Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

गरुड़ पुराण- इन 7 संकेतों से समझ सकते है कौन बोल रहा है सच, कौन झूठ?

Posted on December 8, 2015May 12, 2016 by Pankaj Goyal

Garuda Purana Shiksha : कौन व्यक्ति सच बोल रहा है और कौन झूठ, इस बात का पता लगाना लगभग नामुमकिन है। किसके मन में क्या है और वह कौन सी बात हमसे छिपा रहा है, ये सभी जानना चाहते हैं, लेकिन जान नहीं पाते। गरूड़ पुराण के मुताबिक कौन व्यक्ति सच बोल रहा है और कौन झूठ तथा किसके मन में क्या चल रहा है?  यह जानने के लिए शरीर से जुड़ी कुछ खास बातों पर गौर करना जरूरी है। गरुण पुराण में मन की बातें जानने से संबंधित एक श्लोक भी है। उसके अनुसार, 7 संकेतों को समझकर किसी भी व्यक्ति के मन की बात समझी जा सकती है। ये श्लोक इस प्रकार है-

garud-puran-05_1441709869

श्लोक
अकारैरिंगितैर्गत्या चेष्टया भाषितेन च।
नेत्रवक्त्रविकाराभ्यां लक्ष्यतेर्न्गतं मनः।।

अर्थात्- 1. शरीर के आकार, 2. संकेत, 3. गति, 4. चेष्टा, 5. वाणी, 6. नेत्र व 7. चेहरे की भावभंगिमाओं से किसी भी व्यक्ति के मन की बातें समझी जा सकती हैं।

1. शरीर का आकार- कद-काठी
जब आप किसी स्त्री या पुरुष से किसी खास विषय पर बात करते हैं कद-काठी के आधार पर वह क्या सोच रहा है, इसका पता लगाया जा सकता है। अगर वह आपकी बातों को लेकर गंभीर नहीं है या झूठ बोल रहा है तो उसके कंधे झुके हो सकते हैं। अगर वह कुर्सी पर बैठा है तो वह बिल्कुल आराम की अवस्था में हो सकता है। इस कारण उसकी कद-काठी में थोड़ा अंतर आपको दिखाई देगा। इस अंतर को समझ कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह व्यक्ति आपके बारे में या आप जिस विषय पर बात कर रहे हैं, क्या सोच रहा है।

2. संकेत- शरीर से किए जा रहे इशारे
किसी-किसी की आदत होती है कि जब वह किसी से बात करता है तो अपने दोनों या एक हाथ हिलाता है, पैरों पर पैर रखता है। ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन जब वही व्यक्ति किसी से झूठ बोलता है या कोई बात छिपाता है शरीर के इन संकेतों में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। इन बदलावों पर गौर करने से जाना जा सकता है कि वह व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ।

3. गति- जल्दबाजी या शरीर की सुस्ती
किसी से झूठ बोलते समय या कोई बात छिपाते समय शरीर की गति में परिवर्तन संभव है। शरीर की हड़बड़ाहट, जल्दबाजी या सुस्ती से यह जाना जा सकता है कि जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं वह आपकी बातों को लेकर कितना गंभीर है। वह आपकी बातों पर विचार कर रहा है या सिर्फ एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल रहा है। अगर बात करते समय कोई व्यक्ति एक दम सुस्त दिखाई दे रहा है तो समझना चाहिए कि वह आपको टालना चाहता है और फिर वह आपसे झूठ बोल रहा है।

4. चेष्टा- हरकतें
किसी से झूठ बोलते समय या कोई बात छिपाते समय आपका शरीर अचानक ही कुछ ऐसी हरकतें भी कर सकता है जो आमतौर पर आप नहीं करते। इन बातों पर गौर कर कोई भी व्यक्ति ये समझ सकता है कि आप उससे झूठ बोल रहे है या फिर उससे कोई बात छिपा रहे हैं। हालांकि इन बातों का समझना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके लिए किसी व्यक्ति के व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

5. वाणी- आवाज का उतार-चढ़ाव या हड़बड़ाकर बोलना
कोई व्यक्ति चर्चा करते समय यदि आपसे कोई बात छिपाता है या झूठ बोलता है तो उसके बोलने में थोड़ी हड़बड़ाहट हो सकती है। उसकी आवाज में भी असामान्य उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कभी वह कोई बात धीरे बोलेगा तो कभी जोर से। बोलते समय वह बीच-बीच में अटक भी सकता है। उस व्यक्ति के बोलने के तरीके से आप जान सकते हैं कि वह सच बोल रहा है या झूठ या फिर उसके मन में क्या है।

6. नेत्र – आंखों की गति, भाव या हलचल
कोई बात छिपाते समय या झूठ बोलते समय आंखों की गति में परिवर्तन आना एक आम बात है। कोई व्यक्ति जब झूठ बोलता है तो उसकी आंखें झुकी रहती हैं या फिर इधर-उधर देखने लगता है। कभी वह ऊपर देखता है तो कभी दाएं-बाएं। बात करते समय वह किसी से नजरें नहीं मिलाता या नजरें चुराने की कोशिश करता है। यदि कोई व्यक्ति सच बोलता है तो वह नजर मिलाकर बात करता है।

7. मुख की भावभंगिमा- पूरे चेहरे के हावभाव
प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे की भावभंगिमा (एक्सप्रेशन) बात करते समय बदलती रहती है। जब कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलता है या कोई बात गुप्त रखता है तो उसके चेहरे के भावों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जो व्यक्ति झूठ बोलता है, उसके चेहरे पर घबराहट या डर जैसे भाव अपने आप ही आ जाते हैं। चेहरे की बदलती भावभंगिमा को समझकर आप जान सकते हैं कि वह व्यक्ति आपसे सच बोल रहा है या झूठ या फिर वह आपको लेकर कितना गंभीर है।

Other Similar Posts-

  • गरुड़ पुराण- स्त्री हो या पुरुष, ये 5 काम करने से रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी 
  • गरुड़ पुराण में वर्णन है 36 नर्क का, जानिए किसमें कैसे दी जाती है सजा
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme