Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

घर में तुलसी का पौधा कहां लगाएं | विष्णु पुराण और वास्तु शास्त्र के अनुसार

Posted on June 1, 2017 by Pankaj Goyal

घर में तुलसी का पौधा कहां लगाएं – अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी घर के आंगन में लगाने की प्रथा हजारों साल पुरानी है। तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती और अन्य बुराइयां भी घर और घरवालों से दूर ही रहती है। मगर तुलसी को यदि घर में कुछ खास जगह लगाया जाए तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं तुलसी को घर में कहा और कैसे लगाना माना गया है फायदेमंद…

यह भी पढ़े – यदि घर में लगा रखी है तुलसी तो जरूर जानिए ये बातें


आंगन में तुलसी
घर के आंगन में तुलसी का पौधा ठीक दरवाजे के सामने होना चाहिए। यदि मुख्यदरवाजे के ठीक सामने तुलसी का पौधा लगाया जाए तो घर की पवित्रता बनी रहती है। विष्णुपुराण के अनुसार यदि मुख्यद्वार के सामने लगे तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने और उसके सामने दीया लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसका मुख्य कारण है इससे धर की वायु शुद्ध होती है और घर के सदस्य को संक्रामक बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा
घर के उत्तर पूर्वी कोने में तुलसी का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं। दरअसल, वास्तुशास्त्र में घर के इस कोने को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस कोने को जितना साफ-सुथरा रखा जाए। घर की सकारात्मक ऊर्जा में उतनी ही बढ़ोतरी होती है। इसलिए इस कोने में तुलसी लगाना बहुत अच्छा माना गया है।

करनी चाहिए तुलसी की परिक्रमा
जल चढ़ाकर तुलसी की परिक्रमा करने से न सिर्फ घर की सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है, बल्कि इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसका कारण तुलसी में मौजूद एंटी बैक्टिरयल प्रापर्टीज हैं।

ठाकुरजी के भोग में तुलसी
तुलसी का पौधा घर में लगाने का एक मुख्य कारण ये भी है कि इसके बिना ठाकुरजी को भोग नहीं लगता है। इस प्रथा के पीछे धार्मिक और वैजानिक दोनों कारण है। धार्मिक ये कि तुलसी ठाकुर जी को अतिप्रिय है और वैज्ञानिक कारण ये है कि इसके नियमित सेवन से कैंसर और दमा सहित अनेक असाध्य रोग दूर रहते हैं।

Other Similar Posts- 

  • तुलसी के अचूक ज्योतिष उपाय
  • तुलसी के घरेलू नुस्खे
  • तुलसी और विष्णु की कहानी
  • पौराणिक कहानी – क्यों होता है तुलसी-शालिग्राम का विवाह?
  • भगवान गणेश को क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी ?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme