Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Interesting Facts about RBI: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े कुछ रोचक फैक्‍ट्स

Posted on November 15, 2015July 7, 2016 by Pankaj Goyal

Interesting facts about RBI in Hindi : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश के बैंकिंग सिस्‍टम को रेग्‍युलेट करता है। आमतौर पर रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बदलाव के आधार पर ही कमर्शियल बैंक सभी तरह के लोन के लिए इंटरेस्‍ट रेट तय करते हैं। आरबीआई करेंसी सिस्‍टम को भी ऑपरेट करता है। इसके अलावा, आरबीआई बैंकिंग से जुड़े अन्‍य दूसरे कामों का संचालन करता है। यही वजह है कि रिजर्व बैंक को ‘बैंकों का बैंक’ कहा जाता है।

Interesting facts about RBI in Hindi, Rochak Jankari,

आज हम आपको आरबीआई से जुड़े कुछ रोचक फैक्‍ट्स बता रहे है..

1. मोहर से प्रेरित है आरबीआई का लोगो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का जो लोगो है वह ईस्‍ट इंडिया कंपनी की डबल मोहर से प्रेरित था, जिसमें थोड़ा-सा बदलाव किया गया है।

2. पहले एक निजी संस्‍था, अब सरकारी
रिजर्व बैंक का गठन एक निजी संस्‍था के रूप में 1 अप्रैल, 1935 को किया गया था, लेकिन अब यह एक सरकारी संस्‍था है। इस केंद्रीय बैंक का राष्‍ट्रीयकरण साल 1949 तक नहीं हो सका था।

3. फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से 30 जून
भारत में फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्‍त होता है।

4. सिर्फ करंसी नोट छापता है
आरबीआई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ करंसी नोटों की छपाई करता है। जबकि, सिक्‍कों को बनाने का काम भारत सरकार के द्वारा किया जाता है।

5. उडेशी बनी पहली महिला डिप्‍टी गवर्नर
केजे उडेशी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्‍टी गवर्नर बनीं। उन्‍हें साल 2003 में इस पद पर नियुक्‍त किया गया।

6. 5 और 10 हजार के नोट भी छापे
रिजर्व बैंक ने 5,000 और 10,000 रुपए मूल्‍य वर्ग के नोटों की छपाई साल 1938 में की थी। इसके बाद 1954 और 1978 में भी इन नोटों की छपाई की गई थी।

7. पाकिस्‍तान और म्‍यांमार का भी था सेंट्रल बैंक
भारत के अलावा रिजर्व बैंक दो अन्‍य देशों पाकिस्‍तान और म्‍यांमार के सेंट्रल बैंक के रूप में अपनी भूमिका निभा चुका है। आरबीआई ने जुलाई 1948 तक पाकिस्‍तान और अप्रैल 1947 तक म्‍यांमार (वर्मा) के सेंट्रल बैंक के रूप में काम किया।

8. हिल्‍टन यंग कमिशन के आधार पर हुई स्‍थापना
भारत में केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)की स्‍थापना हिल्‍टन यंग कमिशन की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी।

9. आरबीआई में श्रेणी 2 के नहीं हैं कर्मचारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में द्वितीय श्रेणी के कर्मचारी नहीं हैं। इसमें 17 हजार श्रेणी-1, श्रेणी-3 और श्रेणी-4 के कर्मचारी कार्यरत हैं।

10. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह रह चुके हैं गवर्नर
मनमोहन सिंह अकेले ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के पद पर कार्य कर चुके हैं।

11. देशमुख आरबीआई के पहले भारतीय गवर्नर
सीडी देशमुख पहले ऐसे भारतीय थे, जिन्‍होंने आरबीआई के गवर्नर का पदभार संभाला था और वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तीसरे गवर्नर बने। इसके अलावा वह वर्ष 1951-52 में अं‍तरिम बजट के समय भारत के वित्‍त मंत्री भी रह चुके हैं। देशमुख बैंकों के राष्‍ट्रीयकरण करने के खिलाफ थे।

12. आरबीआई हेडक्‍वार्टर में मॉनिटरी म्‍युजियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई स्थित हेडक्‍वार्टर में मॉनिटरी म्‍यूजियम (मौद्रिक संग्रहालय) का भी संचालन होता है।

13. देशभर में आरबीआई के हैं 29 ऑफिस
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के देशभर में 29 ऑफिस हैं। इसमें से अधिकांश ऑफिस राज्‍यों की राजधानी में है।

Other Similar Posts-

  • भारतीय नोट से जुड़े 10 INTERESTING FACTS
  • जानिए सांप के केंचुली उतारने से जुड़े रोचक तथ्य
  • दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • 10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
मुस्लिम संत ने रखी थी गोल्डन टेम्पल की नींव, जानिए स्वर्ण मंदिर से जुडी कुछ ऐसी ही ख़ास बातें
इस्लाम से जुड़ी खास बातें | Facts About Islam
रोचक जानकरी - क्यों होते है शर्ट की कॉलर में दो बटन्स और शर्ट के पीछे लूप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme