Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Teachers Day Poem For Kids In Hindi

Teachers Day Poem For Kids In Hindi | टीचर्स डे पर बच्चों के लिए कविता

Posted on September 4, 2019September 4, 2019 by Pankaj Goyal

Teachers Day Poem For Kids In Hindi | Teachers Day Poem For Children In Hindi | टीचर्स डे पर बच्चों के लिए कविता – भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।

Happy Teachers Day HD Images, Wallpaer, Pics, Photos, Greetings

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

सही क्या है, गलत क्या है
ये सब बताते हैं आप

झूठ क्या है और सच क्या है
ये सब समझाते है आप

जब सूझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप

जीवन के हर अँधेरे में
रौशनी दिखाते हैं आप

बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाज़े
नया रास्ता दिखाते हैं आप

सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं
जीवन जीना सिखाते हैं आप

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

हम स्कूल रोज हैं जाते
शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते

दिल बच्चों का कोरा कागज
उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते

जाति-धर्म पर लड़े न कोई
करना सबसे प्रेम सिखाते

हमें सफलता कैसे पानी
कैसे चढ़ना शिखर बताते

सच तो ये है स्कूलों में
अच्छा इक इंसान बनाते

*****

गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे
जो अच्छा है जो बुरा है उसकी हम पहचान करे

मार्ग मिले चाहे जैसा भी उसका हम सम्मान करे
दीप जले या अँगारे हो पाठ तुम्हारा याद रहे

अच्छाई और बुराई का जब भी हम चुनाव करे
गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे

*****

सुन्दर सुर सजाने को साज बनाता हूँ
नौसिखिये परिंदों को बाज बनाता हूँ.

चुपचाप सुनता हूँ शिकायतें सबकी
तब दुनिया बदलने की आवाज बनाता हूँ

समंदर तो परखता है हौंसले कश्तियों के
और मैं डूबती कश्तियों को जहाज बनाता हूँ

बनाए चाहे चांद पे कोई बुर्ज ए खलीफा
अरे मैं तो कच्ची ईंटों से ही ताज बनाता हूँ

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

गुरु बिन ज्ञान नहीं रे
अंधकार बस तब तक ही है
जब तक है दिनमान नहीं रे

मिले न गुरु का अगर सहारा
मिटे नहीं मन का अंधियारा

लक्ष्य नहीं दिखलाई पड़ता
पग आगे रखते मन डरता

हो पाता है पूरा कोई भी अभियान नहीं रे
गुरु बिन ज्ञान नहीं रे

जब तक रहती गुरु से दूरी
होती मन की प्यास न पूरी

गुरु मन की पीड़ा हर लेते
दिव्य सरस जीवन कर देते

गुरु बिन जीवन होता ऐसा
जैसे प्राण नहीं, नहीं रे

भटकावों की राहें छोड़ें
गुरु चरणों से मन को जोड़ें

गुरु के निर्देशों को मानें
इनको सच्ची सम्पत्ति जानें

धन, बल, साधन, बुद्धि, ज्ञान का
कर अभिमान नहीं रे, गुरु बिन ज्ञान नहीं रे

गुरु से जब अनुदान मिलेंगे
अति पावन परिणाम मिलेंगे

टूटेंगे भवबन्धन सारे, खुल जायेंगे, प्रभु के द्वारे
क्या से क्या तुम बन जाओगे, तुमको ध्यान नहीं, नहीं रे

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

सर को कैसे याद पहाड़े?
सर को कैसे याद गणित?
यह सोचती है दीपाली
यही सोचता है सुमित।।

सर को याद पूरी भूगोल
कैसे पता कि पृथ्वी गोल?
मोटी किताबें वे पढ़ जाते?
हम तो थोड़े में थक जाते।।

तभी बोला यह गोपाल
जिसके बड़े-बड़े थे बाल
सर भी कभी तो कच्चे थे
हम जैसे ही बच्चे थे।।

पढ़-लिखकर सब हुआ कमाल
यूँ ही सीखे सभी सवाल
सचमुच के जादूगर हैं
इसीलिए तो वो सर हैं।।

प्रतीक सोलंकी

*****

जानवर इंसान में जो भेद बताये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।।

जीवन पथ पर जो चलना सिखाये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।।

जो धैर्यता का पाठ पढाये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।।

संकट में जो हसना सिखाये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।।

पग-पग पर परछाई सा साथ निभाए,
वही सच्चा गुरु कहलाये।।

जिसे देख आदर से सर झुक जाए,
वही सच्चा गुरु कहलाये ।।

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

****

हम स्कूल रोज हैं जाते,
शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते।।

दिल बच्चों का कोरा कागज,
उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते।।

जाति-धर्म पर लड़े न कोई,
करना सबसे प्रेम सिखाते।।

हमें सफलता कैसे पानी,
कैसे चढ़ना शिखर बताते।।

सच तो ये है स्कूलों में,
अच्छा इक इंसान बनाते।।

संतोष कुमार सिंह

****

 गुरु आपकी ये अमृत वाणी
हमेशा मुझको याद रहे।
जो अच्छा है जो बुरा है
उसकी हम पहचान करे।
मार्ग मिले चाहे जैसा भी
उसका हम सम्मान करे।
दीप जले या अँगारे हो
पाठ तुम्हारा याद रहे।
अच्छाई और बुराई का
जब भी हम चुनाव करे।
गुरु आपकी ये अमृत वाणी
हमेशा मुझको याद रहे।।

सुजाता मिश्रा

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

शिक्षक है शिक्षा का सागर
शिक्षक बांटें ज्ञान बराबर,

शिक्षक मंदिर जैसी पूजा,
माता-पिता का नाम है दूजा

प्यासे को जैसे मिलता पानी,
शिक्षक है वो ही जिंदगानी

शिक्षक न देखे जात-पात,
शिक्षक न करता पक्ष-पात,

निर्धन हो या हो धनवान,
शिक्षक को सब एक सामान

शिक्षक माझी नाव किनारा
शिक्षक डूबते को सहारा

शिक्षक का सदा ही कहना
श्रम लगन है सच्चा गहना।।

हरिंदर सिंह गोगना

*****

वो कौन सा है पद,
जिसे देता ये जहाँ सम्मान ।
वो कौन सा है पद ,
जो करता है देशों का निर्माण ।
वो कौन सा है पद ,
जो बनाता है इंसान को इंसान ।
वो कौन सा है पद ,
जिसे करते है सभी प्रणाम ।
वो कौन सा है पद ,
जिकसी छाया में मिलता ज्ञान ।
वो कौन सा है पद ,
जो कराये सही दिशा की पहचान ।
गुरू है इस पद का नाम ।
मेरा सभी गुरूजनो को शत-शत प्रणाम ।

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

बच्चों के भविष्य को,
शिक्षक सजाता है।
ज्ञान के प्रकाश को,
शिक्षक जलाता है।

सही-गलत के फर्क को,
शिक्षक बताता है।
शिष्यों को सही शिक्षा,
शिक्षक ही दे पाता है।

ऊंचे शिखर पर शिष्य को,
शिक्षक ही चढ़ाता है।
बच्चों के भविष्य में,
और निखार लाता है।

शिष्य को कभी शिक्षक,
नहीं ढाल बनाता है।
असफल होते जब कार्य में,
अफसोस जताता है।

शिक्षक ही समाज का,
उत्तम जो ज्ञाता है।

शम्भू नाथ

*****

हर कदम पर कभी समझाता, कभी डांटता शिक्षक,
अपने ज्ञान के प्रकाश को, सबमें बांटता शिक्षक।।

कांच के टुकड़े उठाकर, हीरे-सा तराशता शिक्षक,
हर क्रिया, प्रतिक्रिया को देख, हर नजर से जांचता शिक्षक।।

संस्कारों के बीज बोकर, आदर्शों की फसल काटता शिक्षक,
अंधकार में दीप जलाकर, अज्ञानता की खाई पाटता शिक्षक।।

जीवन मूल्यों को सिखाता, जिंदगी संवारता शिक्षक,
शिष्य को आगे बढ़ाकर, खुद को उसपे वारता शिक्षक।।

प्रीति सोनी

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

आदर्शों की मिसाल बनकर,
बाल जीवन संवारता शिक्षक।।

सदाबहार फूल-सा खिलकर,
महकता और महकाता शिक्षक।।

नित नए प्रेरक आयाम लेकर,
हर पल भव्य बनाता शिक्षक।।

संचित ज्ञान का धन हमें देकर,
खुशियां खूब मनाता शिक्षक।।

पाप व लालच से डरने की,
धर्मीय सीख सिखाता शिक्षक।।

देश के लिए मर मिटने की,
बलिदानी राह दिखाता शिक्षक।।

प्रकाशपुंज का आधार बनकर,
कर्तव्य अपना निभाता शिक्षक।।

प्रेम सरिता की बनकर धारा,
नैया पार लगाता शिक्षक।।

तरुणा खुराना

Teachers Day Poem For Kids In Hindi

*****

यह भी पढ़े –

  • Teachers Day Shayari | शिक्षक दिवस शायरी 
  • Teachers Day Status In Hindi | टीचर्स डे स्टेटस
  • Teachers Day Quotes In Hindi | टीचर्स डे कोट्स
  • Teachers Day Messages In Hindi | Teachers Day SMS In Hindi

Related posts:

Shikshak Diwas Par Bal Kavita | शिक्षक दिवस पर बाल कविता
गणेश चतुर्थी पर बाल कविता | Ganesh Chaturthi Kids Poem In Hindi
Republic Day Poems For Kids In Hindi | गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए कविता
10 Kids Holi Poem In Hindi | होली पर बच्चों के लिए 10 कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme