले इस आम के छिलकों का रंग केसरिया होता है। इसलिए इन आमों को केसर कहा जाता है।

Other Similar Posts-

  • जानिए रसगुल्ले से जुड़ी अनसुनी बाते
  • इस तरह हुआ विशव प्रसिद्ध ‘पटियाला पैग’ का जन्म
  • वर्जिन ऐग- वर्जिन लड़कों के पेशाब और अंडो से बनता है ये व्यंजन
  • क्या आपने कभी खाई है ‘चापड़ा’ यानी की ‘लाल चींटी की चटनी’ ?
  • बनारसी मलइयो – एक मिठाई जो तैयार होती है ओस की बूंदों और दूध से

Related posts:

समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon
चिया बीज के फायदे और नुकसान
Chia Seeds Use And Recipe In Hindi चिया बीज का उपयोग और रेसिपी
Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ
तनाव कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
मुहर्रम क्या है और क्यों मनाते है?
चुकंदर जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme