Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

देवी भागवत महापुराण: इन 7 लोगों पर कभी न करें भरोसा

Posted on October 20, 2015June 17, 2016 by Pankaj Goyal

Devi-Bhagavata Purana :  देवी भागवत महापुराण देवी दुर्गा पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इसमें देवी भगवती के सभी अवतारों और चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस महापुराण में देवी भगवती ने ऐसे 7 लोगों के बारे में कहा है, जिन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। ये 7 लोग अपने जीवन में परेशानी और दुःखों का कारण बन सकते हैं।

Devi-Bhagavata Purana in Hindi

1. लालच या लोभ की भावना रखने वाला

लालच मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। लालची मनुष्य किसी के भी भरोसा के काबिल नहीं होता। लालची इंसान अपने फायदे के लिए किसी के साथ भी धोखा कर सकते हैं। ऐसे लोग धर्म-अधर्म के बारे में नहीं सोचते। ये लोग अपने मतलब को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं। इसलिए, हर किसी को लोभी या लालची मनुष्य से दूर ही रहना चाहिए।

2. द्वेष या जलन की भावना रखने वाला

जो मनुष्य दूसरों के प्रति अपने मन में जलन या द्वेष की भावना रखता है, वह निश्चित ही छल-कपट करने वाला, पापी, धोखा देने वाला होता है। वह दूसरों के नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। जलन और द्वेष भावना रखने वाले के लिए सही-गलत के कोई पैमाने नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

3. दूसरों का दुख देखकर सुखी होने वाला

ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें दूसरों को परेशानी में या दुःखी देखकर सुख का अनुभव होता है। ऐसे लोग महादुष्ट माने गए हैं। इस तरह के लोग हर समय दूसरों के दुःख पहुंचाने या मुसीबत खड़ी करने के बारे में सोचते रहते हैं। ऐसे लोग खुद तो परेशानी में फंसते ही हैं, साथ-साथ आपके लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन पर और इनकी बातों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

4. पराई स्त्री पर मन रखने वाला

जो मनुष्य पराई स्त्रियों पर मन रखने वाला होता है, वह हर समय उनके आगे-पीछे घूमता रहता है। ऐसा इंसान किसी भी समय स्त्री के साथ बुरा व्यवहार कर जाता है। ऐसे व्यक्ति के मन में बुरी भावनाएं उत्पन्न होती रहती हैं। वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद कर जा सकता है और कई बार तो अपराधी तक बन जाता है। ऐसे लोग चरित्रहीन होते हैं, उन पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

5. छल-कपट करने वाला

छल-कपट की भावना कई लोगों के मन में रहती है। ऐसे लोग लालची और मतलबी होते है। कपटी इंसान अपना मतलब पूरा करने के लिए किसी के साथ कोई भी गलत काम करने में एक पल भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे लोगों के मन किसी के भी प्रति न तो अपनेपन की भावना होती है न ही प्रेम की। वे बस छल-कपट करके अपना हर काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे आदमी की बातों पर या उस पर कभी भरोसा न करें।

6. अहंकारी व्यक्ति

सामाजिक जीवन में सभी के लिए कुछ सीमाएं होती हैं। हर व्यक्ति को उन सीमाओं का हमेशा पालन करना चाहिए, लेकिन अहंकारी व्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। अंहकार में मनुष्य को अच्छे-बुरे किसी का भी होश नहीं रहता है। अहंकार के कारण इंसान कभी दूसरों की सलाह नहीं मानता और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों को दुख देने वाला होता है, उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

7. नास्तिक

कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो भगवान और धर्म में आस्था नहीं रखते। जिन्हें ना तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, ना ही देव भक्ति से। ऐसा व्यक्ति धर्म और शास्त्रों में विश्वास ना होने की वजह से अधर्मी और पापी होता है। झूठ बोलना, बुरा व्यवहार करना आदि उसका स्वभाव बन जाता है। वह खुद का जीवन तो नरक के समान बनाता ही है, साथ ही उससे संबंध रखने वालों का व्यवहार भी अपने समान कर देता है। ऐसे मनुष्य से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।

Other Similar Posts-

  • श्रीमद् देवी भागवत महापुराण- मां दुर्गा ने खुद बताए हैं जीवन को सफल बनाने के ये 10 नियम
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • रामचरितमानस- इन नौ लोगों की बात तुरंत मान लेनी चाहिए
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • गरुड़ पुराण- इन 5 के साथ हमेशा करना चाहिए कठोर व्यवहार

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme