Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भगवान श्री कृष्ण के अनुसार घर में ये 5 पवित्र चीजें हमेशा रखनी चाहिए

Posted on September 14, 2015August 25, 2016 by Pankaj Goyal

महाभारत में युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा था कि घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तब श्रीकृष्ण ने बहुत सी बातें बताई थीं, उन्हीं बातों में कुछ चीजें ऐसी बताई थीं जो हमें घर में हमेशा रखनी चाहिए।

Lord Krishna

यहां जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं…

1. चंदन

Chandan (Sandal)

चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।

2. वीणा

Veena (Vina)

बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

3. घी

Ghee

घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

4. शहद

Honey

वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।

5. पानी

Water (Pani)

घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

Other Similar Posts-

  • शास्‍त्रों के अनुसार स‌िर्फ पुरुष कर सकते हैं यह 7 काम, महिलाओं को है मनाही
  • मनु स्मृति- ये है काम और क्रोध से जुडी 18 बुरी आदतें, इनसे रहना चाहिए बच कर
  • गरुड़ पुराण- इन 5 के साथ हमेशा करना चाहिए कठोर व्यवहार
  • गरुड़ पुराण- ऐसी पत्नी, दोस्त, नौकर व घर से बचकर रहने में ही भलाई है
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme