Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Rent Agreement 11 Months Ka kyun Hota Hai

इस एक कारण से 11 महीनों का ही होता रेंट एग्रीमेंट

Posted on July 16, 2018 by Pankaj Goyal

Rent Agreement 11 Months Ka kyun Hota Hai | Why Rent Agreement Are Usually Of 11 Months Only | जब भी हम कोई प्रॉपर्टी किराये पर लेते है या देते है तो रेंट एग्रीमेंट करते है जो की 11 महीनो का होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 महीने का ही क्यों करवाया जाता है? जो लेंडलोर्ड, रियल इस्टेट एजेंट या किरायेदार खुद 11 महीने का एग्रीमेंट करते हैं, वे भी कई बार इसका रीजन नहीं जानते। आज हम बता रहे हैं कि रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 माह का ही क्यों होता है।

Rent Agreement 11 Months Ka kyun Hota Hai

रेंट एग्रीमेंट क्या होता है

रेंट एग्रीमेंट को लीज एग्रीमेंट के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रॉपर्टी ऑनर और किरायेदार के बीच लिखित समझौता होता है। इसमें प्रॉपर्टी से जुड़े सभी टर्म्स एंड कंडीशंस लिखी होती हैं। जैसे प्रॉपर्टी का एड्रेस, टाइप और साइज क्या है, मंथली रेंट कितना होगा, सिक्युरिटी डिपॉजिट कितना है, प्रॉपर्टी किस पर्पस के लिए रेंट पर दी जा रही है और एग्रीमेंट का ड्यूरेशन क्या है। इन सभी टर्म्स एंड कंडीशंस पर बात की जा सकती है लेकिन जो भी बदलाव होना हैं, वे दोनों पार्टी के साइन के पहले होते हैं। एक बार साइन होने के बाद फिर कोई बदलाव नहीं किए जा सकते।

11 महीने का ही क्यों होता है रेंट एग्रीमेंट

अधिकतर रेंट एग्रीमेंट 11 महीने की अवधि के साइन करवाए जाते हैं। दरअसल रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के मुताबिक लीज एग्रीमेंट यदि 12 महीने या इससे ज्यादा अवधि का होता है तो इसका रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। किसी भी एग्रीमेंट का रजिस्टर्ड करवाने पर स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाना होती है। इसी से बचने के लिए एग्रीमेंट 12 महीने के बजाए 11 महीने का बनवाया जाता है।

कितना होता है रजिस्ट्रेशन का खर्चा

उदाहरण के तौर पर देखें तो दिल्ली में 5 साल की लीज के लिए स्टाम्प पेपर की कॉस्ट सालभर के कुल रेंट की 2 परसेंट होती है।सिक्युरिटी डिपॉजिट भी एग्रीमेंट का पार्ट है तो इसमें फ्लेट फीस के 100 रुपए और जोड़ लीजिए। वहीं यदि लीज 5 साल से ज्यादा और 10 साल से कम की है तो इस पर एवरेज एनुअल रेंट का 3 परसेंट लग जाएगा। इसी चार्ज से बचने के लिए मकान मालिक और किरायेदार आपस में बात करके एग्रीमेंट का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। यदि आप लीज का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो प्रॉपर्टी ऑनर और प्रॉपर्टी किराये से लेने वाले दोनों लोगों को मिलकर इसका खर्चा उठाना होगा।

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme